झांसी में गुरुवार शाम युवक ने अपने मौसा की हत्या कर दी और मौसेरे भाई को पीटकर अधमरा कर दिया। वारदात को युवक ने अपने 2 साथियों के साथ अंजाम दिया। तीनों पहली बार मौसा के घर आए थे। तब मौसी और उनकी बेटी भी थे। चाय-पोहा खिलाकर मौसी बेटी के साथ भतीजी की लगन (शादी की रस्म) में चली गईं। इसके बाद बदमाशों ने मौसा के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। फोन नहीं उठाने पर बेटी घर आई, तो तीनों आरोपी भागते दिखे। अंदर गई तो भाई नीचे वाले कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। वहीं, पिता ऊपर वाले कमरे में मृत पड़े थे। उनके हाथ-पैर बंधे थे। घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर के पास हुई। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…. आज भतीजी की शादी की लगन थी
रमेश प्रजापति उर्फ कल्लू माते (45) जुगयाना मोहल्ले का रहने वाला था। उसने करीब एक साल पहले अंजनी माता मंदिर के पास अपना नया घर बनवाया था। इसके बाद से रमेश अपनी पत्नी रानी, बेटी महक (19) और बेटा प्रियांशु (17) के साथ नए घर में शिफ्ट हो गया था। पत्नी रानी ने बताया- हमारे जेठ की बेटी मुस्कान की 22 नवंबर को शादी है। आज मुस्कान की लगन की रस्म थी। इसलिए पूरे परिवार को जेठ के घर जगुयाना मोहल्ला जाना था। दोपहर में मेरी बुआ की बेटी का बेटा जितेंद्र प्रजापति अपने 2 दोस्तों को लेकर घर आया। तब बेटी ने उनके लिए चाय-पोहा बनाया। खाने के बाद मैंने जितेंद्र से कहा कि अब जाओ। इस पर उसने कहा कि मौसी थोड़ी देर में चला जाऊंगा। तब मैंने बेटे से कहा कि इनके जाने के बाद तुम अपने पिता के साथ आ जाना। इसके बाद मैं बेटी महक को लेकर जेठ के घर चली गई। फोन नहीं उठाया, तो बेटी को भेजा
रानी ने बताया- मैंने 3:30 बजे पति को फोन लगाया तो वो कहने लगे कि ये लोग रोटी बना रहे हैं। इसके बाद आ रहे हैं। फिर 4:30 बजे फोन लगाया। थोड़ी देर बाद फिर फोन लगाया, तो नंबर स्विच ऑफ आने लगा। मुझे लगा कि ये लोग मोबाइल चुराकर तो नहीं ले गए। इसके बाद मैंने बेटी महक को घर भेजा। भाई को लहूलुहान देखकर चीखने लगी बहन
महक घर आई, तो जितेंद्र और उसके दोनों दोस्त भागते हुए नजर आए। महक अंदर गई तो नीचे वाले कमरे में भाई प्रियांशु लहूलुहान पड़ा था। यह देखकर महक चीखते हुए बाहर भागी। तब तक आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर घरवाले भी भागकर आए। देखा तो ऊपर वाले कमरे में प्रियांशु के पिता की लाश पड़ी थी। उनके हाथ-पैर बंधे थे। बिजली के तार से उनका गला घोंटा गया था। घरवालों ने देखा तो प्रियांशु की सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर रो-रोकर बेहोश हुई पत्नी
घटना की सूचना पर पत्नी रानी परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। घर के अंदर पुलिस फोर्स था। ऐसे में उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। वह घर के बाहर ही रो-रोकर बेहोश हो गई। तब पानी डालकर उसे होश में लाया गया। रानी रोते हुए बोली- मुझे पता नहीं था कि अलमारी में गहने छोड़कर जाएंगे तो ऐसा हो जाएगा। सब कुछ ले जाते, मगर जान छोड़ देते। मुझे कुछ नहीं चाहिए, जमीन-जायजाद भी लिखवा लो। मगर पति को बुला दो। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- रमेश की केबल से गला घोंटकर हत्या की गई है, जबकि बेटा घायल है। उसको अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वारदात को जीतू उर्फ जितेंद्र प्रजापति नाम का रिश्तेदार अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया है। केस दर्ज कर लिया गया है। लूटपाट के आरोपों की भी जांच कर रहे हैं। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें…. फांसी की सजा वाला यूपी का कैदी चंडीगढ़ से फरार, 5 साल की बच्ची को किडनैप किया, चिल्लाने गला घोंटा चंडीगढ़ के अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा यूपी के फतेहपुर का कैदी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। कैदी ने पुलिसकर्मी के हाथ से हथकड़ी भी छीन ली। फिर उसे निकालकर वहीं फेंक दिया। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर…