मथुरा में चोर ज्वेलरी शॉप से 10 किलो के सोने के गहने और 15 लाख रुपए की नकद चोरी कर ले गए। जाते समय बदमाश दुकान में लगे CCTV कैमरों की DVR भी उखाड़कर साथ ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही सराफा व्यापारी मौके पर जुट गए और विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। पुलिस ने खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई हैं। घटना कोसीकलां सराफा बाजार की है। कोसीकलां में भरत मिलाप चौक के पास जुगल किशोर ज्वेलर्स की दुकान है। दुकान मालिक जुगल किशोर के बेटे वरुण और उनके भाई रविवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में रखे आभूषण अंदर बने स्ट्रांग रूम में रख दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर बलिया में बाइक सवार युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 6 बदमाशों ने गाड़ी रोका बलिया में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 7:45 बजे हमले में उमेश चौरसिया (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश चौरसिया सोमवार देर शाम बाइक से मालीपुर से पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस हमलावरों की तलाश और जांच में जुटी है। घटना उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के पास की है। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में पत्नी को वीडियो भेजकर युवक लापता, बोला- ‘मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, माता-पिता का ख्याल रखना’ हरदोई में एक युवक पत्नी को वीडियो भेजने के बाद लापता हो गया। वीडियो में उसने दुनिया छोड़कर जाने की बात कही थी। बोला- ‘मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, माता-पिता और बच्चों का ख्याल रखना’। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पिहानी-हरदोई मार्ग पर सई नदी पुल के पास उसकी बाइक लावारिस मिली। वीडियो और बाइक मिलने के बाद पुलिस ने नदी में कूदने की आशंका जताते हुए गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कोतवाली देहात क्षेत्र के बरैया पुरवा निवासी चंद्रमोहन तिवारी मोबाइल कंपनी में सेल्समैन का काम करता हैं। रविवार शाम वह बाइक से घर से निकले थे। मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में LLB स्टूडेंट की लाश मिली, रैपिडो बुक करके निकला था, पैर पर दांतों से काटने के निशान-सिर में चोट झांसी में बीए एलएलबी स्टूडेंट की लाश घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मिली है। वह रविवार रात को घर से रैपिडो बुक करके निकला था। पिता ने फोन लगाया तो रिसीव नहीं हुआ। देर रात 12 बजे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां परिजनों को छात्र की लाश मिली। सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पुलिस पंचनामा भरने पहुंची। जब शव का परीक्षण किया तो पैर पर दांतों से काटने के 6 निशान मिले। इसके अलावा सिर में भी गंभीर चोट मिली। बड़े भाई का आरोप है कि छात्र की हत्या की गई है। उसे बेरहमी से पीटकर मारा गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर कोयला संकट से गांवों में बिजली कटौती हो रही, खदानों में पानी भरा कोयला खदान क्षेत्रों में जलभराव के चलते यूपी के गांवों में बिजली कटौती करनी पड़ रही है। कोयले की कमी के चलते प्रदेश के कई तापीय बिजली संयंत्रों को बंद करना पड़ रहा। इसकी वजह से प्रदेश में बिजली की मांग और सप्लाई में 2 हजार मेगावाट तक का अंतर बना हुआ है। इस कमी को पावर कट कर मैनेज किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सोमवार को बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जहां से भी बिजली उपलब्ध हो, उसे खरीदा जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत; पानी लेने जा रही थी प्रयागराज में तेज रफ्तार ट्रक ने मां और उसके 2 साल के मासूम बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र के महुआरिया इलाके में हुई। माया (30) अपने बेटे खतरू के साथ पानी लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। माया के पति का नाम परमचंदर उर्फ बचनू है। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलहवी गांव का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में नितिन हत्याकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, युवक को मारी थी गोली मेरठ के हस्तिनापुर में हुए नितिन हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें सत्या तोमर उर्फ मिठ्ठू और उत्सव यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं। बता दें कि तीन दिन पहले हस्तिनापुर में जीआईसी के पास नितिन नागर को पीछे से पैर में गोली मारी गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान गंगानगर के अप्सनोवा अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ग्रामीण और मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… नेता जी की सीट पे देखो…डिंपल यादव जीत गईं:दधि उत्सव में भजनों की जगह राजनीतिक गाने बजे, विरोध पर मारपीट हरदोई में दधि उत्सव के दौरान ‘मैनपुरी ने साथ निभाया… नेताजी की सीट पर डिंपल यादव जीत गईं…’ गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने इसके बजाय भगवान श्रीकृष्ण का गाना बजाने की फरमाइश की। इस पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर राजनीतिक गाने बजाए गए और डांसरों ने ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। दधि उत्सव 10 सितंबर को आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…