मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:प्रयागराज में एयरफोर्स प्लेन तालाब में गिरा; ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड चाहिए, पर ताकत से नहीं; सोना ₹1.5 लाख पार, चांदी ₹10 हजार बढ़ी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश होने से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर सोना-चांदी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन तालाब में गिरा, माघ मेला से 3km दूर हादसा प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तालाब में गिर गया। हादसे से पहले विमान के दो पायलट पैराशूट लेकर कूद गए और दलदल में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकाला। दोनों सुरक्षित हैं। तालाब रिहायशी इलाके में है और माघ मेले से महज 3km दूर है। रॉकेट जैसी आवाज आई: चश्मदीद पदम सिंह ने बताया, ‘हम लोग स्कूल कैंपस में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद रेस्क्यू टीम पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड चाहिए, पर ताकत से नहीं; यूरोप हमें एक बर्फ का टुकड़ा नहीं दे रहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के प्लान को दुनिया के सामने सही ठहराया। उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता। ट्रम्प ने दोहराया कि उन्हें ग्रीनलैंड चाहिए, लेकिन इसके लिए ताकत इस्तेमाल नहीं करेंगे। ट्रम्प ने फिर धमकी दी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिकायती लहजे में कहा कि वे बस एक बर्फ का टुकड़ा चाहते हैं, जिसे यूरोप देने को तैयार नहीं है। अमेरिका इसे हमेशा याद रखेगा। ट्रम्प ने सोमालिया के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि वे ‘कम बुद्धि वाले’ और ‘समुद्री डाकू’ हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- प्रशासन पर केस करूंगा, द्वारका के शंकराचार्य बोले- शासन अहंकारी शंकराचार्य लिखने पर मिले नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अगर प्रशासन ने नोटिस वापस नहीं लिया तो मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है, जिससे मुझे शंकराचार्य पद पर बने रहने से रोका गया हो। वहीं, द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद महाराज ने इस मामले में प्रशासन की निंदा की। उन्होंने कहा;- ब्राह्मणों को पुलिस ने चोटी पकड़कर घसीटा। यह शासन का अहंकार है। सत्ता हर दिन नहीं रहेगी। गंगा स्नान से रोकने वालों को गो हत्या का पाप लगता है। रामभद्राचार्य बोले- अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्याय किया: स्नान के लिए गंगा तक पालकी से जाने का नियम नहीं है। हम लोग भी पैदल ही जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. ICC बोला- बांग्लादेश के वर्ल्डकप मैच भारत में ही होंगे, नहीं माने तो स्कॉटलैंड को मौका बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत में ही खेलने होंगे। ICC ने कहा कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश को एक दिन का समय दिया गया है। अगर वह भारत में नहीं खेलता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा सकता है। बांग्लादेश क्यों भारत में नहीं खेलना चाहता है: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद से खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर बांग्लादेश लगातार वेन्यू बदलने की मांग कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. चांदी 10 हजार बढ़कर ₹3.19 लाख पर पहुंची, सोना पहली बार ₹1.5 लाख पार सोने-चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक किलो चांदी की कीमत 9,752 रुपए बढ़कर ₹3,19,097 रुपए हो गई है। चांदी सिर्फ 21 दिनों में ही 88,677 रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹6,818 रुपए बढ़कर ₹1,54,227 रुपए पर आ गया। सोना 2026 में अब तक 21,032 रुपए महंगा हो चुका है। सेंसेक्स और निफ्टी गिरा: सेंसेक्स 270 अंक गिरकर ₹81,909 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 75 अंक गिरकर ₹25,157 पर आ गया। रुपया भी एक डॉलर के मुकाबले 91 रुपए 73 पैसे के ऑल टाइम लो पर आ गया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. सुप्रीम कोर्ट बोला- अरावली में अवैध खनन जारी, रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे सुप्रीम कोर्ट अरावली में अवैध खनन रोकने के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाएगा। कोर्ट ने कहा कि अरावली में रोक के बावजूद अवैध खनन जारी है। इससे ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं, जिन्हें बाद में सुधारा नहीं जा सकेगा। वहीं, राजस्थान सरकार ने भरोसा दिया है कि अब अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। कोर्ट ने अरावली केस में अपना आदेश वापस लिया था: सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर 2025 को 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन की अनुमति दी थी। इससे पूरे देश में 100 मीटर की परिभाषा पर विवाद हो गया। इसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट ने अपना आदेश वापस ले लिया। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 😲 खबर हटके… पत्नी-बुआ ने श्मशान घाट से अस्थियां चुराई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शख्स की पत्नी और बहन ने शमशान घाट से उसकी अस्थियां चुरा ली है। मृतक आलोक ठाकरे के बच्चों का आरोप है कि उनकी मां और बुआ संपत्ति हड़पना चाहती हैं, इसलिए अंतिम संस्कार में बाधा डाल रही हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के रुके काम समय पर पूरे होंगे। तुला राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाएंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…