यूपी सरकार ने शनिवार को नगर विकास विभाग में 45 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी (EO) शामिल हैं। विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ज्यादातर तबादले चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के 27 अक्टूबर के निर्देश पर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों के तबादले प्रशासनिक आधार पर भी हुए हैं। सभी को नई तैनाती वाली जगह पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जौनपुर में कुएं से निकलते समय टूटी रस्सी, 2 की डूबकर मौत जौनपुर में पंपिंग सेट ठीक करते समय कुएं में गिरकर मिस्त्री समेत 2 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को पंपिंग सेट में खराबी आ गई थी। उसे ठीक करने के लिए दोनों कुएं में उतरे थे। शाम करीब 5 बजे मरम्मत का काम पूरा करने के बाद दोनों कुएं से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान रस्सी टूटने से कुएं में गिर गए। गांववाले की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर केराकत कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरा मामला वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन कम हुआ, पायलट ने लखनऊ में उतारा भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट में ईंधन कम होने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट में उतारना पड़ा। फ्लाइट (6E2452) ने भुवनेश्वर से उड़ान भरी। शुक्रवार रात 9 बजे लखनऊ के एयरस्पेस में पहुंची तो पायलट ने विमान में ईंधन कम होने की सूचना एटीसी को दी। इसके बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान को शनिवार सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। उसमें 175 यात्री सवार थे। विमान के डायवर्ट होने से यात्रियों को वाराणसी पहुंचने में 12 घंटे का इंतजार करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर रामचंद्र कन्नौजिया बने अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष यूपी सरकार ने रामचंद्र कन्नौजिया को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है। 28 नवंबर को समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह अगले आदेश तक या किसी दूसरे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाए जाने तक इस पद पर रहेंगे। बलरामपुर में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, पति-पत्नी की मौत, गेट काटकर निकाले गए शव बलरामपुर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा नेक्सॉन कार के परखच्चे उड़ गए। दंपती के शव कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाले गए। हादसे में उनके 14 साल के बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। 7 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर कोतवाली देहात क्षेत्र चौकी चकवा के कल्ला भट्टा के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। परिवार लखीमपुर में शादी समारोह में शामिल होकर बिहार लौट रहा था। पढ़ें पूरी खबर आगरा में गवाही के लिए नहीं पहुंचे दरोगा, वेतन रोकने के आदेश; कोर्ट ने SSP सहारनपुर से कहा- स्पष्टीकरण दें आगरा कोर्ट ने NDPS एक्ट के 10 साल पुराने मुकदमे में गवाही के लिए पेश नहीं होने पर दरोगा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ADJ-13 महेश चंद वर्मा ने दरोगा संजय कुमार शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने SSP सहारनपुर को निर्देश दिया है कि दरोगा के कोर्ट में साक्ष्य देने तक उनका वेतन रोका जाए। इसकी अनुपालन रिपोर्ट तुरंत कोर्ट में भेजी जाए। आदेश का पालन नहीं होने पर SSP से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में शादी से लौट रहे परिवार की बाइक कार से भिड़ी; हादसे में बाप और 6 साल की बेटी की मौत, दो घायल मेरठ में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे परिवार की बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई। बाइक सवार युवक और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ से लापता बुजुर्ग, 39 दिन बाद भी सुराग नहीं; अपहरण की FIR दर्ज लखनऊ के अमीनाबाद कोतवाली से 20 अक्टूबर को लापता हुए बुजुर्ग राम नारायण वाजपेई के मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में नई FIR दर्ज की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग को अगवा कर उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है। परिवार से अलग-अलग लोगों के जरिए कुल 30 लाख की फिरौती मांगी गई। आलमबाग निवासी उनकी बेटी आंचल वाजपेई पाठक की शिकायत पर 22 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर