नमस्कार, ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ झड़पें होने की बात कही। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की सलाह दी। एक्टर अभिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. फ्रांस में महंगाई को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन। 2. मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर रहेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें हुईं, गलवान रिपीट न हो इसलिए फोकस ड्रोन फोर्स पर, रिटायरमेंट से 7 दिन पहले बयान ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अरुणाचल प्रदेश में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गए थे। कई जगह टकराव की स्थिति भी बनी। यह अभी भी जारी है। 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले कपूर ने पहली बार सार्वजनिक तौर यह बात भी मानी कि जुलाई के अंत से अरुणाचल में अपर सुबनसिरी जिले के असाफिला और माजा इलाके में तनाव बना हुआ है। भारत ने भी सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ा दी है। राजस्थान के अलवर में सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज के हिमवीर सम्मान समारोह में पहुंचे कपूर ने कहा कि गलवान जैसी घटना दोबारा ना हो इसलिए हमारा फोकस ड्रोन फोर्स पर होना चाहिए। शत्रुजीत ने कहा- 3 बैठकों के बाद भी तनाव जारी ITBP DG ने कहा कि जुलाई से अब तक दोनों देशों के बीच तीन उच्चस्तरीय बैठकें (WMCC, विशेष प्रतिनिधि वार्ता, कोर कमांडर स्तर) हुईं, लेकिन तनाव बरकरार रहा। इसी बीच सितंबर में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन भी हुआ, जिसमें हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. आगरा में सपा MLC प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए, बोले- मुसलमान बन जाऊंगा, लगता है पाकिस्तानी आतंकी हूं आगरा-अलीगढ़ शिक्षक MLC सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल शुक्रवार को फूट-फूटकर रोने लगे। वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा- मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। अधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। आकाश अग्रवाल ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं ऐसे सनातन में नहीं रहना चाहता हूं। अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा। वहीं, मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने मारपीट हुई। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी से धक्का-मुक्की हुई। बागपत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ पर अभद्रता कर और मतदान स्थल से बाहर निकालने का आरोप लगाकर धरना दिया। सीओ और एएसपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में TGT के 17,735 पदों पर भर्ती निकली, 62 साल तक के अभ्यर्थी फॉर्म भर पाएंगे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शुक्रवार शाम 8 बजे माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया। सहायक अध्यापक के 17,735 पदों पर भर्ती होगी। OTR के बाद ही फॉर्म भर सकेंगे अभ्यर्थी: आयोग के मुताबिक, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी: फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 है। फॉर्म में गलती होने पर 26 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को होगी। 360 नंबर के बहु विकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग भी होगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. थरूर बोले- भाजपा राहुल को गंभीरता से ले, एक दिन पहले मोदी ने बिना नाम लिए फेल प्रोडक्ट कहा था कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा को सलाह दी है कि भाजपा को राहुल गांधी को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में राहुल ने युवा मतदाताओं में पॉपुलैरिटी हासिल की है। थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा ने राहुल पर ध्यान दिया है, इसलिए वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में उन्होंने कांग्रेस से अलग विचार रखने पर कहा कि वे पार्टी की नीतियों का पूरा समर्थन करते हैं। पीएम ने कहा था- कांग्रेस फेल प्रोडक्ट लॉन्च में जुटी दरअसल, इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर को राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा था कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी, 5 दिन पहले टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग मुंबई की मेयर रितु तावड़े को यह धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात लिखी गई। साथ ही पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को आत्मघाती हमले में मारने की धमकी दी गई। ई-मेल में कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी अमिताभ के बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ का बदला होगा। भेजे गए मेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। कहा गया कि दिलजीत ने अमिताभ के पैर छूए थे, इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है। 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम 3 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। हमले में बाल-बाल बच गए थे। उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी थी। पूरी खबर पढ़ें…. 6. JIO 1-करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO, 21 गुना बोलियां मिलीं, 20% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन का 23 अक्टूबर को आखिरी दिन रहा। ये IPO 21 गुना भरा है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 67 गुना और रिटेल पोर्शन 2.7 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO भी बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसके IPO को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। पहले दिन 3 गुना से ज्यादा भरा था इश्यू IPO पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही 3.02 गुना भर गया था। 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 59.68 करोड़ शेयरों की मांग आई थी। दूसरे दिन की शुरुआत में संस्थागत निवेशकों की भारी बिडिंग की वजह से यह आंकड़ा 3.50 गुना के पार पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. चुनाव आयुक्तों ने शिकायत की, आरोप- डिप्टी कमिश्नर ने आयोग को बिना बताए अधिकारियों का कामकाज बदला चुनाव आयोग के अफसर मनीष गर्ग के कामकाज के विवाद पर अब नई जानकारी सामने आई। RTI में खुलासा हुआ कि दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग लेटर लिखकर शिकायत की थी। RTI जवाब में बताया गया, शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कैबिनेट सचिवालय ने ये शिकायतें चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक नहीं मानीं। मानना था कि इस स्तर पर कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। इसे संवैधानिक संस्था के काम में दखल माना जा सकता है। दरअसल, RTI एक्टिविस्ट लोकेश के. बत्रा को यह जानकारी दी गई है। गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने EC या संबंधित अधिकारियों से चर्चा किए बिना वरिष्ठ अधिकारियों का कामकाज बदलने वाला आदेश जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आयुक्तों ने उनके आदेश को पलट दिया था। पूरी खबर पढ़ें… 8. जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फ्री कश्मीर-फ्री शर्जील के नारे, विहिप बोला- भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे नई दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर फ्री कश्मीर और फ्री शरजील इमाम जैसे कई नारे लिखे मिले। पूरे घटनाक्रम के बीच यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मामले पर विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि क्या कुछ लोग इस केंद्रीय यूनिवर्सिटी को एंटी-इंडिया गतिविधियों का अड्डा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये तस्वीरें ऐसे समय सामने आईं, जब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. पंजाब: CM मान बोले- कस्टम हेड CEC ज्ञानेश कुमार के सगे भाई, मौका मिलते ही बदला लिया; मान 20 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के 3डी इमेज से बात की: चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे, दुनियाभर में 350 से ज्यादा सेंटर (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 65 घायल: अब तक 400 से ज्यादा आफ्टरशॉक आए; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके (पूरी खबर पढ़ें) 4. राजस्थान: कोटा में टाइगर श्रॉफ के 3 हमलावर ऐसे पकड़े गए: ट्रेन के जनरल कोच में पुलिसकर्मी यात्री बनकर पहुंचे, प्लेटफॉर्म पर 5 मिनट में ऑपरेशन (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: नेतन्याहू हारे या जीतें, फिलिस्तीनियों की मुश्किलें बरकरार रहेंगी: पक्ष-विपक्ष कोई अलग देश बनाने को तैयार नहीं, वामपंथी पार्टियों ने भी एजेंडा बदला (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: ‘ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली’: एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: भारत बोला- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर हमें नसीहत न दे, PAK का आरोप- फर्जी मुठभेड़ में कश्मीरी मर रहे, उन्हें सम्मान से दफनाने का हक भी नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: नेहा बोरा को पीस बॉन्ड के ₹10 हजार भरने होंगे:16 अक्टूबर के SIR प्रदर्शन में शांति भंग करने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की (पूरी खबर पढ़ें) 9. बिजनेस: टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में 6 पारसी ग्रुप्स उतरे: पीएम को चिट्ठी लिखकर कहा- 66% हिस्सेदारी वाला मॉडल देश हित में जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्रिकेट: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया:पहले वनडे में प्रतिका का शतक, शेफाली की फिफ्टी; श्री चरणी को 4 विकेट (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मोबाइल टावर पर हुई शादी यूपी के बहराइच में एक अनोखी शादी हुई। एक लड़की शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। आखिरकार काजी को बुलाना पड़ा, मुंबई में बैठे बॉयफ्रेंड से फोन पर निकाह कराया गया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: 475 करोड़ की ‘फैंटेसी ब्रा’ की इतनी चर्चा क्यों; कैसे बनाई गई, खरीदता कौन है और जानिए कंपनी का असली मकसद 2. ग्राउंड रिपोर्ट: गोल्डी ने कहा था- घर गिरा दो, वापस नहीं आऊंगा: लॉरेंस के साथ गैंगस्टर बना, अमेरिका को तलाश; पंजाब में घर खाली, परिवार गायब 3. जरूरत की खबर: 100 साल पुरानी एक्सरसाइज सेलेब्स की फेवरेट: डॉक्टर से जानें पिलाटेस के हेल्थ बेनिफिट्स, करने का सही तरीका, किन्हें नहीं करना चाहिए 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: सिंहस्थ में आए 40 करोड़ लोगों को कैसे मिलेगा खाना?: रोज 13 हजार टन सब्जी की जरूरत, अभी से रोडमैप तैयार कर रहे अफसर 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 5 महीने में जर्जर स्कूलों का आंकड़ा कैसे शून्य हुआ?: मंत्री बोले- एक भी स्कूल जर्जर नहीं, सरकारी रिकॉर्ड में 5,770 स्कूलों में सुधार की दरकार 6. भास्कर एक्सक्लूसिव:’ शिवा के शव पर लिपस्टिक कैसे लगी थी?’: श्रद्धा बोली- वो मेरा बॉयफ्रेंड था, पुलिस ने 120 सवाल पूछे, चेहरे पर दाने निकलने से गुस्से में थी 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: श्रद्धा के प्यार में 3 लड़के जहर खा चुके:बचपन का दोस्त बोला- गनीमत रही, कोई मरा नहीं; 11वीं में थी, तब बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: अखिलेश ने आजम को 13 सीटों की लिस्ट दी:यहां पहले कांग्रेस कैंडिडेट उतारना चाह रही; रामपुर जेल के बरामदे में 60 मिनट बात हुई 9. भास्कर एनालिसिस MLC चुनाव- योगी की 5 जनसभाएं, अखिलेश सिर्फ अयोध्या पहुंचे: गोरखपुर में बागी ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल; वाराणसी में सपा का गढ़ ढहाने की चुनौती 10. यूपी एक्सप्लेनर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव लड़ने के लिए ‘हत्यारे’ को छोड़ा: क्या आजम को भी राहत मिलेगी; बाहुबली अमरमणि, विजय मिश्रा का क्या होगा 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान पुलिस की वेबसाइट से चोरी हो गया आपका डेटा?: हैकर्स का दावा- उनके पास 86 लाख ई-मेल और हजारों मोबाइल नंबर; पासवर्ड बदलने के आर्डर 12. MLC इलेक्शन: 42 इंच के प्रोफेसर ने डाला वोट, बुजुर्ग शिक्षक भी पहुंचे: छोटू सिंह को अनंत सिंह ने किया वीडियो कॉल, जीत से पहले जश्न; तस्वीरों में MLC चुनाव 13. MLC इलेक्शन: निशांत कुमार, तेजस्वी यादव नहीं डाल पाएंगे वोट: विजय सिन्हा-श्रेयसी सिंह के नाम वोटर लिस्ट में नहीं, स्वास्थ्य मंत्री की डिग्री क्या है? 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: दीपक कुमार की जगह कौन बनेंगे CM के प्रधान सचिव: सम्राट की चलेगी या PMO की पसंद के आएंगे अधिकारी, रेस में कौन से 5 नाम 15. राजस्थान: ड्राइवर का खेती में अनोखा प्रयाेग,खाद खरीदने की जरूरत नहीं: बाजरा का उत्पादन बढ़ा, अब अमरूद और गन्ना से भी अच्छी कमाई की उम्मीद 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है, प्रमोशन के भी योग है और कुंभ वालों को विषेश अधिकार मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…