मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रोहिणी बोलीं- किडनी देने की बात पर बेटा भाग गया; आतंकी उमर का नया वीडियो; पिता के सामने बेटे का सिर कटा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि किडनी देने की बात आते ही बेटा भाग गया था। दूसरी बड़ी खबर कानपुर हादसे की रही। पिता के सामने बेटे का सिर धड़ से अलग हो गया। हम आपको यह भी बताएंगे कि भास्कर के सवाल पर PK को क्यों भड़क उठे। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1- रोहिणी बोलीं- किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया, तेजस्वी बोले- पार्टी देखूं या परिवार लालू परिवार में जारी विवाद के बीच रोहिणी आचार्य ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह पत्रकार से फोन पर कह रही हैं कि जब किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया। पत्रकार ने रोहिणी से पूछा कि बेटियों को कितने दिन मायके में रुकना चाहिए। जवाब में रोहिणी कहती हैं कि हम मायके में कितनी बार जाते हैं, आप हिसाब लगा लीजिए। हम आपकी तरह घटिया नहीं हैं, हम अपने पति के घर में ही रहते हैं। इस बार भी तेजस्वी यादव ने बुलाया था, तब गए थे। रोहिणी की अपील- गरीबों को किडनी डोनेट करें: जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं। वो झूठी हमदर्दी दिखाना बंद करें और आगे आकर उन करोड़ों गरीबों को अपनी किडनी डोनेट करें जो अस्पतालों में आखिरी सांसें गिन रहे हैं। वो लालू जी के नाम पर उन मरीजों को किडनी डोनेट करें, जिन्हें किडनी की जरूरत है। तेजस्वी बोले- टिकट काटने का दबाव था: तेजस्वी ने बिना नाम लिए बहन रोहिणी आचार्य पर निशाना साधा। उन्होंने विधायकों से कहा कि उन पर किसी का टिकट काटने का दबाव डाला गया था, लेकिन उन्होंने मानने से इनकार कर दिया। तेजस्वी ने कहा कि मैं क्या करूं? पार्टी देखूं या परिवार? पढ़ें पूरी खबर… 2- कानपुर में स्लीपर बस पलटी, बच्चे का सिर कटा, पिता चीखकर रोया, पत्नी का पैर भी अलग कानपुर में दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 5 साल के बच्चे समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई। 6 बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हुए। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। उसकी मां का पैर कट गया। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा। पिता को चोटें आईं। पिता बार-बार वह बेटे की सिर कटी लाश देखने की कोशिश करता, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। रोते-रोते वह बेसुध होने लगा। झपकी आने से हुआ हादसा: हादसा कानपुर के अरौल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बस दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के सिवान जा रही थी। इसमें कुल 45 यात्री थे। यात्रियों के मुताबिक, रास्ते में ड्राइवर को झपकी आने से बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद हम लोग करीब 15-20 मिनट तक बस के अंदर फंसे रहे। पढ़ें पूरी खबर… 3- आतंकी उमर बोला- सुसाइड बॉम्बिंग शहीद होने का मिशन; दिल्ली धमाके से पहले बनाया था वीडियो दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी डॉ. उमर का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो आत्मघाती हमले को सही ठहरा रहा है। वह कहता है कि मौत से डरना नहीं चाहिए। आत्मघाती हमला ‘शहादत का तरीका’ है, जिसे कई लोग गलत समझते हैं। आतंकी उमर के मुताबिक, ‘शहादत अभियान’ वह होता है, जिसमें व्यक्ति मान लेता है कि उसकी मौत तय जगह और समय पर होगी।वीडियो के आखिर में फिर वह दोहराता है कि मौत से मत डरो। अल फलाह ग्रुप का चेयरमैन गिरफ्तार: ED ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी ने NAAC और UGC की मान्यता का झूठा दावा कर स्टूडेंट्स से करोड़ों रुपए वसूले। जांच में पता चला कि यूनिवर्सिटी को असल में यह मान्यताएं मिली ही नहीं थीं। ED ने दिल्ली-NCR में 19 ठिकानों पर छापे मारे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4- योगी की चेतावनी- लूट की तो अगले दिन लंगड़ाते मिलोगे, अपराध की कीमत चुकानी पड़ेगी सीएम योगी ने गोरखपुर में कहा- पहली बात तो अब अपराध होता नहीं है। अगर कहीं लूट या छिनैती की घटना हो गई तो अगले दिन अपराधी लंगड़ाते नजर आते हैं। यह नया प्रदेश है, जो अपराध को स्वीकार नहीं करता। अगर अपराध किया तो उसकी कीमत चुकानी होगी। सीएम ने 72.78 करोड़ से बने आधुनिक फोरेंसिक लैब का उद्घाटन किया। कहा, ‘FSL लैब सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है। 2017 से पहले प्रदेश में असुरक्षा के कारण महिला श्रमबल की भागीदारी 13% थी, लेकिन अब सुरक्षा बढ़ने से 35% महिलाएं कामकाजी हो गई हैं। अब वे काम करने के लिए घर से बाहर जाती हैं। मोर को दुलारा और रोटी खिलाई
सीएम योगी ने जनता दर्शन में 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। इससे पहले उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाई। इस दौरान गोशाला में एक मोर पहुंच गया। सीएम ने उसे दुलारा और रोटी खिलाई। पढ़ें पूरी खबर… 5- एनकाउंटर में मारा गया मास्टरमाइंड नक्सली हिड़मा, 76 CRPF जवानों की हत्या की थी छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर के मरेडमिल्ली जंगल में हुए एनकाउंटर में नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा मारा गया। हिड़मा पिछले 2 दशक में हुए 26 से ज्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। इनमें 2010 दंतेवाड़ा हमला भी शामिल है, जिसमें 76 CRPF जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2013 में झीरम घाटी हमले, 2021 सुकमा-बीजापुर हमले में भी उसकी भूमिका थी। शाह ने तय की थी डेडलाइन: गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को हिड़मा को खत्म करने के लिए 30 नवंबर तक की डेडलाइन दी थी। लेकिन वह डेडलाइन से 12 दिन पहले ही मारा गया। पढ़ें पूरी खबर… 6- कानपुर में चूमने पर युवती ने जीभ काट ली, एक टुकड़ा जमीन पर गिरा, शादीशुदा युवक अस्पताल पहुंचा कानपुर में जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। युवक दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिरा। परिजन युवक और उसकी कटी जीभ को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। छेड़खानी कर रहा था युवक: युवती की मां ने बताया- गांव के लड़के ने की छेड़खानी युवती की मां ने बताया- मेरी बेटी मिट्टी लेने गई थी। तालाब से मिट्टी निकाल रही थी। पीछे से आए गांव के लड़के ने उसको पकड़ लिया। इस दौरान छेडखानी करने लगा। किसी तरह वह मिट्टी का तसला छोड़कर भागी। पढ़ें पूरी खबर… 7- भास्कर के सवाल पर भड़के PK, बोले- कोई गुनाह नहीं किया, आप लोग मेरा पोस्टमॉर्टम कर रहे हैं बिहार चुनाव के रिजल्ट के बाद पहली बार PK ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हार की जिम्मेदारी ली। इस दौरान वो भास्कर के सवाल पर भड़क गए। दरअसल, PK ने कहा था कि JDU को 25 से ज्यादा सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा। इसी पर रिपोर्टर ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी पद पर नहीं जो उसे छोड़ दूं। आप मेरी बातों को इतना मत पकड़ा कीजिए। PK से सवाल-जवाब … सवाल: आपने बिहार बदलने की बात कही..आप हारने के चौथे दिन सामने आए, कैसे बिहार बदलेंगे? जवाब: आप तो ऐसे सवाल कर रहे हैं, जैसे मैंने बिहार बदलने की बात कहकर कोई गुनाह कर दिया हो। PK ने झल्लाते हुए कहा कि आपलोग तो मेरा ही पोस्टमॉर्टम कर रहे हैं। सवाल: आपने कहा था मैं 130 सीटें आने पर भी अपनी हार मानूंगा, आपकी तो एक भी सीट नहीं आई, कहां कमी रह गई। जवाब: मैंने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं की। लोगों को बांटने का काम नहीं किया। भ्रष्टचार नहीं किया। जातिवाद की राजनीति नहीं की। इसके बावजूद अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं माफी मांगता हूं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… डिलीवरी बॉय ने कीं 4 दिन में 2 शादियां प्रयागराज में स्विगी डिलीवरी बॉय राहुल ने 4 दिन में दो शादियां कर लीं। पहली पत्नी को शहर ले जाकर रखा, फिर गांव में दूसरी शादी कर ली। एक साल तक यह सब चलता रहा। सच सामने आने पर दोनों पत्नियां थाने पहुंचीं। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को शेयर मार्केट में फायदा हो सकता है। कर्क राशि वालों के रूके काम अचानक बन सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…