नमस्कार, आज नीतीश कुमार10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, कल की सबसे बड़ी खबर अमेरिकी रिपोर्ट को लेकर रही। इसमें दावा किया गया कि राम मंदिर बाबरी के खंडहर पर बना है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. नीतीश आज 10वीं बार लेंगे शपथ, PM मोदी समेत 11 राज्यों के CM शामिल होंगे बिहार में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें NDA विधायक दल का नेता चुना गया। शपथ समारोह आज पटना के गांधी मैदान में होगा। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। नीतीश के साथ-साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी CM की शपथ ले सकते हैं। NDA तीन चौथाई सीटें जीती: NDA को 243 में से 202 सीटों पर जीत मिली है। इसमें भाजपा को 89, JDU को 85, LJP(R) को 19, HAM को 5 और RLM को 4 सीटें मिली हैं। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया है। BJP के पास नीतीश से बड़ा चेहरा नहीं: सीनियर जर्नलिस्ट शिशिर सिन्हा कहते हैं, ‘भाजपा के पास एक भी ऐसा चेहरा नहीं है, जिसकी पहचान पूरे राज्य में हो। चेहरे की कमी से जूझ रही भाजपा के पास नीतीश कुमार ही ऑप्शन हैं।’ पढ़ें पूरी खबर… 2. अल फलाह यूनिवर्सिटी के 10 लोग लापता, दिल्ली ब्लास्ट सेल से जुड़े होने का शक दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 10 लोग लापता हैं और उनके फोन भी बंद हैं। एजेंसियों को शक है कि ये सभी ग्राउंड वर्कर के तौर पर हमले में शामिल थे। जांच में सामने आया कि ये लोग आतंकी डॉ. उमर नबी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जो सुसाइड बॉम्बर तैयार कर रहा था। आतंकी उमर सुसाइड बॉम्बर तैयार कर रहा था: आतंकी उमर के मोबाइल 70 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। इसमें वह आत्मघाती हमला को सही ठहरा रहा है। वो कहता है कि धमाका करने से शहादत मिलती है। आतंकी उमर ने इस तरह के वीडियो 11 लोगों को भेजे थे। ताकि वो आत्मघाती हमलावर बनकर धमाके कर सकें। पढ़ें पूरी खबर… 3- बाबरी मस्जिद के खंडहरों पर राम मंदिर- अमेरिकी रिपोर्ट, काशी के संतों ने चेतावनी दी अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने 2025 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बाबरी मस्जिद के खंडहर पर राम मंदिर के होने का दावा किया गया। इसमें PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) का जिक्र है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने USCIRF की रिपोर्ट को खारिज किया। उन्होंने कहा- यह भारत की सांस्कृतिक विरासत उसकी संप्रभुता और भारतीयों के लिए सुनिश्चित संवैधानिक गारंटी का घोर अपमान है। वहीं, राम मंदिर कानूनी केस में शामिल रहे एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा- मंदिरों को तोड़कर कई मस्जिदें बनाई गईं। फिर भी मंदिर के प्रमाण मौजूद हैं। यह रिपोर्ट देश में तनाव बढ़ा रही है। अब पढ़िए रिपोर्ट में क्या लिखा है 1992 में हिंदू भीड़ ने 16वीं सदी की मस्जिद को ढहा दिया USCIRF के अनुसार- 2024 में पीएम मोदी ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के खंडहरों पर राम मंदिर का उद्घाटन किया। 1992 में हिंदू भीड़ ने 16वीं सदी की मस्जिद को ढहा दिया था। दावा किया था कि यह भगवान राम का जन्मस्थान है। इस घटना के बाद दंगे हुए। जिसमें 2 हजार लोग मारे गए थे। RSS किताबों से मुस्लिम शासकों का इतिहास हटा रहा
RSS का उद्देश्य- धार्मिक परिवर्तन को रोकना, गोहत्या पर रोक और स्कूल की पाठ्य पुस्तकों से मुस्लिम शासकों से जुड़ी बातें हटवाने के एजेंडों को आगे बढ़ाना है। 12 राज्यों में एंटी कन्वर्जन लॉ USCIRF ने अपनी रिपोर्ट में ‘एंटी कन्वर्जन लॉ’ का भी जिक्र किया है। लिखा- साल भर में, 28 में से 12 राज्यों ने नए धर्मांतरण-विरोधी कानून लागू करने या मौजूदा कानूनों को और सख्त बनाने की कोशिश की। इसमें छत्तीसगढ़ के ईसाई पादरी द्वारा जबरन हिंदुओं का धर्म परिवर्तन, असम सरकार ने असम हीलिंग (प्रिवेंशन ऑफ ई-विल) प्रेक्टिसेज बिल, राजस्थान में लव जिहाद के लिए नया कानून और गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन एक्ट समेत अन्य मामलों का जिक्र किया गया। चुनाव से पहले नफरती भाषण USCIRF ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुसलमानों के खिलाफ नफरती भाषण और भेदभावपूर्ण बयानबाजी की गई। पीएम मोदी ने मुसलमानों को ‘घुसपैठिए’ कहा और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर विपक्ष सत्ता में आया तो वह शरीयत लागू करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. पाकिस्तानी नेता बोला- लाल किले से कश्मीर तक हमले किए, मैंने मोदी को भी ललकारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने भारत में आतंकी हमलों की बात कबूली है। उसने PoK विधानसभा में कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत को निशाना बनाया है। उसने धमकी दी कि भारत अगर बलूचिस्तान में दखल देगा तो उसे अंदर घुसकर मारेंगे। 3 दिन पहले PM पद से हटाया गया: हक ने दावा किया कि उसने कार्यकाल के दौरान मोदी को भी ललकारा था। तीन दिन पहले उसे PoK के पीएम पद से हटा दिया गया। क्योंकि, उसकी पार्टी बहुमत साबित नहीं कर पाई थी। पढ़ें पूरी खबर… 5. चीन ने राफेल की बिक्री रोकने के लिए कैंपेन चलाया, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने राफेल की बिक्री रोकने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था। USCC रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के तुरंत बाद चीन ने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट्स से AI जेनरेटेड तस्वीरे वायरल कीं, जिनमें भारतीय राफेल को गिराने का दावा किया गया। चीन अपने J-35 लड़ाकू विमान को बढ़ावा देने के लिए यह दुष्प्रचार चला रहा था। चीन से कई बड़े खतरे हैं: अमेरिकी रिपोर्ट में बताया गया कि चीन तेजी से एआई, क्वांटम जैसी टैक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है और कई जरूरी कच्चे माल और सप्लाई चेन पर उसका कंट्रोल है। वह रूस-ईरान जैसे देशों से साझेदारी बढ़ा रहा है। चीन में बन रहीं बैटरियों और रिमोट सिस्टम से साइबर खतरे का जोखिम है। पढ़ें पूरी खबर… 6. राहुल के खिलाफ 272 रिटायर्ड जजों-अफसरों का लेटर, कहा- चुनाव आयोग की छवि बिगाड़ रहे देशभर के 272 रिटायर्ड जजों और ब्यूरोक्रेट्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक ओपन लेटर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की छवि खराब कर रही है। राहुल अब तक वोट चोरी पर तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं दिया। राहुल का आरोप- मोदी के साथ मिला हुआ है चुनाव आयोग: राहुल वोट चोरी को लेकर अब तक तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। वो चुनाव आयोग को मोदी सरकार की “B टीम” कहते हैं। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाते हैं। राहुल का कहना है कि PM मोदी के साथ मिलकर चुनाव आयोग देश में वोट चोरी करवा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 7. मेरठ में ओलंपियन दुल्हन ने शादी में की फायरिंग, बॉक्सर दूल्हे ने नोटों की गड्डियां उड़ाईं, दोनों पर FIR मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज मंगलवार की रात जीवनसाथी बन गए। लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू का साहिल ने आगे बढ़कर हाथ पकड़ा और उन्हें स्टेज पर ले गए। अन्नू-साहिल ने राइफल से दो हवाई फायर भी किए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। जयमाला के बाद दोनों ने सात फेरे लिए और विवाह की रस्में पूरी कीं। हवाई फायरिंग को लेकर काफी बवाल भी हुआ। बुधवार दोपहर मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया- सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सरधना थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। BNS की धारा 9, 25 और 30 लगाई गई है। राइफल किसी सत्यनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है।। अनु रानी ने गन्ने का भाला बनाकर फेंकना शुरू किया था: मेरठ के बहादुरपुर निवासी अन्नू रानी का जन्म 28 अगस्त, 1992 को किसान परिवार में हुआ। उन्होंने शुरू में खेत में ही गन्ने का भाला बनाकर फेंकना शुरू किया। उनके भाई उपेंद्र ने उनकी ताकत को पहचाना और इस खेल में जाने के लिए प्रेरित किया। उनके पिता अमरपाल सिंह ने उन्हें खेलने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने चोरी छिपे प्रयास किया और बाद में अपने पिता को भी मनाया। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने 3 घंटे में ही छोड़ी नौकरी एक शख्स ने अपनी पहली नौकरी ज्वाइन करने के सिर्फ 3 घंटे बाद ही छोड़ दी। उसने Reddit पर बताया कि कंपनी ने पार्ट-टाइम बताकर फुल-टाइम काम दिया। 9 घंटे की नौकरी के बदले सिर्फ 12,000 रुपए वेतन था। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसके फैसले की तारीफ की तो कुछ ने आलोचना। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के वित्तीय मामलों में सुधार होगा। कर्क राशि वाले कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…