मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CJP कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला हिरासत में; पाकिस्तान-चीन पर नजर रखेगा भारतीय सैटेलाइट; यूपी में कांग्रेस नेता ने पति को झाड़ू से मारा

नमस्कार, जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी की कार्यकाता के पिता पर हमला करने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। भारत में अमेरिकी राजदूत ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़ा बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कैसे कांग्रेस की महिला नेता ने पूर्व विधायक पति से खुद को पिटने से बचाया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. CJP कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला स्वतंत्र हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा; दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के धरने के बाद एक्शन कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ा गया। स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया था। नीशू का आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई। स्वतंत्र का पॉडकास्ट वीडियो भी वायरल है, जिसमें उसने संजय पर हमला करने की बात कबूली। हालांकि, उसने इसे सेल्फ डिफेंस बताया। स्वतंत्र ने कहा- कोई मेरा बाल बांका भी नहीं कर सकता पूरी खबर पढ़ें… 2. अमेरिकी राजदूत बोले- भारत-अमेरिका रिश्तों से दूसरे देश जलते हैं: PM मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर, जिनसे ट्रम्प मिलना चाहते हैं भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा कि दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों से दूसरे देश जलते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प पीएम मोदी को अपना दोस्त मानते हैं। दिसंबर में होने वाले G20 समिट में जिन नेताओं से वह मिलना चाहते हैं, उनमें मोदी सबसे ऊपर हैं। गोर ने कहा कि ट्रम्प 2020 में अपनी भारत यात्रा को अब भी याद करते हैं। जब भी भारत की बात करते हैं तो यहां के लोगों से मुलाकात और प्रधानमंत्री मोदी से अपने रिश्तों को याद करते हैं। गोर ने ट्रम्प के 2027 में भारत दौरे की संभावना के भी संकेत दिए। गोर बोले- दोनों देश समझौते के काफी करीब पूरी खबर पढ़ें… 3. मथुरा में सीएम योगी बोले- आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए, कहा- आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम मथुरा में जन्माष्टमी पर शुक्रवार को सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ब्रजवासियों को संबोधित किया। योगी ने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को कोई मिटा नहीं पाया। जिन्होंने भी ऐसा करने की कोशिश की, वे खुद मिट्टी में मिल गए। आज उनका नाम लेने वाला भी कोई नहीं है। एक हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजना का शिलान्यास लोकार्पण किया: योगी ने 1,051 करोड़ रुपए की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि बांटी। पूरी खबर पढ़ें… 4. बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित ने पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, चीखते हुए जान बचाकर बाहर भागीं बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित ने अपनी तीसरी पत्नी अर्चना पांडा से मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गुड्डू पत्नी के बाल खींचकर फर्श पर घसीट रहे हैं। पत्नी चिल्ला रही हैं और उन्हें झाड़ू से मार रही हैं। गुड्डू पंडित से बचने के लिए झाड़ू मारती रही पत्नी: पूर्व विधायक ने पत्नी को झाड़ू समेत खींच लिया। पत्नी गुड्डू पंडित को गुंडा-बदमाश कहते हुए घर से बाहर निकलकर भाग गईं। मारपीट का ये वीडियो 2 सितंबर का है, जो शुक्रवार को सामने आया। घटना कलेक्ट्रेट से 1 किमी दूर अर्चना के घर की है। अर्चना पांडा कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं: कांग्रेस की महिला नेता अर्चना पांडा ने गुरुवार को गुड्डू पंडित के खिलाफ थाने में शिकायत की। उन्होंने कहा- श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने मुझे घर में घुसकर पीटा। मुझे उनसे अपनी जान का खतरा है। मेरी सुरक्षा के लिए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मिलनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत का पहला 36,000km से तस्वीरें लेने वाला सैटेलाइट लॉन्च, पाकिस्तान-चीन पर लगातार नजर रखेगा, आपदा से पहले अलर्ट में मदद करेगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश का पहला 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में रहकर तस्वीरें लेने वाला EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा गया। EOS-05 भारत और आसपास के बड़े इलाकों की लगातार तस्वीरें भेज सकेगा। इससे पाकिस्तान-चीन सीमा समेत संवेदनशील और रणनीतिक इलाकों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। सैटेलाइट का इस्तेमाल बाढ़, चक्रवात और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। इससे आपदा की स्थिति का जल्दी पता लगाने और समय पर चेतावनी देने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया, पार्किंग में ले जाते वक्त हादसा, अगला हिस्सा टूटा; यात्री सुरक्षित श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई थी। विमान में सवार सभी 200 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे। घटना के बाद सभी को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से विमान से सुरक्षित उतारा गया। विमान जिस खंभे से टकराया, वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) का हिस्सा था। यह सिस्टम विमान को पार्किंग बे में सही जगह लाने और सुरक्षित तरीके से पार्क कराने में मदद करता है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. क्रिकेट: मंधाना विमेंस इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर:मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे ज्यादा शतक भी लगाए; दीप्ति टॉप विकेट टेकर (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: पाकिस्तान का 100 साल पुराना हिंदू मंदिर गिराने से इंकार: कहा- बारिश की वजह से टूटा; आरोप- मदरसा बनाने के लिए मंदिर तोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु में दर्ज हुई FIR:उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मैदान में हवन-पूजन हुआ था (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी:सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, लगातार 1413 दिन से सत्ता में (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: ‘हिंदू धर्म क्या आप भूल गईं’: शर्मिला टैगोर की वंदे मातरम् पर टिप्पणी पर भड़के मुकेश खन्ना: बोले- आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं (पूरी खबर पढ़ें) 6. जम्मू-कश्मीर: बडगाम में एक आतंकी ढेर: कल से चल रहा था सेना का ऑपरेशन; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली (पूरी खबर पढ़ें) 7. तमिलनाडु: डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया…VIDEO: मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, पीछा कर भगाया (पूरी खबर पढ़ें) 8. पश्चिम बंगाल: आरजी कर रेप केस में पानिहाटी चेयरमैन गिरफ्तार: सबूत मिटाने का आरोप; पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पकड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 9. महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में अस्पताल में आग, 9 नवजात बचाए गए; VIDEO: बच्चों की ट्रॉली के पास धुआं-चिंगारी, स्टॉफ ने खींचकर निकाला (पूरी खबर पढ़ें) 10. हैदराबाद: यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प:एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं; महिला मित्र पर टिप्पणी से विवाद (पूरी खबर पढ़ें) 11. पंजाब: हेडमास्टर ने 3 महीने तक बच्ची से रेप किया: होशियारपुर में 4 दिन बाद रुकी ब्लीडिंग, स्कूल से निकालने-कैरेक्टर खराब की धमकी दी (पूरी खबर पढ़ें) 12. पंजाब: कैप्टन अमरिंदर ने BJP को दिखाए कांग्रेस जैसे तेवर:PM मोदी से पूछा- दिमागी नक्सल का मतलब क्या, असहमति को दायरे में नहीं रख सकते (पूरी खबर पढ़ें) 13. इंटरनेशनल: दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी, UN में आज वोटिंग:यूरोप-रूस-कनाडा का साइज छोटा होगा, अफ्रीका-दक्षिण अमेरिका को फायदा (पूरी खबर पढ़ें) 14. पश्चिम बंगाल: कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया (पूरी खबर पढ़ें) 15. नेशनल: दिल्ली हाईकोर्ट बोला- DNA टेस्ट रेप का सबूत नहीं:इससे ये साबित नहीं होता कि संबंध सहमति से बने थे या जबरदस्ती (पूरी खबर पढ़ें) 16. इंटरनेशनल: कुवैत में तमिलनाडु की महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाया:वीडियो में कहा- 50 दिन से ठीक से खाना नहीं खाया, 2 महीने की सैलरी नहीं मिली (पूरी खबर पढ़ें) 17. नेशनल: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा, ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट बर्खास्त:जांच में खुलासा- विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हुए थे ; फ्लाइट झटके से 300 फीट नीचे आई थी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… गणपति पंडाल का ₹703 करोड़ का इंश्योरेंस मुंबई के सबसे अमीर गणपति मंडल में शामिल GSB सेवा मंडल ने इस साल ₹703 करोड़ का ऑल-रिस्क इंश्योरेंस कराया है। पिछले साल ₹474 करोड़ और 2024 में ₹400 करोड़ का बीमा कराया था। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ‘हम निशु के बाप का सिर फाड़े, फिर भी थाने नहीं गए’- कौन है डींग हांकने वाला स्वतंत्र भारद्वाज, गिरफ्तारी के बाद आगे क्या होगा 2. नेपाल से भास्कर: ‘6 दिन जंगल में भूखे रहे, दोस्त बाढ़ में बहे‘:9 दिन बाद रसुवा में क्या दिखा, लोग बोले- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आया पानी 3. मेंटल हेल्थ: बॉयफ्रेंड ने बिना कारण बताए ब्रेकअप कर लिया:तब से डिप्रेशन में हूं, उसे भूल नहीं पा रही, जिंदगी में आगे कैसे बढूं 4. जरूरत की खबर: OMAD डाइट से घटाया 38 किलो वजन:क्या ये सेफ है, इसे कैसे फॉलो करें, क्या सावधानी रखें, डाइटीशियन से जानें सबकुछ 5. पैसे बचाने के लिए पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी: पीजी में रहीं; ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में ₹65,000 मिले, हिट के बाद भी स्ट्रगल करना पड़ा 6. महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरि का पहला इंटरव्यू: ‘चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना’: उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की 7. मूवी रिव्यू: मिर्जापुरः द फिल्म:मुन्ना का पागलपन, कालीन भैया का ठहराव और गुड्डू का गुस्सा, ‘मिर्जापुर’ में फिर गरजी बंदूकें, लेकिन कहानी हुई लंबी 8. एंटरटेंमेंट: दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था: रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी 9. ग्राउंड रिपोर्ट: IAS दिव्या चुनाव लड़ें…मिर्जापुर के लोग चाहते हैं: बोले- विधायक नहीं, सांसद बनने लायक; सियासत में आने की चर्चा क्यों 10. भास्कर एनालिसिस: मायावती ने आकाश को तीसरी बार पद से क्यों हटाया: क्या पॉलिटिकल करियर खत्म?, बसपा को फायदा या नुकसान 11. ग्राउंड रिपोर्ट: ‘फॉर्च्यूनर में लड़कियां, सुल्फे के कश लेता था महंत’: ग्रामीण बोले-भगवा चोला देख छोड़ा; कैथल के डेरे में साधु मारा, यहां ₹2 करोड़ के पशु 12. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: कौन हैं सुनील, जिन्होंने गाया ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’: फिल्म ‘हनुमान अंश’ में कैसे मिला मौका; 4 सवालों में ‘बुंदेलखंड टू बॉलीवुड’ का सफर 13. ग्राउंड रिपोर्ट: सिंहस्थ की ऐसी तैयारी ? 2600 करोड़ का ब्रिज ढहा: उज्जैन-गरोठ हाईवे पर बिना स्टेपिंग बनाई 17 मीटर ऊंची दीवार; पानी निकालने के रास्ते भी नहीं 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: कौन हैं पूनम सिन्हा जिनके चलते भिड़े दो सीनियर मंत्री: विधानसभा डायरेक्टर की जॉइनिंग पर कंट्रोवर्सी, एक्सटेंशन फंसा तो स्पीकर ने सम्राट को थमाई फाइल 15. भास्कर एक्सक्लूसिव: खगड़िया SP की पत्नी बोलीं-मुझे पीटा, बेटी भी छीन ली: दूसरी शादी करना चाहते हैं, गोली मारने की धमकी देते हैं; भास्कर को बताई आपबीती 17. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 1.5 करोड़ में NRI कोटे से डॉक्टर बनाने का दावा: एजेंट बोले-रिश्तेदार विदेश में नहीं, फिर भी करवा देंगे काम, 1.60 लाख में बैकडेट डिग्री 18. भास्कर एक्सक्लूसिव: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 1360 पदों पर होगी भर्ती: इनमें 1162 पद समिति प्रबंधकों के, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…