युवती ने युवक की जीभ क्यों काटी, बताई सच्चाई:बोली- अच्छा हुआ अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा, पीछे से पकड़कर जबरन KISS किया था

‘हम चूल्हे के लिए मिट्‌टी लेने गए थे। बंबा के पास गांव के रहने वाले चंपी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। मुझे जबरन किस (KISS) करने लगा। मेरे मुंह से अपना मुंह लगा दिया। मैं उसे दूर कर रही थी, मगर उसने कसकर पकड़ लिया। किस के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। फिर मैंने दांत से उसकी जीभ में काट लिया। जैसे ही उसने मुंह हटाया, जीभ नीचे जमीन पर गिर गई। अब वह जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा।’ यह कहना है युवक की जीभ काटने वाली युवती का। उसने बताया कि उसके चंगुल से छूटने के बाद मैं भागकर घर आई और मां को घटना के बारे में बताया। फिर हम लोग बिल्हौर कोतवाली गए। शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चंपी उर्फ राज के खिलाफ मंगलवार को छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। अब गुरुवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान होंगे। वहीं घायल चंपी को कानपुर से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों की मानें तो अब वह बोल नहीं पाएगा। घर से 700 मीटर दूर बंबा पर मिट्‌टी लेने गई थी
बिल्हौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती ने बताया कि मैं सोमवार दोपहर घर में मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए बंबा के किनारे से मिट्‌टी लेने गई थी। बंबा की घर से दूरी करीब 700 मीटर है। मैं बंबा से मिट्‌टी निकाल रही थी। तभी पीछे से गांव के चंपी उर्फ राज ने पीछे से मुझे पकड़ लिया। मैंने उसे छोड़ने को कहा। मगर उसने मुझे नहीं छोड़ा और जबरन किस करने लगा। फिर उसने मेरे मुंह में अपना मुंह लगा दिया। मैं उसके हाथों के बीच छटपटाने लगी और उसे धक्का देने की कोशिश की। मगर वह नहीं हटा। मुझे और तेजी से बाहों में जकड़ लिया। हाथ में कटी जीभ लेकर थाने पहुंचा था आरोपी
किस करने के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, तभी उसकी जीभ मेरे दांतों से कटकर गिर गई। इधर चंपी भी हाथ में कटी चीभ लेकर कोतवाली पहुंचा था। उसने बताया कि युवती और उसके भाइयों ने मारपीट कर जीभ काट दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उसकी तहरीर के आधार पर जांच की। मगर उसका आरोप झूठा निकला। लड़की की मां ने बताया कि मेरी बिटिया को आरोपी ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की मां बोली- 4 लोगों ने बेटे को पीटा, फिर जीभ काट दी
आरोपी युवक की मां ने बताया कि मेरा नाई की दुकान पर बाल कटाने जा रहा था। रास्ते में उसे तीन-चार लोगों ने रोक लिया। मेरा बेटा उन्हें नहीं पहचानता था। सभी लोगों ने उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर लात-घूंसों से मारापीटा। मेरे बेटे ने जब कहा कि पुलिस से शिकायत करुंगा। यह सुनकर पीटने वालों ने मेरे बेटे की जीभ काट दी। गांव के एक लड़के ने मेरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटा बाद मुझे घटना के बारे में पता चला। ठीक होने के बाद होगी चंपी की अरेस्टिंग
डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आरोपी चंपी उर्फ राज के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी जीभ कटने के चलते उसे बिल्हौर सीएचसी से हैलट रेफर किया गया था, लेकिन मामला गंभीर होने के चलते हैलट से चंपी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस वजह से उसकी अभी अरेस्टिंग नहीं हो सकी है, लेकिन उसके घर पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी गई है। ठीक होने के बाद उसे अरेस्ट करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग के डॉ. जीडी यादव ने बताया कि युवक की आवाज तो निकलेगी, लेकिन वह स्पष्ट रूप से नहीं बोल सकेगा। उसकी जीभ का ज्यादा हिस्सा कटा होगा तो उसे बोलने में भी परेशानी होगी। अब जानिए पूरा मामला दरियापुर गांव निवासी चंपी (35 साल) शादीशुदा है। घर में पत्नी और 4 बच्चे हैं। वह खेती किसानी करता है। शादी के बाद भी उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की की उम्र 20 साल है। परिवार ने लड़की की शादी तय कर दी है। 20 दिसंबर को बारात आनी है। शादी तय होने के चलते युवती ने चंपी से मिलना बंद कर दिया था। इस कारण वह परेशान था। सोमवार दोपहर युवती चूल्हा बनाने के लिए तालाब किनारे चिकनी मिट्टी लेने गई थी। युवती को अकेला देखकर चंपी भी वहां पहुंच गया। वहां उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जबरदस्ती किस कर रहा था युवक
युवती ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना और जोर-जबरदस्ती करते हुए किस करने लगा। इसी खींचतान के बीच युवक की जीभ युवती के दांतों के बीच आ गई। युवती ने जीभ को दांतों से काटकर अलग कर दिया। इससे जीभ का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया। ……………………………. ये खबर भी पढ़िए- शादी से 20 दिन पहले किया गर्लफ्रेंड छात्रा का मर्डर: इंस्टाग्राम पर 13 बार यूजरनेम बदला, मोबाइल फॉर्मेट किया; प्रयागराज के शातिर फौजी की कहानी प्रयागराज में फौजी ने 17 साल की छात्रा की हत्या अपनी शादी से 20 दिन पहले कर दी। 10 नवंबर को शहर से 15Km दूर बाग में छात्रा को मारकर लाश को जमीन में गाड़ दिया। 5 दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद डाली। छात्रा के हाथ और सिर के बाल दिखने लगे। यही वो यू-टर्न था, जिससे पुलिस छात्रा की लाश तक पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर…