कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया। कृषि मंत्री ने बताया कि इफको केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। सोमवार को कृषि मंत्री सुरेश राही ने सिधौली व बिसवा तहसीलों के कई उर्वरक भंडारों पर औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने किसानों से सीधी बातचीत कर खाद वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार खाद रैक और वितरण प्रक्रिया से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई थी। लापरवाह कार्यशैली के कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है। इस संबंध में कृषि मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा- सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हाईकोर्ट ने कहा-60422 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में अंकों की जानकारी दें, भर्ती बोर्ड के सचिव को निर्देश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड के सचिव को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में याची को मिले अंकों की जानकारी देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याची गण 4 हफ्ते में आवेदन दे और सचिव उसके छः हफ्ते में नियमानुसार उनके प्राप्तांक की जानकारी दे। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की एकलपीठ ने मोहित सिंह व 10 अन्य की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। पढ़ें पूरी खबर देवरिया में ARM के बेटे की सड़क हादसे में मौत; ट्रक से उछला पत्थर बाइक के सामने गिरा देवरिया में सड़क हादसे में एआरएम के बेटे की मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे। बगल से गुजरे ट्रक का पहिया गड्ढे में पड़ा, जिससे एक पत्थर उछलकर बाइक के आगे आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में पीछे दोनों गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में एआरएम के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। मामला सोनूघाट-बरहज मार्ग पर गड़ेर गांव के पास का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर संभल में गिराई गई रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद, 40 फीट ऊंची मीनार को हटाया गया संभल में नगर पालिका चंदौसी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद को पूरी तरीके से हटा दिया गया है। कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज स्थित वारिस नगर में प्रशासन ने बुलडोजर के साथ हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया। मस्जिद की 40 फीट ऊंची मीनार को सुरक्षित तरीके से हटाया गया है। आसपास के मकानों को नुकसान न हो, इसलिए काम धीमी गति से चला। चंदौसी एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 20 जून की शाम को नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। नगर पालिका की साढ़े छह बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद के अलावा 34 मकान भी बनाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या में किसान की गला काटकर हत्या; रात में खेत में पानी भरने गया था अयोध्या में किसान की गला काटकर हत्या कर दी गई है। किसान धान की रोपाई के लिए रात में खेत की सिंचाई कर रहा था। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने उसका खून से सना शव देख शोर मचाया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना जिले के थाना पूरा कलंदर के पलिया गोवा गांव की है। युवक की पहचान नागेंद्र कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई। युवक के पिता जिला जज के ड्राइवर रह चुके हैं। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में लठ लेकर पहुंचे किसान, पुलिस से भिड़े:कपड़े उतारे, बोले- अधिकारी भ्रष्टाचारी-दलाल; खाद-दवाई नकली मिल रही है लखनऊ में आज किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले किसान परिवर्तन चौक से हजरतगंज गांधी प्रतिमा की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हाथों में लठ और भारतीय किसान यूनियन का झंडा लिए किसान केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने कपड़े उतार कर…पढ़िए पूरी खबर 5 लोगों के हत्यारोपी दो सगे भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट; भदैनी में भतीजों ने साजिश के तहत की थी चाचा-चाची सहित 5 की हत्या वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के भदैनी इलाके में 5 नवंबर की रात 5 लोगों की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी दो सगे भाइयों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विक्की और उसके छोटे भाई प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू के खिलाफ भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में युवती से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार बरेली के नवाबगंज पुलिस ने सोमवार देर रात मोबाइल छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान तस्लीम और सूरजपाल के रूप में हुई। दोनों के पास से लूट के मोबाइल, तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक 12 जून को सुबह करीब 9 बजे नवाबगंज निवासी युवती कोचिंग पढ़कर लौट रही थी। तभी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। पढ़िए पूरी खबर