मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बोलीं- शाह की आंखों में दुर्योधन-दुशासन; इंडिगो ₹10 हजार का वाउचर देगा, भगवा फहराने पर हत्या करने वाले को फांसी की सजा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर MP-UP समेत 6 राज्यों में SIR की डेडलाइन बढ़ने से जुड़ी रही। वहीं, दूसरी बड़ी खबर बहराइच में भगवा फहराने वाले की हत्या पर सजा के ऐलान को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. SIR की समय सीमा 6 राज्यों में बढ़ी, MP-छत्तीसगढ़ में 18, UP में 26 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक UT में SIR फॉर्म की डेडलाइन बढ़ाई है। MP, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में अब 18 दिसंबर तक, यूपी में 26 दिसंबर और गुजरात–तमिलनाडु में 14 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में समयसीमा आज खत्म होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर को जारी होगी। कांग्रेस SIR का विरोध कर रही: SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार विपक्ष हमलावर हैं। कांग्रेस का कहना है कि इसके जरिए वोट चोरी की जा रही है। जिंदा वोटर्स को मृत बताकर वोटर लिस्ट से उनके नाम काटे जा रहे हैं। फिलहाल मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही । पढ़ें पूरी खबर… 2. ममता बोलीं- शाह खतरनाक हैं, वे दुर्योधन-दुशासन जैसे; SIR से वोट काटे जा रहे पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने एक रैली में गृहमंत्री अमित शाह को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि शाह की आंखों में दहशत है। उनकी एक आंख में आपको दुर्योधन तो दूसरी आंख में दुशासन दिखाई देगा। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगालियों को बांग्लादेशी बताकर डिटेंशन कैंप भेजने की कोशिश कर रही है। ममता ने आगे कहा;- अक्टूबर से 12 राज्यों में SIR चल रहा है। इस प्रक्रिया का मकसद गलत मतदाता का नाम हटाना और नए मतदाता जोड़ना है। यह बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है। शाह बोले- ममता घुसपैठियों को बचा रहीं: गृह मंत्री अमित शाह ने ममता के विरोध को घुसपैठियों को बचाने की कोशिश बताई। उन्होंने कहा कि SIR से लोकतंत्र को प्रदूषित होने से बचाया जा रहा। लेकिन कुछ दल इसके खिलाफ हैं, क्योंकि उन्हें घुसपैठियों के वोट चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 3. बहराइच में भगवा फहराने पर हत्या करने वाले को फांसी, 9 लोगों को उम्रकैद यूपी के बहराइच में सालभर पहले हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले सरफराज को फांसी की सजा दी गई है। हत्या में साथ देने पर सरफराज के पिता अब्दुल हमीद, दो भाई- फहीम और तालिब समेत 9 को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले कड़ी सुरक्षा में सभी दोषियों को जेल से कोर्ट लाया गया। अदालत ने बारी-बारी से सभी आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट में गहमागहमी रही।रामगोपाल की पत्नी रोली और दोषियों के परिजन कोर्ट पहुंचे थे। अपराधियों के घर के बाहर फोर्स तैनात की गई है। रामगोपाल की पत्नी रोली ने फैसले पर कहा- हम अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं। हमारे पति को गोली मारने वाले को फांसी हो गई। आत्मा को शांति मिली है। योगी जी ने हमारी सभी मांग पूरी कर दी है। हम एक और योगी जी से मिलना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4. अखिलेश महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपए, यूपी में चुनाव से पहले बड़ा दांव अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला। उन्होंने कहा है कि 2027 में अगर उनकी सरकार बनती है, तो महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। सपा प्रमुख ने गुरुवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में यह घोषणा की। सपा ने भी सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। अखिलेश ने कहा- जब यूपी में सपा की सरकार थी, तब हम महिलाओं को 500 रुपए दे रहे थे। अगले चुनाव में 1000 रुपए देने का वादा किया था। लेकिन, सरकार नहीं बनी। अखिलेश ने पैसे आने का गणित समझाया सपा प्रमुख ने कहा देश के बड़े उद्योगपतियों में सभी पर पैसा उधार है। किसी पर डेढ़ लाख करोड़, किसी पर 2 लाख करोड़ उधार है। अगर उधार पैसा लेकर देश के सबसे बड़े उद्योगपति बन सकते हैं, तो हम सपा सरकार बनने पर गैर-बराबरी दूर करने का काम करेंगे। माताओं-बहनों की मदद करने के लिए वही तरीका अपनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 5. इंडिगो ₹10 हजार का ट्रैवल वाउचर देगा, 3-5 दिसंबर के बीच ‘ज्यादा परेशान’ पैसेंजर्स को मिलेगा इंडिगो संकट से प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन रिफंड के साथ 10 हजार रुपए का ट्रैवल वाउचर देगी। यह वाउचर 3-5 दिसंबर के बीच ज्यादा परेशान हुए पैसेंजर्स को मिलेगा। वाउचर 12 महीन तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट में इस्तेमाल होगा। इसी मामले में DGCA ने इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स से ऑपरेशंस और मुआवजे पर करीब दो घंटे पूछताछ की। फ्लाइट उड़ने में 15 मिनट की देरी की जांच होगी: DGCA ने फ्लाइट्स में तकनीकी खामियों पर सख्ती बढ़ाई है। अब किसी फ्लाइट में तकनीकी वजह से 15 मिनट की देरी होते ही जांच होगी। कंपनियों को कारण, सुधार और रोकथाम बतानी होगी। मेजर डिफेक्ट तुरंत सूचित करना होगा और 3 बार दोहरने पर विशेष जांच होगी। पढ़ें पूरी खबर… 6. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव, तख्तापलट के डेढ़ साल बाद वोटिंग बांग्लादेश में तख्तापलट के डेढ़ साल बाद 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव होंगे। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ पाएगी, क्योंकि उसकी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। कई नेता भी जेल में हैं। हालांकि,राजनीतिक पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने नया गठबंधन बनाकर 125 उम्मीदवार उतारे हैं। जनमत संग्रह भी होगा: वोटिंग के दिन ही जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह भी होगा। यह 26 बिंदुओं वाला सुधार प्रस्ताव है, जो देश में राजनीतिक और संवैधानिक सुधार तय करेगा। इसमें प्रधानमंत्री का कार्यकाल सीमित करने, न्यायपालिका-सेना की भूमिका जैसे बदलाव शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… महाराष्ट्र में महिला ने बेच दिए 6 बच्चे महाराष्ट्र के नासिक में 45 साल की बच्चूबाई हंडोगे गरीबी की वजह से अपने बच्चे बेच रही थी। उसने 14 बच्चों को जन्म दिया और 6 बच्चों को बेच दिया। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकर राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…