यूपी की बड़ी खबरें:7 सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को एक्स्ट्रा चार्ज

योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 7 सीनियर आईएएस अफसरों के काम में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग के सचिव पद से हटाकर गृह विभाग का सचिव बनाया गया। डॉ. लोकेश एम (प्रतीक्षारत) को सचिव, लोक निर्माण विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई। वे अब तक वेटिंग चल रहे थे। नीना शर्मा को प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। धर्मार्थ कार्य विभाग के विशेष सचिव रघुवीर को विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया। आशीष कुमार को अपने वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। लिस्ट देखिए… प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी, अलविदा की नमाज से पहले वारदात प्रयागराज में घर में घुसकर दंबगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से महिला खुशमुदा और उसका 15 साल का भतीजा शोएब घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर ने कहा- थाने में शिकायत की, कोई नहीं बचेगा। घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश दी तो वह लापता मिले। उनके कुछ करीबियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में फोर्स लगातार गश्त पर है। घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…