यूपी सरकार ने शनिवार देर शाम 6 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है। मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यूपी लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को यमुना एक्सप्रेस-वे आद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। योगी से हिंदू का प्रमाण मांगने वाले पर खुद संदेह, सांसद मनोज तिवारी बोले- PM की नीति और नीयत हर नागरिक के लिए समान शंकराचार्य के CM योगी से हिन्दू होने का प्रमाण मांगने वाले बयान पर सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- अगर योगी आदित्यनाथ से कोई हिन्दू होने का प्रमाण मांगता है तो उस व्यक्ति के अपने हिन्दू होने पर ही संदेह होता है। योगी जी का पूरा जीवन सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की सेवा में समर्पित रहा है। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मनोज तिवारी ने बजट और यूजीसी एक्ट पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा- काशी में रिचार्ज होने के लिए आते हैं। संघर्ष के दिनों में काशी के गंगा घाट पर अपना समय बिताया है। पढ़िए पूरी खबर… पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या से नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- यहां चुनाव लड़ने का हक विनय कटियार का
राष्ट्रकथा के समापन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने दशरथ गद्दी पहुंच कर महंत बृजमोहन दास के भाई श्याम जी ओझा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या-फैजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया। कोई सवाल ही नहीं उठता। मैं चुनाव के लिए थोड़े ही अयोध्या आता हूं। वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार का अयोध्या में पहला हक है। मैं कहूंगा कि उनको यहां से चुनाव लड़ाया जाय। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में गंगापुल पर टेनरीकर्मी का शव मिला, सिर में गंभीर चोट, हत्या की आशंका कानपुर के जाजमऊ गंगापुल पर शनिवार सुबह टेनरीकर्मी का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद शाबिर (38) निवासी वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। शाबिर जाजमऊ की एक जूता फैक्ट्री में काम करते थे और उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, शाबिर का शव गंगापुल के पैदल ट्रैक पर मिला, उनके सिर में गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलिंग और डिवाइडर पर खून के छींटे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शाबिर का शव करीब 12 घंटे तक पुल पर पड़ा रहा और समय पर उपचार मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8 बजे शाबिर से आखिरी बार बात हुई थी, इसके बाद वह घर नहीं लौटे। रातभर तलाश के बाद शनिवार सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में होटल से चीखते हुए भागी महिला, 3 युवक और एक युवती घसीट कर ले गए आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला होटल से चीखते हुए बाहर की ओर भागी। महिला के पीछे तीन युवक और एक युवती दौड़ते नजर आए, जिन्होंने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और जबरन वापस होटल के अंदर ले गए। घटना रामबाग स्थित एक होटल की बताई जा रही है। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, महिला मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली है और वर्तमान में टूंडला क्षेत्र में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है और उसके पति से विवाद चल रहा है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि महिला होटल संचालक की पूर्व परिचित थी और दोनों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह स्थिति बनी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… इरफान सोलंकी केस में विधायक पत्नी बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, एक दिन पहले गैंगस्टर केस में HC ने राहत नहीं दी कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गैंगस्टर एक्ट मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इस पर दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा- अब हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हाईकोर्ट से उम्मीद थी कि फैसला हक में आएगा। हाईकोर्ट के ऊपर भी एक अदालत है। हम ऊपर वाले से दुआ करेंगे कि न्याय मिले। गैंगस्टर का मामला भी नहीं बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट में हम अपनी बात रखेंगे। हमें राहत मिली तो जो हमारी चीजें सीज हैं, वो छूट जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में एक्सीडेंट में 2 युवकों की मौत, ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पानीगांव रोड पर राधारानी मंदिर के पास ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेश और भोला (उम्र करीब 25 वर्ष), दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। देवेश और भोला थाना मांट क्षेत्र के ऊदलगढ़ी गांव के रहने वाले थे और वृंदावन स्थित अक्षय पात्र संस्था में मिड डे मील सप्लाई का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि टक्कर मारकर फरार ट्रक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर…