प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भक्तिमय माहौल और उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया जा रहा है। 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के सामने विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 लाभार्थी महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। इन महिलाओं ने PM मोदी की मां हीराबेन का मुखौटा पहनकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाकर आरती उतारी। मिठाई खिलाकर जन्मदिन का अभिनंदन किया। 3 तस्वीरें देखिए- उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के वाल्मीकि चौक पर झाड़ू लगाई। वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी के साथ स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। PM के जन्मदिन को खास बनाने के लिए दिनभर एक के बाद एक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रक्तदान शिविर से लेकर कौशल महोत्सव, चित्र प्रदर्शनी से लेकर पौधरोपण होगा। इन कार्यक्रमों में CM योगी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। मोदी के जन्मदिन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…