यूपी की बड़ी खबरें:RO-ARO मुख्य परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी को, UPPSC ने जारी की डेट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO मुख्य परीक्षा की तारीख बुधवार देर शाम घोषित कर दी। परीक्षा 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2026 को कराई जाएगी। 31 जनवरी को GS, हिंदी (MCQ टाइप और परंपरागत दोनों) के पेपर होंगे। इसी तरह 1 फरवरी को निबंध का एग्जाम होगा। RO/ARO-2023 भर्ती के लिए 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को हुई थी और परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए 419 पदों के सापेक्ष 7,509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इनमें समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के सापेक्ष 6,093, सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के सापेक्ष 1,386 अभ्यर्थी और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 2 पदों के सापेक्ष 30 अभ्यर्थी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए लखनऊ की 10 नामी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी:FSDA ने 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी, छप्पन भोग-मधुरिमा को नोटिस लखनऊ में FSDA ने छप्पन भोग, नीलकंठ और राधेलाल समेत 10 नामी मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों से 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी गईं, जिनको मौके पर नष्ट कराया गया। 10 स्पेशल टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम को मिलावटी और सड़ी मिठाइयों के साथ ही गंदगी भी मिली। इस पर सियाराम और कंचन स्वीट्स और राधेलाल क्लासिक दुकानों को सील कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 2027 चुनाव की तैयारी में राहुल गांधी, 26 नवंबर से गांव-गांव में चौपाल करेगी कांग्रेस कांग्रेस ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया। पार्टी 26 नवंबर से प्रदेशभर में गांव-गांव चौपाल करेगी, जहां संविधान पर चर्चा होगी। इसके बीच-बीच में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि संविधान पर चर्चा के चलते ही लोकसभा चुनाव- 2024 में यूपी में भाजपा सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई थी। अब ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रमों से प्रदेशभर के गांव-गांव तक पिछड़ों और दलितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें UP बोर्ड 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट बदली, हिंदी-अंग्रेजी परीक्षा एक दिन होनी थी यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा अब 12 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होगी, पहले 20 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में इंटरमीडिएट संस्कृत और शाम की शिफ्ट में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा थी। ऐसे में दोनों विषय लेने वाले स्टूडेंट्स को दिक्कत होती। प्रधानाचार्यों ने इसके लिए भी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को पत्र भेजा था। इसके बाद सचिव की ओर से इसमें भी बदलाव किया गया। अब हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को पहली शिफ्ट में और इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में होंगी। पहले 18 फरवरी को सुबह में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सामान्य हिंदी, जबकि शाम में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी और इंटर हिंदी (साहित्यिक) की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। पढ़ें पूरी खबर… धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा ड्यूटी में तैनात दरोगा की मौत, मथुरा में सीने में हुआ था दर्द, अस्पताल ले जाते समय मौत मथुरा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा की मौत हो गई। ड्यूटी करते समय अचानक सीने में दर्द हुआ। साथी पुलिसकर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दरोगा एटा जिले के अलीगंज थाने में तैनात थे और मथुरा ड्यूटी पर आए थे। वह अक्टूबर 2026 में रिटायर होने वाले थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा बोहरा मूल रूप से मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के गांव पीरीगढ़ी के रहने वाले थे। परिवार में इस खबर से कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बोहरा बेहद शांत स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। वे हाल ही में एटा से मथुरा आए थे, जहां धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक बोहरा ने मथुरा पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई थी और वे अलीगंज थाना, जनपद एटा से यहां ड्यूटी पर आए थे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद में बाइक सवार 3 नाबालिग की मौत: 100 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी, एक्सप्रेसवे पर बिखरीं लाशें गाजियाबाद के विजयनगर में मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 3 नाबालिगों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर थे। तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना पर डायल 112 और एसआई रोहित बालियान और एसआई सतीश धामा मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना IPEM कॉलेज कट के सामने मेरठ एकसप्रेस-वे की है। जिसमें बाइक सवार आर्यन (16) पुत्र राजेंद्र, भावुक तोमर पुत्र परमेंद्र तोमर (15), मयंक पुत्र कुलदीप (11) निवासी शांति नगर थाना क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेस पर रात में तेज रफ्तार बाइक नंबर UP 14GN 8128 से तीनों लालकुआं की तरफ जा रहे थे। जहां सड़क किनारे ट्रक में बाइक घुस गई। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में MES कर्मी को चक्कर आया, गिरे और मौत, बेटा बोला- चाय पीकर उठे थे झांसी में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में कार्यरत 52 वर्षीय कर्मचारी घनश्याम कुमार रावत की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। वह रोज की तरह ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद मोहल्ले में रहने वाले घनश्याम सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद ऑफिस जाने के लिए जूते पहन रहे थे। छोटे बेटे प्रिंस ने बताया कि पापा ने एक मोजा ही पहना था कि तभी उन्हें चक्कर आया और वह बेड पर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद से घर में मातम छाया हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… फतेहपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक घायल; बिजली विभाग के संविदाकर्मी थे फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो संविदाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा सिधांव गांव के पास रात करीब 9 बजे हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 20 वर्षीय दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आनंद दीक्षित और बृजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आनंद को भी मृत घोषित कर दिया। 21 वर्षीय बृजेश की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव के रहने वाले थे और बहुआ कस्बे में बिजली विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। हादसे के समय वे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में 2 करोड़ रिश्वत मांगने वाला BSA सस्पेंड, 22 लाख एडवांस खुद लिया गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल कुमार तिवारी को योगी सरकार ने रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने टेंडर दिलवाने के बदले करीब 2.25 करोड़ रुपए का कमीशन मांगा था। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा, जिन्होंने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। BSA अतुल के खिलाफ फर्नीचर सप्लाई करने वाली फर्म के ठेकेदार मनोज कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि 22 लाख रुपए एडवांस देने के बावजूद अतुल तिवारी ने काम नहीं कराया। सात दिन पहले ‘दैनिक भास्कर’ के स्पेशल शो ‘बात खरी है’ में यह मामला प्रमुखता से सामने आया था, जिसके बाद शासन ने त्वरित जांच शुरू की। DM की रिपोर्ट के आधार पर सीएम योगी ने अतुल तिवारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने निलंबन पत्र जारी कर दिया है। अब अतुल तिवारी के खिलाफ विभागीय जांच लखनऊ मंडल के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक करेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें मंडलीय मुख्यालय से अटैच किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में 15.67 लाख के गबन में फंसे डाककर्मी, दोषी पाए जाने पर होगी वसूली इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व ज्वाइंट रजिस्ट्रार अशोक कुमार वर्मा के पोस्ट ऑफिस खाते से 15.67 लाख रुपए के गबन का मामला गंभीर होता जा रहा है। विभागीय जांच में चार निलंबित डाककर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। अगर जांच में उनकी संलिप्तता साबित होती है, तो उनसे पूरी रकम की वसूली की जाएगी। यह मामला तब उजागर हुआ, जब अशोक वर्मा की पत्नी मधुबाला श्रीवास्तव ने अपने पति के खाते से रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन पासबुक एंट्री में पता चला कि लाखों रुपए पहले ही निकाल लिए गए थे। प्रारंभिक जांच में केवाईसी अपडेट और सत्यापन प्रक्रिया में भारी लापरवाही सामने आई, जिसके बाद विभाग ने उप डाकपाल संतोष कुमार राम, मनोज यादव, डाक सहायक विधान चंद्र ठाकुर और मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है। जांच अब अंतिम चरण में है और विभाग वसूली की तैयारी में जुटा है। वहीं, दिवंगत अधिकारी की पत्नी मधुबाला श्रीवास्तव ने ब्याज सहित पूरी रकम लौटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…