प्रयागराज दौर पर शुक्रवार को डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने कहा- इन्हें भ्रष्टाचार युक्त भारत चाहिए। भ्रष्टाचार के दलदल में जो डूबे हुए हैं। उन्हें गरीब कल्याण नहीं दिखाई देगा। जो लोग कहते थे कि 15 फीसदी पैसा ही लोगों तक पहुंचता था। वो भी आज सीनाजोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ये मैं नहीं कह रहा हूं। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और उन्होंने खुद संसद में खड़े होकर कहा था कि जब हम एक रुपए किसी गरीब, किसान, विकास कार्य के लिए भेजते हैं तो 15 पैसा ही पहुंचता हैं। जब मैं लखनऊ से प्रयागराज के लिए निकला तो रास्ते में हिसाब जोड़ रहा था। आज तक के जो बजट आए हैं वो लगभग 68 लाख करोड़ रुपए से अधिक होता है। जो भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा- भ्रष्टाचार रोकने के लिए जो कड़े और बड़े कदम उठाए गए। जो 55 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले गए। डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट अकाउंट में पैसे भेजे जा रहे हैं। लेकिन ये बात कांग्रेसियों के समझ में नहीं आएगी। पढ़िए पूरी खबर बाराबंकी में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी आग में झुलसा: महिला के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप बाराबंकी में प्रेमिका से मिलने गया युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर झुलसे युवक को अस्पताल भिजवाया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। युवक ने महिला के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला और उसके पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर कासगंज में हाईटेंशन की चपेट में आने से किशोर की मौत, 4 लोग गंभीर; अलीगढ़ रेफर कासगंज में शुक्रवार शाम को एक परिवार घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। वहीं हादसे में शिवम (9) की मौत हो गई। जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार का परिवार छत पर खाना खाने बैठा था। इसी दौरान अशोक का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। वह बिजली की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में पत्नी रेखा (32), बेटी काजल (6), छोटी बेटी लवली (2) और रिश्तेदार अशोक (35) भी करंट की चपेट में आ गए। पढ़ें पूरी खबर… मंत्री ओपी राजभर को ABVP ने भेजा लीगल नोटिस, लिखा- 5 दिन में सार्वजनिक माफी मांगो यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहा था। इस बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। गोंडा निवासी एबीवीपी कार्यकर्ता आदर्श तिवारी ने वकील सिद्धार्थ शंकर दुबे के माध्यम से मंत्री को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें 5 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई झेलने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में लिखा है- मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 3 सितंबर को दिए एक बयान में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहा था। इस टिप्पणी को संगठन और उसके कार्यकर्ताओं के अपमान से जोड़कर कानूनी नोटिस भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर… पटना में 12 सितंबर को होगी सुभासपा की बैठक, राजभर ने 29 सीटों पर ठोका दावा लखनऊ में यूपी सरकार के मत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर को पटना में प्रदेश की बैठक है। हम 156 सीटों पर वहां काम कर रहे हैं। 29 सीटों पर हमने ज़मीनी स्तर पर पूरी तैयारी पर ली है। 29 सीटों पर मजबूती से चुनाव जीतने के लिए काम कर रहे हैं। NDA गठबंधन के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे। अलीगढ़ में रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे के पचमेड़ा मोड़ पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान जेजे कॉलोनी के रहने वाले सीटू (30) सिंह पुत्र लालाराम, प्रमोद (22) पुत्र मेवाराम के रुप में हुई है। दोनों दिल्ली से एटा जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं में दामाद ने कचहरी में ससुर को पीट-पीटकर मार डाला, 40 हजार रुपए को लेकर विवाद बदायूं में एक दामाद ने अपने भाइयों संग मिलकर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि 40 हजार रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। जरीफनगर के जतकी गांव निवासी मोहम्मद मियां, मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। उनका दामाद गुलशबाबू अपने तीन भाईयों शादाब, अल्ताफ और फिरोज के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने बुजुर्ग को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। वकीलों ने बीच-बचाव किया, लेकिन गंभीर हालत में मोहम्मद मियां को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल मेरठ के खरखौदा पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक देशी पिस्टल के अलावा 315 बोर के दो तमंचे, पांच कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। मुठभेड़ किठौर-हापुड़ मार्ग पर सूदना मोड़ के पास हुई है। आरोपी की पहचान जोनी उर्फ मनीष पुत्र अशोक निवासी ग्राम रसूलपुर धन्तला थाना खरखौदा के रूप में हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जोनी शातिर अपराधी है, जो अवैध असलहा व कारतूसों की खरीद फरोख्त में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में 55 साल की महिला पर पिटबुल का हमला, हाथ में दांत गड़ाकर जमीन पर गिराया झांसी के सीपरी बाजार इलाके की चित्रकूट कॉलोनी में 55 साल की महिला हेमलता सेन पर पिटबुल ने हमला कर दिया। उनका हाथ जबड़े में दबाकर जमीन पर गिराया, फिर उसे चबाने लगा। पिटबुल की मालिक ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन, वह नहीं छोड़ रहा था। यहां महिला की चीखें सुनकर उनकी बेटी व अन्य लोगों ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पांच मिनट तक महिला के हाथ और जांघ पर काटता रहा। पढ़ें पूरी खबर…