यूपी की बड़ी खबरें:पंकज चौधरी बोले- लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर, 2027 में सपा हार की हैट्रिक लगाएगी

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के लाल टोपी वाले नकली नोटों के धुरंधर हैं। देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा उजागर कर दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने वाले सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही भी हैं। सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे। क्या इसका मतलब नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ें कमजोर करने वालों को बचाया जाएगा? क्या सपा की राजनीति अपराधियों को खुली छूट देकर कानून का मजाक उड़ाना चाहती है। प्रयागराज में सोमवार को 1.18 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े गए थे। इसमें देवरिया के सपा नेता विवेक यादव का नाम सामने आया है। पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ में उसके गिरोह का सरगना होने की बात सामने आई है। वह देवरिया में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। काशी में वरुणा नदी में दोस्त ने छात्र को डुबोकर मार डाला, कंधे पर बैठाकर बीच धारा में ले गया वाराणसी में बुधवार को वरुणा नदी में दोस्त ने किशोर को डुबो कर मार डाला। इसके बाद दोस्तों ने किशोर के कपड़े ईंट में बांधकर नदी में फेंक दिए। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजन भिड़ गए। सिपाही-दरोगा से धक्का-मुक्की की। ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर पत्थर फेंके। गोताखोरों के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों की फिर से पुलिस से कहासुनी हो गई। करीब 5 घंटे बाद गांव वालों ने किशोर की डेडबॉडी नदी से बाहर निकाली। इसके बाद ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामा की सूचना पर मौके पर रोहनिया, मंडुआडीह, लोहता थाने की फोर्स मौजूद है। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना लोहता थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 1 की मौत; 20 लोग घायल
कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। एक महिला की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी। जो महाराजगंज के माहनखोर उर्फ बड़हरा, थाना घुघली से नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर चैत्र रामनवमी के नहान मेले में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सिसवा गोपाल रेगुलेटर के पास हुआ। जहां अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई। मामला खड्डा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में महिला और नवजात की मौत, फोन पर बात करते-करते नर्स से डिलीवरी करा रही थी डॉक्टर अयोध्या में एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई। मंलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव कराने के लिए लेकर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, उस समय अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। इसके बावजूद महिला को भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर ने नर्स और स्टॉफ को फोन पर ही डिलीवरी करने की जानकारी बताई। उसी आधार पर नर्स ने डिलीवरी किया। लेकिन अचानक से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में मां और नवजात दोनों की मौत हो गई। बुधवार सुबह गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। फिर जा करके जाम खुला। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में धमकाकर 15 हजार रिश्वत लेने वाला मुख्य गन्ना अधिकारी गिरफ्तार, बाबू से कहा था- पैसे दो वरना चौकीदारी करवाऊंगा बागपत में बुधवार को कोऑपरेटिव शुगर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी (CCO) राजदीप बालियान को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। गन्ना तौल लिपिक ने राजदीप बालियान पर गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी लगाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। लिपिक विशेष कुमार ने इस संबंध में मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और मुख्य गन्ना अधिकारी को उनके कार्यालय से रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। राजदीप बालियान को खींचते हुए एंटी करप्शन टीम कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… मुजफ्फरनगर में स्कूल बस की टक्कर से पिता-दो बच्चों की मौत, मंदिर में दर्शन करने जा रहा था परिवार मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे के वक्त बस में स्कूली बच्चे मौजूद थे। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर बस को लेकर खेत में घुस गया, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया। दूसरी स्कूल बस के बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। पूरा परिवार एक बाइक से मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर… पीलीभीत में चौकीदार के चेहरे को कुत्तों ने चाट-चाटकर बना दिया कंकाल, खाली मकान में मिला शव पीलीभीत में एक खाली मकान में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। चेहरे का मांस गायब था और केवल हडि्डयां दिख रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर के पीछे गहरा घाव था और सीढ़ियों पर खून पसरा हुआ था। घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव की है। मृतक की पहचान सम्भुआ गांव निवासी मानसिंह के रूप में हुई है। वह चौकीदारी थे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खाली मकान की रखवाली करते थे। मानसिंह रोज की तरह मंगलवार की सुबह ड्यूटी गए थे। पूरी खबर पढ़िए… बच्ची से रेप करने वाले को 16 दिन में उम्रकैद, गोरखपुर में शादी समारोह से उठा ले गया था गोरखपुर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को पॉस्को कोर्ट ने 16 दिन में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बच्ची 20 फरवरी को पीपीगंज में अपनी दादी के मायके एक शादी में परिवार के साथ आई थी। अशोक निषाद कार्यक्रम स्थल से बच्ची को उठा ले गया था। पंडाल के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजन उसे खोजने लगे। जब लोग पंडाल के पीछे पहुंचे तो अशोक बच्ची को छोड़कर भाग गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अशोक को अरेस्ट किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर सुलतानपुर में गौकशी के आरोपी पुलिस ने मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो तमंचे बरामद सुलतानपुर में गोसाईगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात गौकशी के एक मामले में तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया है। पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और इटकौली जंगल के पास उनकी घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी कड़ी होने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें मेरठ में फ्लैट के अंदर मिली महिला की लाश, पति से अलग होकर अकेले रहती थी मेरठ में एक फ्लैट के अंदर महिला का शव मिला। महिला की पहचान अंशिता (40) के रूप में हुई। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास स्थित ग्रीन विलेज अपार्टमेंट की है। पड़ोसियों के मुताबिक, अंशिता फ्लैट नंबर 314 में अकेली रहती थी। मंगलवार को टिफिन देने वाला पहुंचा, लेकिन दरवाजा बंद मिला। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो महिला मृत पड़ी थी। बताया जा रहा कि अंशिता कैंसर से पीड़ित थीं। लगभग दो साल पहले वह पति से अलग हो गई थी और अकेले रह रही थी। वह ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी। यहां पढ़ें पूरी खबर