गाजियाबाद में कथावाचक निधि सारस्वत की शादी हुई। वह BJP के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय की दुल्हन बनी हैं। मंगलवार रात लाल लहंगे में दुल्हन निधि जब जयमाल मंच पर पहुंचीं तो दूल्हे चिराग ने मुस्कुराते हुए हाथ थाम लिया। वरमाला पहनाने के बाद निधि ने झुककर पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शहनाई की धुन मोहम्मद शानू और उनकी 10 लोगों की टीम ने बजाई। वहीं चिराग की मां सीमा उपाध्याय ने बारातियों का सादर स्वागत किया। इस शादी को देखने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करिए…।