मोदी-योगी और हेमा मालिनी बनीं स्टार प्रचारक:बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट; राजनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की पहली सूची रविवार रात जार कर दी। इसमें यूपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को स्टार प्रचारक बनाया है। अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आगामी सप्ताह से सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं शुरू होंगी। सीएम योगी 8 से 10 रैलियां करेंगे। जानिए कब हैं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2 चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी। 4 मई को मतगणना की जाएगी। 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है। जानिए बंगाल में कौन-कौन करेगा चुनाव प्रचार
भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, फडणवीस, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और बिप्लब कुमार देब जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लिएंडर पेस, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, अमित मालवीय समेत कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। पीएम मोदी ने कूच बिहार से की शुरुआत पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमारा बंगाल ‘शक्ति पूजा’ की धरती है। मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि भाजपा आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है। अगर सत्ता में भाजपा आएगी, तो महिलाओं के सच्चे सशक्तीकरण का रास्ता खोलेगी और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, इस बार न्याय की जीत होगी। कई सालों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हर भ्रष्ट व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाएगा और उसे जनता को लूटी गई संपत्ति लौटानी होगी। अब बंगाल में भाजपा का गणित जानिए बिहार चुनाव में मोदी-योगी ने दिलाई थी बड़ी जीत 5 महीने पहले हुए बिहार चुनाव में 202 सीटों के साथ NDA की प्रचंड जीत हुई थी। भाजपा ने अकेले 89 सीटें जीती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 रैलियों से NDA को 97 सीटें दिलाई थीं। इसमें 44 नई सीटें थीं। पीएम का स्ट्राइक रेट 80% रहा था। इसी तरह सीएम योगी ने भी 80% स्टाइक रेट के साथ 98 सीटें जितवाई थीं। बिहार में सबसे ज्यादा डिमांड भी सीएम योगी की रैलियों, सभा और रोड शो की रही थी। बिहार के बड़े-बड़े नेता भी अपने विधानसभा क्षेत्र में योगी की रैली कराना चाहते थे। कहा जाता है कि योगी की फायर ब्रांड हिंदुत्व और बुलडोजर बाबा की छवि के कारण उनकी सभाओं की मांग अधिक रहती है। इसके अलावा लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उनकी सख्त मुख्यमंत्री की छवि है। यूपी में एनकाउंटर और बुलडोजर की वजह से क्राइम कंट्रोल हुआ। इसलिए पड़ोसी जिले में योगी की छवि बेहतर है। राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि योगी के भाषण से भाजपा को अपने भगवा वोट बैंक को साधने और उन्हें एकजुट करने में मदद मिलती है। सीएम योगी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती। इसीलिए सीएम योगी की सभाओं की सबसे ज्यादा मांग रहती है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… —————————– यह खबर भी पढ़ें अखिलेश बोले-कार पर खड़े होकर बोल रहे या स्टूल पर, डिप्टी CM का जवाब- हम जालीदार टोपी नहीं पहनते सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद पहुंचे केशव मौर्य से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा फ्लॉप शो थी। वो पाने के लिए आए थे, खो कर चले गए। वो 2027 में सरकार बनाने के लिए आए थे, 2047 तक पीछे खिसक गए। यहां पढ़ें पूरी खबर