मिर्जापुर के चर्चित जिम धर्मांतरण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जिम में आने वाली लड़कियों की AI से अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक पुलिस कस्टडी पर भेज दिया है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद इनके नेटवर्क और फंडिंग का खुलासा होगा। कोर्ट ने शुक्रवार को पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह रिमांड मंजूर की है। धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार मौलवी खलीलुर्रहमान की भूमिका की विशेष जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, सात राउंड फायरिंग
मेरठ में बदला लेने के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में असलम और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। असलम को तीन गोली लगी थी। उसको दिल्ली रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी रात 10 बजे मौत हो गई। वहीं शोएब का इलाज मेरठ में ही चल रहा है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म इलाके की है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। नौचंदी पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें आहद और आमिर सहित 4 अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
बांदा में अतिक्रमण हटाते समय 3 मंजिला घर पोकलैंड पर गिरा, ड्राइवर गंभीर; व्यापारियों में आक्रोश बांदा में शुक्रवार को बबेरू मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई चल रही थी। जिसमें एक पोकलैंड मशीन 3 मंजिला घर तोड़ रही थी। तभी घर भरभरा करके पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा। जिससे ड्राइवर मलबे में दब गया। जिसे निकालने के लिए 2 बुलडोजर 30 मिनट में मलबा हटाकर बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू मुख्य चौराहे के पास सुंदरीकरण कार्य के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाया जा रहा था। पोकलैंड मशीन के ऊपर मकान गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
सीतापुर में सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शव, सेवा समाप्ति नोटिस के बाद डिप्रेशन में थे; नहीं आ रहा था वेतन सीतापुर के भागीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक का शव मिला। वह विद्यालय में ही रहते थे। 5 फरवरी को उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस मिला था। उन्हें फर्जी शिक्षक माना गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी विद्यालय परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। जिस कारण पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामला बिसवां कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
बरसाना राधारानी मंदिर में टोकन से होंगे दर्शन, भीड़ प्रबंधन और दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू
मथुरा के बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित दर्शन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने टोकन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। अब श्रद्धालुओं को निशुल्क टोकन के आधार पर ही दर्शन की अनुमति मिलेगी। यह व्यवस्था मंदिर परिसर में काउंटर लगाकर की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- UP में अब दंगाइयों पर कर्फ्यू लगता है, देश में दूसरे नंबर पर पहुंची हमारी इकोनॉमी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दंगा करने वाले और दंगाई गायब हो गए हैं। अब हालात ऐसे हैं कि कर्फ्यू आम जनता पर नहीं, बल्कि दंगाइयों पर लगता है। प्रदेश में यह बदलाव स्पष्ट नीति, कानून-व्यवस्था में को लेकर किए गए बड़े फैसले से आया है। उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा का केंद्र बिंदु है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था में ब्रेकथ्रू बनकर उभरा है। अब यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा…यूपी में सब चंगा है। पहले प्रदेश की विरासत को अपमानित किया जाता था। लेकिन अब सम्मान होता है। बेटी और व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें… उन्नाव में लोहे की रॉड से मां की हत्या, नशे के विरोध पर बेटे ने ताबड़तोड़ वार किए उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना कंजा खेड़ा मजरा पीपर खेड़ा गांव में हुई, जहां 50 वर्षीय शांति देवी पत्नी रामकुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को मां-बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर छोटे बेटे राजन ने पास पड़ी लोहे की रॉड से अपनी मां शांति देवी पर हमला कर दिया। इस हमले में शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा राजन घर से फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर… लखनऊ और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7; गोंडा था केंद्र यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग कुछ पल के लिए सहम गए। कई इलाकों में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7.32 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 मापी गई। केंद्र गोंडा जिले में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल कहीं से भी किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़िए स्कूलों में मोबाइल पर पढ़ाई बंद करवाएं, गाजियाबाद सुसाइड के बाद महिला आयोग का सभी DM को लेटर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को लेटर लिखकर प्राथमिक कक्षाओं में तत्काल मोबाइल फोन से पढ़ाई कराने पर रोक लगाने को कहा है। गाजियाबाद में तीन बहनों के कोरियन लव गेम के चक्कर में सुसाइड किए जाने के बाद मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए यह लेटर लिखा गया है। आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहा- गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रथम दृष्टया मोबाइल गेम खेलने का मामला सामने आया है। कोरोना काल में स्कूलों में मोबाइल पर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई थी। बहुत से स्कूल अभी भी ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर दे रहे हैं। इससे प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के छात्रों में मोबाइल फोन का प्रयोग करने की लत बढ़ रही है। जिसे छुड़ाने के लिए मोबाइल फोन से पढ़ाई पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा- शिक्षा के नाम पर लापरवाही न की जाए। डिजिटल अनुशासन अब अनिवार्य किया जाए। खासकर बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत, 10 फीट दूर जा गिरे मेरठ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खरखौदा–मुंडाली मार्ग पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास बीआर इंटरनेशनल स्कूल कैली की बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे। दोनों की पहचान गाजियाबाद के त्योड़ी के रहने सुहेल (25) पुत्र अंजार, फैजान (24) पुत्र जब्बार के रुप में हुई है। बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसा खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली का है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं
कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। मगर वह कोचिंग नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह पोस्टमार्टम पहुंचे। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर झांसी में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी को किसी और से बात करते देखा, फिर खाया जहर; बोला- अब मरना पड़ेगा
झांसी में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक कहने लगा कि अब उसे मरना ही पड़ेगा। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का है। पढ़िए पूरी खबर… लखीमपुर में ‘रेड मर्करी’ के नाम पर ठगी की कोशिश, दो गिरफ्तार; विदेशी नागरिक को करामाती सामान बेचने के बहाने बुलाया था लखीमपुर में एक विदेशी नागरिक को ‘रेड मर्करी’ जैसे करामाती सामान बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना में बताया गया कि दक्षिण कोरिया का एक नागरिक सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों के संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे करामाती सामान देने के बहाने ढखेरवा रोड स्थित एक डेयरी की दुकान पर बुलाया था। विदेशी नागरिक हवाई अड्डे से कैब लेकर निघासन पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया। जबकि तीसरा आरोपी बाइक से फरार हो गया। मामला निघासन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…