मैनपुरी बुधवार रात 3 कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेवर-इटावा मार्ग की है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान सचिन दुबे (23) और विभव दुबे (25) के रूप में हुई है। दोनों अपने साथी दुष्यंत ठाकुर (28) के साथ स्विफ्ट डिजायर से इटावा से बेवर की ओर जा रहे थे। इस सड़क हादसे में घायल हुए 5 लोग कानपुर देहात के रहने वाले हैं। एक घायल मैनपुरी का है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष से नहीं मिले मंत्री धर्मपाल, महिला को पार्टी कार्यालय में गले लगाया था गोंडा के बीजेपी ऑफिस में महिला को गले लगाने वाले जिलाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला संग वीडियो वायरल होने के बाद विवाद में फंसे अमर किशोर कश्यप बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश मंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मुलाकात करने की कोशिश की। मगर धर्मपाल सिंह ने उनसे मुलाकात नहीं की। अमर किशोर धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर अपनी बात रखना चाहते थे। बीजेपी ऑफिस के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी। गोंडा बीजेपी कार्यालय में हुई हरकत के बाद पार्टी का कोई बड़ा नेता उनसे बात करने को तैयार नहीं है। योगी की राज्यपाल से मुलाकात… मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, CM ने अहिल्या बाई होल्कर पर लिखी किताब भेंट की सीएम योगी ने बुधवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है। योगी ने राज्यपाल को राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर लिखी किताब भेंट की। भाजपा की ओर से अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले बीते दिनों राज्यपाल की पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम के लिए सीएम योगी राजभवन गए थे। इस पुस्तक का विमोचन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। संजय सिंह बोले- मोदी जी रगों में सिंदूर नहीं, नौटंकी बह रही है, पीएम से पूछा- POK ले सकते थे तो सीजफायर क्यों किया आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ के पत्रकारपुरम स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- मोदी जी ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर ऑपरेशन वोट बैंक चला रहे हैं। सिर्फ राजनीति के लिए देश को झोंक रहे हैं। उनकी नसों में सिंदूर नहीं नौटंकी बह रही है। पहलगाम में 26 लोगों की मौत ( पूरी खबर पढ़ें ) लखनऊ में पुलिस ने बदमाश को दौड़ाकर मारी गोली:24 घंटे पहले बच्ची से किया था रेप, झुग्गियों में छिपता था; जवानों पर की फायरिंग लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे घेरा तो फायरिंग शुरू कर दी, इस पर टीम ने उसे दौड़ाया। इस दौरान पैर में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान रेप के मोस्टवांटेड कमल किशोर उर्फ भद्दर के रूप में हुई। भद्दर के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, बाइक ( पूरी खबर पढ़ें ) आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से हत्या, मच्छरदानी लगाकर छत पर सो रही थी आजमगढ़ में महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। महिला रामदुलारी (54) रात में छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटे होमगार्ड पति जब घर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है। वारदात तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर की है। पति अगस्त तिवारी ने बताया- मैं सुबह 7 बजे रात की ड्यूटी करके घर पहुंचा। तो बेटा घर के बाहर सो रहा था। मैंने घर का दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद सीढ़ी लगाकर छत पर गया तो मेरे होश उड़ गए थे। पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि मच्छरदानी अलग थी। मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में चोर से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली सहारनपुर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के जेवरात, हथियार और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। मामला थाना नानौता क्षेत्र का है। SP देहात सागर जैन के अनुसार, पुलिस हिमामपुर नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ग्राम भारी नहर झाल की ओर से एक काले रंग की बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन, वह रुकने की बजाय बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया और जल्दबाजी में बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। पीछा करते देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की काउंटर फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। बदमाश की पहचान युनूस पुत्र शमीम निवासी औरैया के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, महिला यात्री और राहगीर की मौत बस्ती के कप्तानगंज-दुबौला मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरीकुंड रेशम फॉर्म के पास अयोध्या से दर्शन कर लौट रही बोलेरो छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार गणेशपुर निवासी माया उपाध्याय (50) और राहगीर शिवपलट यादव (65) की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी पहुंचे साउथ के एक्टर मोहन बाबू:किया काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का दर्शन साउथ इंडियन फिल्म के हीरो और पूर्व सांसद मोहन बाबू ने बुधवार की सुबह बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन किया। मोहन बाबू फिल्म कनप्पा के प्रोमेशन के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ साउथ हीरो विष्णु मंचू भी मौजूद रहे साथ ही फिल्म के अन्य क्रू भी थे। काल भैरव का विधवत दर्शन पूजन करने के बाद सभी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रवाना हो गए। पढ़ें पूरी खबर