नमस्कार, राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में दीदी का भतीजा CM नहीं बनेगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में इजराइली PM नेतन्याहू को हुए प्रोस्टेट कैंसर के बारे में भी बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा में: कहा- 10 में से 7 सांसद साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP छोड़कर BJP ज्वाइन कर ली है। उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हुए हैं। ये तीनों सांसद दिल्ली के भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। AAP में सिर्फ 3 राज्यसभा सांसद बचेंगे: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं। लेकिन राघव चड्ढा ने बताया कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में राज्यसभा में AAP के सिर्फ 3 सांसद ही बचेंगे। राघव चड्ढा के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 अहम बातें… संजय बोले- राघव ने छुरा घोंपा: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि राघव समेत सातों सांसदों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारकर धोखा दिया है। पंजाब की सरकार जो जनता के लिए काम कर रही थी। उसे रोकने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. ट्रम्प के पास जंग जारी रखने के लिए 7 दिन, 1 मई से पहले अमेरिकी संसद की मंजूरी जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास युद्ध जारी रखने के लिए अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। अमेरिकी कानून के मुताबिक, 60 दिन के भीतर संसद की मंजूरी लेना जरूरी होता है। युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था और 2 मार्च को संसद को इसकी जानकारी दी गई। इसलिए 1 मई तक मंजूरी लेना अनिवार्य है। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, ट्रम्प संसद से बचना चाहते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी के 10 सांसद और विपक्ष युद्ध के खिलाफ है। ईरान जंग में खर्च हुईं चीन के लिए रिजर्व मिसाइलें: ईरान के साथ 38 दिन चले युद्ध में अमेरिका ने अपनी कई अहम और महंगी मिसाइलें खर्च कर दीं। इनमें वो मिसाइलें भी शामिल हैं, जो चीन जैसे बड़े देशों से होने वाले संभावित युद्ध के लिए संभालकर रखी गई थीं। अब अमेरिका का हथियार भंडार तेजी से कम हो रहा है। इस पूरे युद्ध में अमेरिका के 28 से 35 अरब डॉलर खर्च हुए। यानी हर दिन करीब 1 अरब डॉलर (लगभग 90 अरब रुपए) खर्च हुए। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी, बैलेंस चाहे कितना भी निगेटिव हो यूपी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जिन लोगों के घरों में 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है और उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया, छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी, जो अक्सर आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से समय पर बिल जमा नहीं कर पाते हैं। 5 स्टेप SMS अलर्ट सिस्टम लागू: ऊर्जा मंत्री ने 2 किलोवाट वाले छोटे कनेक्शन उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस 200 रुपये तक माइनस हो जाता है, तब भी उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इनके लिए भी यही 5 बार SMS अलर्ट का नियम लागू रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर… 4. बंगाल में मोदी बोले- TMC का दीया बुझने वाला है, बंगाल में परिवर्तन की लहर PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है। PM ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। शाह बोले- दीदी का भतीजा CM नहीं होगा: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। बंगाल का अगला सीएम यहीं जन्म लेने वाला होगा। बस दीदी का भतीजा नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया; 2 महीने तक जानकारी छिपाई इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर पर इस्तेमाल न कर सके। दिसंबर 2024 में ऑपरेशन हुआ था: नेतन्याहू के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनका प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह नियमित जांच कराते रहे। हाल की जांच में प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक ट्यूमर मिला, जो शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट कैंसर था और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। पूरी खबर पढ़ें… 6. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस RBI ने रद्द किया, कहा- इसकी बैंकिंग सेफ नहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज पूरी तरह बंद हो गया। RBI ने पेटीएम बैंकिंग को असुरक्षित बताया, लेकिन कहा कि ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है। बैंक के पास जमा राशि लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है। UPI सेवा पहले की तरह जारी रहेगी: अगर आप Paytm UPI को किसी दूसरे बैंक (जैसे SBI, HDFC आदि) से लिंक करके चला रहे हैं, तो UPI चलता रहेगा। लेकिन अगर Paytm Payments Bank ही आपका बेस अकाउंट था तो आपको इसे दूसरे बैंक में शिफ्ट करना होगा। इस बैंक में जमा पैसा आप निकाल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. यूपी में पारा 45.2°C, प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर, 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम 45.2°C के साथ प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी, हमीरपुर और आगरा का पारा 44 डिग्री पार गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.5°C, महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C और अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ। ओडिशा के रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, केरल में लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 60 जिलों में आज हीटवेव अलर्ट: मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 25 अप्रैल को प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में पारा 45°C के पार पहुंचेगा। 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… राजस्थान: सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में चढ़ावे का रिकॉर्ड: ₹41.67 करोड़ आए; श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राज्यसभा में नोटिस: इस पर 73 सांसदों के दस्तखत, मार्च में दोनों सदनों में खारिज हो चुका प्रस्ताव (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: राम माधव बोले-भारत ने अमेरिका के लिए क्या नहीं किया :टैरिफ झेला, रूस-ईरान से तेल खरीदना बंद किया; बाद में माफी मांगी, कहा- गलत फैक्ट्स दिए (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: 7 महीने प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत: सुप्रीम कोर्ट बोला- यह महिला की इच्छा का सवाल, उसे डिलीवरी के लिए मजबूर नहीं कर सकते (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: वेनेजुएला में घुसकर राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने वाला सैनिक गिरफ्तार: तख्तापलट पर सट्टा खेलकर 4 करोड़ कमाए, पहले से मिशन की जानकारी थी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: तेलंगाना में बस ड्राइवर ने खुद को आग लगाई: RTC कर्मचारियों का प्रदर्शन; सरकार में विलय की मांग पर 3 दिनों से हड़ताल (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मणिपुर में मेइरा पाईबी की महिलाएं सड़कों पर उतरीं: दिन में रास्ते रोक कर धरना, रात में मशाल रैलियों से कानून-व्यवस्था संभाल रहीं (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: अडाणी ग्रीन एनर्जी का मुनाफा 34% बढ़ा: चौथी तिमाही में यह ₹514 करोड़ रहा; साल भर में रिकॉर्ड 5.1 GW क्षमता जोड़ी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: मणिपुर के उखरुल में फायरिंग से 3 की मौत: मिलिटेंट्स ने कई घर जलाए, नगा-कुकी समुदाय में तनाव; 7 अप्रैल से अब तक 10 मौतें (पूरी खबर पढ़ें) हिमाचल: CM ने खड़गे पर FIR को दुर्भाग्यपूर्ण बताया: सुक्खू बोले- आवाज दबाने की कोशिश, महिला आरक्षण पर BJP का प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं: 2027 या 2029 के चुनाव में दिखा देंगे, अगर हम भार लगते हैं तो एक बार कह दो (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 560 दिन बाद मोबाइल टावर से उतरा शख्स पंजाब के गुरजीत सिंह खालसा 560 दिन तक BSNL टावर पर बैठे रहे। उनकी मांग गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सख्त कानून थी। 18 महीने बाद उन्हें नीचे उतारा गया। अब सरकार ने उनकी मांग के तहत सख्त कानून बना दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: राघव चड्ढा ने अंदरखाने कैसे तोड़े दो-तिहाई सांसद, क्या शिवसेना जैसे आम आदमी पार्टी भी टूट जाएगी; 6 सवालों में सबकुछ भास्कर सर्वे: यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद: सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत: पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब ईरान को सेना के जनरल चला रहे दीपिका पादुकोण को हिट फिल्म के बाद भी ताने मिले: बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया, डिप्रेशन का शिकार हुईं; नेटवर्थ ₹500 करोड़ से ज्यादा जरूरत की खबर- आर्थराइटिस के 5 घरेलू इलाज: आयुर्वेद एक्सपर्ट से समझें रोज पेन किलर खाने के 9 नुकसान, बिना दवा ऐसे पाएं दर्द से राहत 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को फायदेमंद एग्रीमेंट मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन या अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…