वाराणसी के एक रेस्टोरेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरकर ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। ट्रांसपोर्टर के भाई का आरोप है कि बाउंसरों ने पहले मेरे भाई को पीटा, फिर नीचे फेंक दिया। भाई नीचे सिर के बल गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। इस बीच मेरे भाई का दोस्त मौके से भाग गया। मरने से पहले भाई ने अपने खून से दीवार पर कई बार B2 लिखा। पुलिस B2 का मतलब 2 बाउंसर मान कर चल रही है। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक इसे हादसा बता रहा है। उधर, ट्रांसपोर्टर की मौत के बाद घरवाले थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर घरवाले शांत हुए। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रेस्टोरेंट के 3 बाउंसरों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी का कहना है कि रेस्टोरेंट के मैनेजर से एक महिला ने बैड टच की शिकायत की थी। इसके बाद बाउंसरों ने ट्रांसपोर्टर को बाहर निकाल दिया था। फिर ट्रांसपोर्टर ने 5वीं मंजिल से कूद गया। मामला सिगरा थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला भाई बोला- खाने की शिकायत पर पीटा
पिशाचमोचन स्थित रमाकांत नगर कॉलोनी में बादल अपने भाई सूरज सिंह के साथ रहता था। दोनों भाई मूलरूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले थे। बादल ने बताया- मेरा बड़े भाई सूरज सिंह (32) ट्रांसपोर्टर थे। वह वाराणसी के रामकटोरा इलाके में विंध्यवासिनी ट्रांसपोर्ट नाम से कारोबार चलाते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे सूरज अपने दोस्त बबलू शाह के साथ मलदहिया स्थित ‘माय टेबल रेस्टोरेंट’ गए थे। यहां पर उन्होंने एक टेबल बुक किया था। उन्होंने खाना मंगाया। खाने को लेकर कोई इश्यू हुआ। इस पर भाई ने वेटर और रेस्टोरेंट के मैनेजर से शिकायत की। इस पर वे लोग भाई से झगड़ा करने लगे। मामला बढ़ा, तो रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों ने भाई को पीटा, तो उनका सिर फट गया। इसके बाद बाउंसरों ने मेरे भाई को उठाकर बाहर कर दिया। थोड़ी देर बाद भाई फिर से रेस्टोरेंट के अंदर आए। लेकिन, बाउंसरों ने फिर से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मेरे भाई ने कहा कि वह अपना मोबाइल लेने आए हैं। इसके बाद बाउंसर मेरे भाई को ऊपर ले गए और वहां से उसे नीचे फेंक दिया। भाई ने मरने से पहले दीवार पर कई बार B2 लिखा। रेस्टोरेंट वालों ने सबूत मिटाए, फोरेंसिक टीम ने जांच की
बादल ने बताया- रेस्टोरेंट वालों ने सभी सबूत मिटा दिए थे। लेकिन एक जगह उनकी नजर नहीं गई, इसलिए वह लिखा रह गया। सूरज की मौत के बाद मौके से उसका दोस्त बबलू भाग गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई सबूत इकट्ठा किए। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब घरवालों को सूरज की मौत की जानकारी मिली, तो कोहराम मच गया। परिजनों ने रेस्टोरेंट संचालकों पर सूरज को फेंकने का आरोप लगाया। भाई बादल ने बताया कि पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। कह रही है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करेंगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त की
पुलिस रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालकों और वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। 3 बाउंसरों से भी पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि हत्या या हादसा, इसकी पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। ACP ने कहा- महिला से बैड टच की शिकायत मिली थी
एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया- रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है। इसके बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसपोर्टर सूरज और अपने दोस्त के साथ आए थे। इस दौरान ड्रिंक्स ली गई और डांस किया जा रहा था। रेस्टोरेंट मैनेजर से कुछ लोगों ने शिकायत की कि ट्रांसपोर्टर ने एक महिला से बैड टच किया। फिर महिला ने भी इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद बाउंसरों से ट्रांसपोर्टर को बाहर निकलवा दिया गया था। बाहर आकर वह 5वीं मंजिल पर गए। फिर कुछ देर बाद शव जमीन पर मिला। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साल 2016 में सूरज ने वाराणसी आकर खोला था ट्रांसपोर्ट
सूरज के भाई बादल सिंह ने बताया- मेरे भैया ने ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद साल 2016 में वो वाराणसी बिजनेस के लिए आए थे। यहां रामकटोरा में एक किराए की जगह लेकर विंध्याचल ट्रांसपोर्ट के नाम से काम शुरू किया। यह ट्रांसपोर्ट बिहार और झारखंड में माल पहुंचाता था। शनिवार को उनका दोस्त बबलू शाह घर आया था। वह धनबाद का रहने वाला है। उसके आने के बाद उन्होंने उसका बैग मुझे दिया और कहा कि घर पर रख देना। भैया बबलू के साथ कुछ खाने-पीने चले गए थे। लेकिन, सुबह उनकी मौत की खबर मिली। उसी समय से उनके दोस्त का भी कुछ पता नहीं है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। अब जानिए क्या है माई टेबल की खासियत
वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक पलाजा में स्थित MY-Table लाउंज बार एंड रेस्टोरेंट में सिर्फ कपल की इंट्री है। यहां अक्सर शनिवार रात (सटरडे नाइट) रशियन बार टेंडर्स भी रहती हैं। इसका बाकायदा इंस्टाग्राम पर प्रचार भी किया जाता है। इसके अलावा अक्सर लेडीज नाइट्स और अन्य कई कार्यक्रम यहां ऑर्गनाइज किए जाते हैं। लोगों का आरोप है कि यहां रात 11 बजे के बाद भी शराब सर्व की जाती है। ………………………………… ये खबर भी पढ़िए- गोली चल जावेगी…सांग पर लखनऊ में फायरिंग, VIDEO, बर्थडे पार्टी में जुटे असलहाधारी लखनऊ की एक बर्थडे पार्टी में जमकर हर्ष फायरिंग हुई। कुछ युवक पार्टी में बर्थडे ब्वॉय की फ्रेम की हुई एक बड़ी तस्वीर लेकर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। तेज म्यूजिक पर गोली चल जावेगी…गाना बज रहा और सब खुशी में नाच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…