मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बेंगलुरु दूसरी बार IPL जीता; नेपाली PM बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया; गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड- आरोपी असद का एनकाउंटर

नमस्कार, बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद के एनकाउंटर की खबर भी बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… पश्चिम बंगाल में शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 25 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। बेंगलुरु लगातार IPL जीतने वाली तीसरी टीम: 2025 में बेंगलुरु ने इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। वह लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस भी ऐसा कर चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. नेपाली PM बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया, सिर्फ भारत ने हमारे इलाके नहीं कब्जाए
नेपाल में प्रधानमंत्री बनने के 2 महीने बाद पहली बार बालेन शाह ने नेपाली संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सिर्फ भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। इसलिए दोनों देशों को मिलकर मामले का हल निकालना चाहिए।’इसके बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि ‘सीमा-पार कब्जा’ से मतलब नो-मैन्स लैंड के उन इलाकों से है, जहां दोनों देशों के लोग रहकर खेती करते हैं। बालेन बोले- लिपुलेख पर ब्रिटेन मध्यस्थ बने: नेपाली PM ने कहा कि लिपुलेख और लिम्पियाधुरा का मामला ब्रिटिश काल से जुड़ा है। इसी वजह से नेपाल ने भारत और चीन के साथ-साथ ब्रिटेन से भी बातचीत की है। शाह का कहना है कि इस विवाद के समाधान में ब्रिटेन को भी दिलचस्पी दिखानी चाहिए। नेपाल इस संबंध में भारत को राजनयिक नोट भेज चुका है, जिसका जवाब भी मिल गया है। अब पूरे विवाद को समझिए: भारत के कई इलाकों पर नेपाल अपना दावा करता आया है। 3 मई को उसने कहा था कि भारत और चीन के यात्री लिपुलेख रास्ते से कैलाश मानसरोवर न जाएं, क्योंकि यह नेपाल का हिस्सा है। इससे पहले नवंबर 2025 में नेपाल ने कुछ नोट जारी किए थे, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था, जबकि ये तीनों इलाके भारतीय सीमा में आते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. राहुल ने CBSE स्टूडेंट्स से बातचीत की, छात्र बोले- केंद्र और CBSE से सवाल किए तो आतंकी कहा गया राहुल गांधी ने CBSE 12वीं के उन छात्रों से मुलाकात की, जिन्होंने कॉपी चेकिंग सिस्टम (OSM) में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए थे। राहुल ने छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। इस पर छात्रों ने कहा कि मोदी सरकार से कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब की बजाय उनका अपमान किया गया। उन्हें एंटी-नेशनल, आतंकी जैसे नाम दिए गए। एक छात्र ने बताया कि उन्हें डीप स्टेट एजेंट, भारत-विरोधी और पाकिस्तानी कहा गया। राहुल बोले- छात्रों को आतंकी कहना पागलपन है: कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्र सिर्फ अपनी आंसर शीट के बारे में पूछ रहे थे। लेकिन उन्हें एंटी नेशनल कहा गया। परेशानी को हल करने की जगह बच्चों को ही दोष देना शुरू कर दिया। ये पागलपन है। पूरी खबर पढ़ें… 4. गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर, पिता भी गिरफ्तार यूपी के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक, वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पिता ने हत्या के लिए उकसाया था: पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। पूरा मामला पढ़िए: बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि असद ने उसे बुलाकर साथियों के साथ घेर लिया और चाकू से हमला किया। हत्या से पहले उसने सूर्या से कहा था, ‘क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है?’ घटना का CCTV भी सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. इजराइल का लेबनान के 900 साल पुराने किले पर कब्जा, सैनिकों ने पहाड़ी पर झंडा फहराया इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। सेना ने किले पर अपना झंडा भी फहरा दिया। इजराइली रक्षा मंत्री काट्ज के मुताबिक, कई दिनों की लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह सफलता मिली। अल जजीरा के मुताबिक, यह 26 साल में लेबनान में इजराइल की सबसे बड़ी घुसपैठ है। सीजफायर के बाद भी इजराइल ने हमले किए: 17 अप्रैल को इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था। इसके बावजूद इजराइल ने हमले जारी रखे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इजराइल किसी संभावित अमेरिका-ईरान समझौते से पहले हिजबुल्लाह को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है। पूरी खबर पढ़ें… 6. यूपी में जोरदार बारिश, अमरोहा में जमकर ओले गिरे, बाइक से जा रहे युवक पर टिनशेड गिरी यूपी में रविवार को लखनऊ, मुरादाबाद समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई। अमरोहा में ओले गिरे। लखनऊ में दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में कच्ची दीवार ढहने से 7 साल के बच्चे की जान चली गई। रामपुर में टिनशेड उखड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गई। बस्ती सबसे गर्म शहर रहा: प्रदेश में मौसम में बदलाव के बावजूद रविवार को बस्ती सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई (जालौन) में 39.8 डिग्री, बांदा में 39.2 डिग्री, वाराणसी में 39 डिग्री, प्रयागराज में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… एमपी: ट्विशा केस-CBI के सवालों से घबराईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह: एंग्जाइटी-घबराहट की शिकायत की; सीसीटीवी, बॉडी पर चोटों के निशान को लेकर जवाब तलब (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने का VIDEO: अब तक 6 की मौत; मलबे में दबे 12 मेडिकल स्टूडेंट्स का रेस्क्यू, 2 की हालत गंभीर (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: MP-UP, राजस्थान में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे: खराब मौसम से केदारनाथ यात्रा 3 घंटे रुकी रही; बीकानेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट (पूरी खबर पढ़ें) स्पोर्ट्स: धोनी 3 करोड़ की कार से मसूरी पहुंचे: बेटी का समर कैंप में एडमिशन कराया; फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, हाथ मिलाया (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे: अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ आज प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मोदी बोले -दो दिन में 100m का नेशनल-रिकॉर्ड तीन बार टूटा: गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें, नीदरलैंड से 1000 साल पुरानी ताम्र पट्टिकाएं लाए (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF: स्थानीय बोले- अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब: ‘प्लीज कोई जाकर देखो, मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे’: कनाडा से बेटी की 100 कॉल, फोन पर कातिल थे; लुधियाना डबल मर्डर की कहानी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: वन नेशन, वन इलेक्शन पर सुरक्षित रास्ता तलाश रही सरकार: दो चरणों में लागू करने का प्रस्ताव; पहले 20 राज्यों के चुनाव एक साथ करने पर विचार (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी: नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 13 साल के बच्चे ने ₹5 करोड़ में सुअर बेचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया अमेरिका में 13 साल के बच्चे ने अपना पालतू सुअर ₹5 करोड़ में बेचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह नीलामी ह्यूस्टन लाइवस्टॉक शो में हुई। यहां बच्चे महीनों तक जानवर पालते हैं और फिर उनकी नीलामी होती है। बड़ी कंपनियां ऊंची बोली लगाकर बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद देती हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: पहले ईरान को तबाह किया, अब ट्रम्प ₹29 लाख करोड़ देकर फिर खड़ा करेंगे; अमेरिका को ऐसी डील क्यों करनी पड़ रही 2024 NEET केस बताता है, 2026 पेपर लीक तय था: 45 में से 44 को जमानत, मास्टरमाइंड पर केस नहीं; नाम बदले, लेकिन मॉडल वही भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 300 रुपए की ई-सिगरेट,भारत में 3 हजार में बिक रही: चीन में भी बैन, फिर भी हो रहा प्रोडक्शन, प्लेन और समुद्र के रास्ते तस्करी; पार्ट-2 साइबर लिटरेसी- पत्रकार के साथ ठगी: वॉट्सएप हैक कर मांगे पैसे, दोस्त के नंबर से पैसे मांगने का मैसेज आए तो सावधान, करें ये काम जरूरत की खबर- गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन: धूप, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के 10 टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों का रुका इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। तुला राशि वालों को कारोबार में अच्छा अवसर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…