मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में आठवें गवाह डॉक्टर अरविंद देशवाल की गवाही हुई। डॉक्टर ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने मुस्कान को पेट दर्द और कमजोरी की दवा लिखी थी। कोर्ट में कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से मुस्कान की पहचान कराई गई। डॉक्टर देशवाल ने स्क्रीन पर मुस्कान को देखते ही पहचान लिया। उन्होंने कहा कि यह वही महिला है जिसे उन्होंने दवा लिखी थी। मुस्कान ने उनके पर्चे को बदलकर मेडिकल स्टोर से नशीली दवा खरीद ली थी। मुस्कान-सौरभ की वकील रेखा जैन ने डॉक्टर देशवाल से तीन घंटे तक जिरह की। यह मामला मेरठ में काफी चर्चित है और कोर्ट में ट्रायल लगातार जारी है। पूरी खबर पढ़िए मेरठ के डफरिन अस्पताल में लगी आग, भरा धुआं, लोग बाहर भागे मेरठ के जिला डफरिन अस्पताल में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। अस्पताल कर्मियों ने जैसे ही आग को देखा तो अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल में चारों ओर धुआं फैल गया, जिसे देख सब जगह भगदड़ मच गई। इलाज कराने आए लोग घबरा गए। भर्ती मरीजों को भी इसकी सुचना दी। हालांकि अभी आग लगने का सही कारण नहीं पता चल पा रहा है। लेकिन, प्रथम दृष्टि जांच में ऐसा बताया गया है कि एसी या उसके कंप्रेशर के कारण यह हादसा हुआ है। थोड़ी ही देर भी स्थिति पर काबू पा लिया। सभी सुविधा सामान्य रूप से अस्पताल में संचालित होती रही। पढ़ें पूरी खबर फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर ठगे 94 लाख, बोले-मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसोगी मुरादाबाद में फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 94 लाख 78 हजार रुपए ठगे। पहले महिला को अमेरिका से पार्सल भेजने का झांसा दिया। इसके बाद खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में कीमती सामान होने की बात कही। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस तरह उसने पीड़िता को धमका कर अलग-अलग बैंक खातों में 94 लाख 78 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने की योजना बनाई। पुलिस को ठग महिला की दिल्ली में लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में रामभद्राचार्य के कार्यक्रम में AC का कंप्रेशर फटा, अफरा-तफरी मची मेरठ में आज स्वामी रामभद्राचार्य की कथा का दूसरा दिन है। मंगलवार शाम को कथा शुरू हुए करीब आधे घंटे ही हुआ था कि AC के आउटपुट यूनिट का कंप्रेशर फट गया। ये आउटपुट यूनिट मंच से थोड़ी दूर पर ही रखा था। तेज आवाज और धुआं जैसे उठा, वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत मौजूद फायर ब्रिगेड ने फायर इंस्टिंग्यूशर से छिड़काव किया। आग लगने से बच गई। फटने की तेज आवाज सुनकर स्वामी रामभद्राचार्य ने पूछा- क्या हुआ। मंच पर मौजूद संगत ने उन्हें घटना की जानकारी दी। हालात काबू में होने को बताया। कथा विक्टोरिया पार्क में चल रही है। हालांकि, 1 मिनट के अंदर स्थिति पर काबू पा लिया गया। करीब 20 मिनट बाद दोबारा कथा शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या मंदिर में 20 गैलरियों में दिखेगी रामकथा, डॉ. कृष्ण गोपाल बने राममंदिर के ट्रस्टी, 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अयोध्या की मणिराम छावनी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की। इसमें राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों पर खास फोकस रहा। इससे पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और राम दरबार के दर्शन किए।नृपेंद्र मिश्र ने स्पष्ट किया कि अब मंदिर से संबंधित कोई नई परियोजना शुरू नहीं की जाएगी। केवल पूर्व स्वीकृत योजनाओं और चल रहे निर्माण कार्यों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़िए
कासगंज में भंडारे का प्रसाद खाने से 285 लोग बीमार: गांव में कैंप लगाकर इलाज जारी, 23 मरीज जिला अस्पताल रेफर, बासी खाकर बिगड़ी हालत कासगंज में हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारे का प्रसाद खाने से सोमवार देर रात 285 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या से पीड़ित मरीजों को तत्काल नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें से 23 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर कार में जबरन बिठा महिला से रेप का प्रयास; विरोध करने पर मारपीट कर कानपुर में फेंका कानपुर के चकेरी में तीन युवकों ने महिला को जबरन कार में बिठा कर रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने प्रतिरोध किया, शोर मचाया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रामादेवी चौराहे के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने बताया-तीनों आरोपी नशे की हालत में थे। घटना के बाद उन्होंने थाने और चौकी में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में रिटायर्ड दरोगा से 5 लाख का साइबर फ्रॉड गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा राम स्वरूप प्रसाद (60) के साथ 5 लाख रुपये की साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड दरोगा की तहरीर पर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीएसी कैंप निवासी दरोगा राम स्वरूप प्रसाद ने बताया- मेरा खाता बिछिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में है। इस खाते में रिटायरमेंट के बाद पैसे आए थे। मेरे मोबाइल पर 4 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा, वह पेंशन विभाग के ट्रेजरी विभाग का कर्मचारी है। उसने बताया- पेंशन संबंधी सूचना एक फार्म पर ऑनलाइन भरना है। यह कहते हुए उसने मेरे व्हाट्एप पर एक एपीके फाइल भेजी। उस फाइल में मैंने सारी सूचनाएं सही-सही भर दी। इसके बाद 5 सितंबर को बिना मेरी जानकारी के मेरे आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपए निकाल लिए गए। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कचरागाड़ी ड्राइवरों को प्रोजेक्ट-हेड ने लाठी से पीटा, थप्पड़ भी जड़े वाराणसी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अनुज भाटी ने अपने कर्मचारियों की सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। वाराणसी वेस्ट सल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के दो ड्राइवरों पर डीजल चोरी का आरोप लगने के बाद उनको बुलाया और लाठी से पिटाई की। अनुज भाटी ने दोनों ड्राइवरों को जमकर पीटा। डंडे से पिटाई करने के बाद थप्पड़ बरसाए। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और जबरन कबूल कराया कि उन दोनों ने ही डीजल चोरी की है। इसके बाद उनको भगा दिया। पीड़ित ड्राइवरों ने अभी तक किसी से शिकायत नहीं की है। पढ़िए पूरी खबर पूर्व MD ब्रह्म प्रकाश को 6 साल की सजा; ED कोर्ट का लैकफेड घोटाले में फैसला, लखनऊ की 8 संपत्तियां जब्त प्रदेश के बहुचर्चित लैकफेड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। तत्कालीन प्रबंध निदेशक (MD) ब्रह्म प्रकाश को कोर्ट ने 6 साल की कैद और 10 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस घोटाले से आए अवैध धन से लखनऊ में आठ संपत्तियां खरीदी गई थीं। 13 सितंबर 2012 को ब्रह्म प्रकाश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि घोटाले की रकम का इस्तेमाल कर लखनऊ में आलीशान संपत्तियां खरीदी गईं। ED ने ट्रायल शुरू होने से पहले ही उनकी सभी 8 संपत्तियां जब्त कर ली थीं। पढ़िए पूरी खबर बदायूं में 12 हजार रुपए लेते एसएसआई गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सस्पेंड बदायूं में एक एसएसआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने एसएसआई कमलेश कुमार को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने आरोपी एसएसआई को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मामला सहसवान के गांव अल्हैदादपुर धोबई का है। गांव निवासी दिनेश मिश्रा ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच एसएसआई कमलेश कुमार कर रहे थे। दिनेश को जानकारी मिली कि आरोपी एसएसआई से मिलकर मुकदमे से अपना नाम हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसआई ने दिनेश से 20 हजार रुपए की मांग की। पढ़िए पूरी खबर