कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने वाली सपा में आंतरिक कलह जौनपुर में एक बार फिर सतह पर आ गया। जौनपुर जिले के सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजकर केराकत विधायक तूफानी सरोज और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश मौर्य ने 16 मार्च 2026 को पत्रांक SPJ/028 के तहत लिखी दो पेज की रिपोर्ट में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साफ निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर एक होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विधायक लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललाई, श्रीराम यादव सहित सैकड़ों नेता और हजारों की संख्या में पीडीए समाज के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम बेहद शानदार और सफल रहा था। राकेश मौर्य ने रिपोर्ट में लिखा है कि आपके निर्देश के विपरीत केराकत विधायक तूफानी सरोज और उसी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान ने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर अलग कार्यक्रम आयोजित किया। वहां कुछ लोगों को लेकर स्वतंत्र आयोजन किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई और गुटबाजी का गलत संदेश गया। रिपोर्ट में इसे “घोर अनुशासनहीनता” करार देते हुए अखिलेश यादव से तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर… अमेठी में बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज, पत्नी को मारकर भाग निकला था आरोपी अमेठी में बाइक के चालान ने महिला की हत्या का राज खोल दिया। महिला का हत्यारा उसका पति निकला। रात में उसने पत्नी को मिलने बुलाया और हत्या करके आराम से बाइक से भाग निकला। रास्ते में एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंस गया और उसका 500 का चालान हो गया। सुबह आरोपी ससुराल वालों के साथ थाने पहुंचा और नॉर्मल बिहेव करता रहा, जिससे किसी को शक न हो। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो फोन सर्विलांस पर लगाया गया, जिसमें लोकेशन पुलिस चेकिंग प्वाइंट की भी मिली। उस दिन की कार्रवाई की डिटेल निकाली गई तो आरोपी का नाम भी सामने आया जिसके बाद एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर…. आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष; शंकराचार्य की जमानत के विरोध में दस्तावेज सौंपे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। दोपहर में आशुतोष महाराज दस्तावेज लेकर वकीलों के साथ हाईकोर्ट पहुंच और करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे। हाईकोर्ट के अलावा आशुतोष महाराज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट भी पहुंचे। हड़ताल की वजह से पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई टल गई। आशुतोष महाराज के केस में अब स्पेशल कोर्ट पॉक्सो में 2 मई को सुनवाई होगी। आशुतोष महाराज को 12 मार्च तक अपना पक्ष रखते हुए दस्तावेज पेश करने थे लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों से कोर्ट जाने से इंकार कर दिया था। अब आशुतोष महाराज की दो मांग मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराने और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग पूरी हो गई है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में कुत्ते को 20 मीटर घसीट कर नहर में फेंका, ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर करीब 20 मीटर तक घसीटा और फिर नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके दो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक कुत्ते को बेरहमी से घसीटते हुए ले जाते साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद पशु प्रेमी संस्था ‘उम्मीद एक किरण’ के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की शाम वायरल वीडियो में आवास विकास हंसपुरम निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू पहले कुत्ते को गली से घसीटकर अपनी दुकान तक लाता है और फिर एक अन्य युवक को रस्सी सौंप देता है, जो उसे पायनियर स्कूल के सामने नहर में फेंक देता है। मौके पर पहुंचने पर कुत्ते का शव नहर में उतराता मिला। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… अलीगढ़ में अस्पताल में मरीज को सिपाही ने मारी गोली, AMU छात्र नेता का भाई घायल अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां अस्पताल में भर्ती मरीज वेदपाल (32) को दो हमलावरों ने बेड पर ही कनपटी से सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी करीब 20 मिनट तक अस्पताल में घूमते और कमरे तलाशते दिखे, जिसके बाद वे पहली मंजिल के रूम नंबर 105 में पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। घायल वेदपाल एएमयू छात्र नेता सोनपाल का भाई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। बताया गया कि वेदपाल का मथुरा की एक युवती से पिछले 5 साल से संबंध था, जिसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। युवती के पिता, भाई और रिश्तेदार पुलिस, पीएसी में तैनात हैं। आरोप है कि पहले भी वेदपाल के साथ मारपीट हुई थी और हाल ही में वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने सीसीटीवी और बाइक पर लिखे ‘पुलिस’ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। युवती के पिता को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका भाई और चचेरा भाई, जो सिपाही हैं, फरार हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने चार टीमों का गठन कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर… ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत:बिजनौर के नगीना देहात थाने में बिगड़ी तबीयत, पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया
बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार देर रात करीब 9 बजे एक होमगार्ड के साथ क्षेत्र में किसी घटना के संबंध में निकल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत नजीबाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार और नगीना देहात थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पढ़िए पूरी खबर.. यूपी में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू, कई जिलों में पार्षद नामित यूपी सरकार ने लंबे समय से अटकी राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति शुरू की है। 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इसे कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की पहल माना जा रहा है। पार्षदों के लिए जिला कोर कमेटी की सिफारिश पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सरकार से पार्षद मनोनीत करने की संस्तुति की थी। अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, नमाज पढ़कर घर लौट रहा था अलीगढ़ में बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिजली मिस्त्री नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। बिजली मिस्त्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना क्वार्सी थाना की है। चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद बिजली मिस्त्री है। पड़ोसी शहबाज से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम मुसाहिद (18) नमाज पढ़कर वापस आ रहा था। रास्ते में निषाद बाग इलाके में शहबाज और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शहबाज ने चाकू निकाल लिया। उसने मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वह गला रेत कर भाग गया। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर के बाहुबली विनय शंकर तिवारी ने चेयरमैन प्रतिनिधि को धमकाया, FIR गोरखपुर के बड़हलगंज थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की शिकायत पर की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के बीच मोबाइल पर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद रविवार रात महेश उमर ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जड़ बड़हलगंज के सोती चौराहे पर लगे शिलापट्ट को बताया जा रहा है। यहां पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का शिलापट्ट लगा हुआ था। नगर पंचायत ने उसे हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला सियासी रंग लेने लगा। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस के साथ हुई नोकझोंक मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान इटावा के भरथना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय ध्रुव चौहान और उनकी पत्नी संतोषी के रूप में हुई है। वे अपनी बहन के घर अलीगंज, एटा जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क जाम कर दी और एक अन्य डंपर को रोक लिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, जिस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाने में सफल रही। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि परिजन आने के बाद शव को उठाया जाए। पूरी खबर पढ़ें