मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वर्ल्डकप- भारत ने PAK को हराया, फिर हाथ नहीं मिलाया; बांग्लादेश पीएम की शपथ में मोदी नहीं जाएंगे; गाजियाबाद में किसानों पर चलीं लाठियां

नमस्कार, कल की बड़ी खबर टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत की है। भारत ने 61 रन से मैच जीता। दूसरी खबर पीएम मोदी को लेकर है वे बांग्लादेश में पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी जाएंगे। कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। 2. दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होगी। PM मोदी उद्घाटन करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत: 61 रन से हराया भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। मैच के हाईलाइट्स: पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया: टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. बांग्लादेश में पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी नहीं जाएंगे, भारत का प्रतिनिधित्व ओम बिरला करेंगे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि मोदी नहीं जाएंगे, भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। मोदी के न जाने की वजह: PM मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं, इसलिए वे ढाका नहीं जा रहे हैं। हालांकि मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी थी। कौन हैं तारिक रहमान: बांग्लादेश के पीएम बनने जा रहे तारिक रहमान ढाई महीने पहले ही लंदन से लौटे थे। 12 फरवरी को हुए चुनाव में उनकी पार्टी BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के गठबंधन ने 299 में से 212 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 150 सीटों की जरूरत थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. गाजियाबाद में किसानों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; खेतों में दौड़ाकर पीटा, गुस्साई भीड़ ने भी पत्थर मारे गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड को लेकर रविवार को बवाल हो गया। ट्रॉनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस उनको जबरिया हटाने लगी और गाड़ियों में भरना शुरू किया, तो किसान उग्र हो गए। इस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। एक बुजुर्ग महिला तो बेहोश हो गई। गांववालों का दावा है कि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एक ग्रामीण का कूल्हा टूट गया। किसान डंपिंग ग्राउंड का कर रहे विरोध: मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड बना है। इसके विरोध में किसान और ग्रामीण धरना दे रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई किसान, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. राहुल बोले- ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा: पीएम मोदी से 5 सवाल किए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। राहुल के 5 सवाल शाह बोले- राहुल ट्रेड डील पर झूठ फैला रहे: गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में राहुल पर आरोप लगाया कि वे US, UK और EU के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर झूठ फैला रहे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें… 5. ईशान किशन जयपुर की मॉडल से शादी करेंगे: क्रिकेटर के दादा ने अदिति हुंडिया का नाम बताया भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ शादी करने जा रहे हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी गर्लफ्रेंड का नाम बताया है। दादा ने बताया कि अदिति ही ईशान की गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती हैं। ईशान की पसंद ही मेरी पसंद है। जानिए कौन हैं अदिति हुंडिया: अदिति हुंडिया के पिता जयपुर में कारोबारी हैं। अदिति मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। अदिति फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेस्ट तक पहुंची हैं। फैशन क्रेडिबिलिटी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. आरोप- पुतिन ने अपने विरोधी को एपिबैटिडीन जहर देकर मारा: इससे लकवा फिर दर्दनाक मौत यूरोप के पांच देशों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर उनके विरोधी एलेक्सी नवलनी को ‘एपिबैटिडीन जहर’ देकर मारने का आरोप लगाया है। नवलनी की 16 फरवरी 2024 को आर्कटिक की एक जेल में मौत हो गई थी, वो यहां 19 साल की सजा काट रहे थे। अमेरिकी मेंढक में मिलता है जहर: यूरोप की लैब में नवलनी के शरीर के नमूनों की जांच में एपिबैटिडीन पाया गया। ये जहर रूस में प्राकृतिक रूप से नहीं मिलता। ये जहर दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले जहरीले डार्ट मेंढकों की त्वचा में मिलता है। जहर पहले शरीर को लकवाग्रस्त करता है, फिर सांस लेने में दिक्कत पैदा करता है और आखिर में दर्दनाक मौत हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:तुम थाने से भगाए जाओगे, इस्तीफा देकर दिखाओ यूपी के सीतापुर में पुलिस की कार्रवाई से नाराज बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी रविवार दोपहर समर्थकों के साथ रामपुर मथुरा थाने में धरने पर बैठ गए। इस दौरान SO संजय पांडेय और विधायक के बीच जमकर बहस हुई। इंस्पेक्टर बोले- मैं छोड़ दूंगा थाना, सर मैं चला जाऊंगा। विधायक ने कहा- अरे तुम क्या छोड़ दोगे यार, तुम्हारी जागीर है क्या? तुम थाना छोड़ दोगे, तुम तो भगाए जाओगे.. तुम क्या छोड़ दोगे थाना। एहसान करोगे, तुम्हारी औकात है। तुम इस्तीफा देकर दिखाओ हमको। बोले- गरीबों को तुमने बर्बाद कर दिया: सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश विधायक को समझाकर किनारे ले गए। तब विधायक कहते हैं- अरे गरीब बेचारे लोगों को बर्बाद कर दिया पुलिस ने। विधायक ने थाने में तैनात दीवान रविशंकर यादव और कांस्टेबल विनोद यादव पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शनिवार देर रात एक नौटंकी कार्यक्रम को जबरन बंद कराया गया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करते हुए कार्रवाई की। इसके करीब 2 घंटे बाद भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी से एसपी अंकुर अग्रवाल ने फोन पर बात की। 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब ज्ञान तिवारी माने। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर: BJP बोली- सपकाल पागल हो चुके हैं; पुणे में पूर्व विधायक के पोस्टर जलाए, FIR (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: मोदी बोले-38 देशों से अपनी शर्तों पर डील कर रहे: कांग्रेस के समय सिर्फ बात शुरू होती थी; राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: रिजिजू बोले-सदन चलाने विपक्ष के नेता का मैच्योर होना जरूरी: सुषमा स्वराज का वीडियो शेयर किया; राहुल गांधी की स्पीच से संसद में हंगामा हुआ था (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: सोने की चेन में लगा रहे तेंदुए का नाखून: हिमाचल में बना स्टेटस सिंबल, ऊपरी शिमला में चल रहा ट्रेंड; ज्वेलर्स दूसरे राज्यों से कर रहे तस्करी (पढ़ें पूरी खबर) 5. इंटरनेशनल: BLA का दावा- 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया: 10 रिहा किए, 7 अभी भी कैद में; अदला-बदली के लिए 7 दिन की मोहलत (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: रमजान से पहले दुबई पहुंच रहे पाकिस्तान के भिखारी: एक के पास लाखों की संपत्ति, 3 लग्जरी कारें; पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ना शुरू किया (पढ़ें पूरी खबर) 7. सेलेब्स: राजपाल यादव को बेल मिलने का दावा गलत: पत्नी ने साफ किया- एक्टर अभी जेल में ही हैं; 16 फरवरी को होगी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स, भारत ने पाकिस्तान को हराया: आठ विकेट से जीता मैच, 94 रन का टारगेट 11वें ओवर में चेज किया (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… बदला लेने के लिए चोर सिर्फ पुलिस के घर करता है चोरी मध्य प्रदेश का एक चोर पिछले 15 सालों से पुलिसवालों के घर में चोरी कर रहा था। MP पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपेश ने बताया एक पुलिसकर्मी ने उसकी जमकर पिटाई की थी। तभी से उसने कसम खाई थी वो सिर्फ पुलिसवलों के परिवारों को ही लूटेगा। अब तक वह 16 घरों में चोरियां कर चुका था। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं जाएंगे; इसके इम्पैक्ट और भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े 5 सवालों के जवाब 2. पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार को घर में घुसकर मारी गोली: आरोपी 10वीं फेल, लव प्रपोजल ठुकराना बर्दाश्त नहीं कर पाया 3. ग्राउंड रिपोर्ट: दिल्ली ट्रिपल मर्डर- इलाज के लिए अंडे-गोश्त मंगाता था कमरुद्दीन: घर पर गाड़ियां आती थीं, पड़ोसी बोले- कहता था कैंसर भी ठीक कर दूंगा 4. संडे जज्बात-मेरे बेटे की लाश कुत्ते नोंचकर खा गए: इतना बदनसीब था कि बच्चे की लाश तक न मिली, अब लावारिस लाशों का संस्कार करता हूं 5. जरूरत की खबर- क्या आपका यूरिक एसिड बढ़ा है: इन 9 संकेतों से पहचानें, जानें बिना दवाई कैसे करें कंट्रोल, क्या खाएं और क्या न खाएं 6. वर्ल्डकप में शादी वाला फूफा क्यों बन जाता है पाकिस्तान: पावर, पैसा, पॉलिटिक्स वजह, 1 मैच न होने से ₹1700 करोड़ तक का नुकसान 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों को काम पर फोकस रखना होगा। धनु राशि वालों को नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…