मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सबसे बड़ी ईरानी गैस फील्ड पर हमला; इंदौर में EV चार्जिंग से घर जला, 8 मौतें; अखिलेश बोले- गंगा में इफ्तार पार्टी से क्या दिक्कत

नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमले को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर में MP के इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जलने को लेकर रही। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला, भारत ने ईरान को मेडिकल मदद भेजी अमेरिका और इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला किया है। एयरस्ट्राइक में दक्षिणी ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर को निशाना बनाया गया। इसके अलावा इजराइल ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को मार गिराने का दावा किया है। वहीं, हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी है। भारतीय टैंकर गुजरात पहुंचा: टैंकर ‘जग लाडकी’ होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते UAE के फुजैराह पोर्ट से भारत पहुंच गया है। इसमें लगभग 5.8–6 लाख बैरल कच्चा तेल है। वहीं, भारत ने ईरान को मेडिकल मदद भेजी है। इसमें जरूरी दवाइयां शामिल हैं। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 2. अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते, काशी में DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई। उनका इशारा रिश्वत की तरफ था। प्रतापगढ़ी बोले- पुलिस मुस्लिमों के खिलाफ उतावली: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- यूपी पुलिस मुस्लिमों के खिलाफ उतावली है। वह कानून के दुरुपयोग का कीर्तिमान बनाना चाहती है। वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा की पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काशी में बीच गंगा हुई थी इफ्तार पार्टी: दरअसल, बनारस में 16 मार्च को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके बाद 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. ब्रजेश पाठक ने मंत्री से माफी मांगी, स्टेज पर नाम भूल गए थे, बोले- बहुमत की ओर देखते हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्टेज पर बैठे रालोद मंत्री अनिल कुमार का नाम भूल गए। तभी बगल में खड़े सहयोगी ने याद दिलाया तो उन्होंने हाथ जोड़कर मंत्री से माफी मांगी। पास जाकर उन्हें गले भी लगाया। दरअसल, योगी सरकार के बुधवार को 9 साल पूरे हो गए। इस पर सरकार की ओर से लखनऊ में वार्षिक किताब ‘नवनिर्माण’ का विमोचन किया गया। ब्रजेश पाठक ने कहा- गलती हो गई… मंत्रीजी, क्षमा करना। हम आपको देख नहीं पाए। हम सामने वालों की तरफ देखने लगे। लोकतंत्र में बहुमत की तरफ देखा जाता है। सीएम योगी सुनकर हंसने लगे: डिप्टी सीएम की बातें सुनकर सीएम योगी समेत स्टेज पर बैठे सभी मंत्री मुस्कुराने लगे। ब्रजेश पाठक ने कहा- अनिल कुमार जुझारू और दलित समाज के बड़े नेता हैं। जयंत चौधरी के विश्वासपात्र हैं। हमारे पुराने मित्र भी हैं। मैं 2007 में इनके चुनाव प्रचार में भी गया था। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे, राजभर बोले- कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट बैठक तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। राजभर ने कहा हमें तो मंत्री बनना ही है: ओपी राजभर ने कहा कि 2027 में भी विधानसभा चुनाव NDA ही जीतेगा। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। मुख्यमंत्री BJP का ही बनना है। सहयोगी दलों में से हम जैसे लोगों को MLA और मंत्री ही बनना है। इसलिए सीटों को लेकर विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है। यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवाद के लिए ‘पंडित’ विकल्प पर भी राजभर खुलकर बोले। कहा- यह पूरी तरह से सही नहीं है। पंडित का अर्थ तो विद्वान होता है। इसलिए विवाद सही नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 5. इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे तीन मंजिला घर इसकी चपेट में आ गया। हादसे में गर्भवती महिला समेत 8 लोग जिंदा जल गए। पुलिस के मुताबिक, आग में सिलेंडर फटने से मकान का हिस्सा ढह गया और डिजिटल लॉक नहीं खुलने से लोग बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट पहुंची: स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। परिवार ने तिलकनगर मुक्तिधाम में शवों का अंतिम संस्कार किया। एक साथ 7 चिताएं जलीं। पढ़ें पूरी खबर … 6. पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस, बोला- वो खुद बात करे रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल देने के लिए तैयार है। लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक मांग नहीं की गई है। ये बात पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कही है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान खुद पहल करता है तो रूस उसे कम कीमत पर तेल सप्लाई कर सकता है। PAK के पास सिर्फ 11 दिन का तेल बचा: पाकिस्तान के पेट्रोलियम सचिव ने संसद की एक समिति को बताया कि देश के पास फिलहाल सिर्फ 11 दिन का कच्चा तेल बचा है। दअरसल, रूसी कच्चे तेल की कीमत करीब 70 से 76 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में यही कीमत 95 से 105 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। पढ़ें पूरी खबर … 7. फ्लाइट में 60% सीटों पर एडिशनल चार्ज खत्म, पहले ₹3000 तक एडिशनल चार्ज लगता था सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। अब एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी होंगी। ये निर्देश घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होंगे। अभी तक पैसेंजर को 3000 रूपए तक एडिशनल चार्ज देना पड़ता था। साथ ही एक ही PNR (बुकिंग रेफरेंस) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बिठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर … 8. अमेरिका अब क्यूबा पर हमला कर सकता है, ट्रम्प बोले- क्यूबा को हासिल करके रहूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वह ‘क्यूबा को अपने कब्जे में लेने’ का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा, “किसी न किसी रूप में क्यूबा को लूंगा… चाहे मैं उसे आजाद करूं या अपने नियंत्रण में ले लूं। मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता हूं।” न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प के इस बयान को काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। अमेरिका के इतिहास में कई राष्ट्रपति क्यूबा के साथ तनावपूर्ण रिश्तों में रहे हैं, लेकिन किसी ने भी इस तरह खुलेकर क्यूबा पर कब्जा की बात नहीं कही थी। अमेरिका और क्यूबा के बीच 67 साल से विवाद: दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ 1959 की क्यूबा क्रांति है, जब फिदेल कास्त्रो ने सत्ता संभालकर अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति जब्त की और कम्युनिस्ट नीति अपनाई। इसके जवाब में अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए। फिर क्यूबा सोवियत संघ के करीब चला गया, जिससे तनाव बढ़ता गया। तब से व्यापार, राजनीति और विचारधारा को लेकर दोनों देशों के रिश्ते खराब हैं। पढ़ें पूरी खबर … 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा: सरकार ने माना- LPG किल्लत जारी; मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के बीच 2 घंटे चली बैठक (पढ़ें पूरी खबर) स्पोर्ट्स: ICC टी-20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे: अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की: राज्यसभा में PM हंसे; देवगौड़ा का जवाब- मेरी जबरन शादी कराई, इसलिए तलाक लेना पड़ा (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: असम कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन की: कहा- अपमानित महसूस कर रहा था; EC ने बंगाल में 13 IAS अफसरों का तबादला किया (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: गुजरात विधानसभा परिसर में बम की धमकी: ईमेल में लिखा- मुंद्रा पोर्ट पर मिसाइल हमले करेंगे, मोदी-शाह-सीएम को बताया हिंदू चरमपंथी (पढ़ें पूरी खबर) बॉलीवुड: पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2: सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: NIA ने 6 यूक्रेनी, 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया: भारत में उग्रवाद का समर्थन कर रहे थे; यूक्रेन ने तत्काल रिहाई की मांग की (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: आदि कैलाश यात्रा 1 मई से शुरू होगी: उत्तराखंड में 14,500 फीट ऊंचाई पर खुलेंगे मंदिर के कपाट; गांवों में शुरू होगा माइग्रेशन (पढ़ें पूरी खबर) नेशनल: गुरुग्राम में ‘दूर जाकर शराब पियो’ कहने पर मर्डर: बुजुर्ग की छाती पर बैठकर भारी पत्थर से मारता रहा, मुंह बुरी तरह कुचला (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… बस किराया बढ़ा तो बुजुर्ग को पार्सल किया बेंगलुरु में बस किराया बढ़ने पर एक परिवार ने बुजुर्ग को बोरे में डालकर ‘पार्सल’ करने की कोशिश की। कूरियर सेंटर पर कर्मचारियों को बोरे में हलचल दिखी, तब इसका खुलासा हुआ। हालांकि, पुलिस जांच में बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि यह सोशल मीडिया रील के लिए किया गया स्टंट था। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: खामेनेई-लारीजानी की हत्या, अगला निशाना मुजतबा; इजराइल कैसे कर रहा टारगेटेड किलिंग, क्या ये दांव उल्टा पड़ेगा बॉलीवुड क्राइम फाइल्स: मौत से पहले जिया खान का हुआ सूरज से झगड़ा: अबॉर्शन के बाद फीटस बाथरूम में बहाया, सुसाइड नोट से हुई छेड़छाड़ भास्कर एक्सक्लूसिव: क्या NDA में जाने वाले हैं थलापति विजय: तलाक केस-CBI जांच का प्रेशर, स्टालिन के खिलाफ क्या BJP का साथ देंगे ईशान किशन SRH के शुरुआती मैचों में कप्तानी करेंगे: अभिषेक उपकप्तान होंगे; टीम मैनेजमेंट ने कहा– चोटिल कमिंस के फिट होने तक जिम्मेदारी भास्कर एक्सक्लूसिव: अफसर के निलंबन पर ब्रेक से कठघरे में कलेक्टर: नोटिस, निलंबन और फिर MP हाईकोर्ट का ‘हस्तक्षेप’; पढ़िए टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोगों को सरकारी टेंडर या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…