यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल की हार्ट सर्जरी हुई:दिल्ली के अस्पताल में एडमिट; सीने में दर्द उठने पर कराया था चेकअप

यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल का दिल्ली के एक अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने दिल्ली में चेकअप कराया था। चेकअप में कोरोनरी ऑर्टरी डिजीज डिटेक्ट हुई थी। मतलब उनके हार्ट की नसें सिकुड़ रही थीं। इससे ब्लड हार्ट को सही से मिल नहीं रहा था। जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें तत्काल सर्जरी की सलाह दी थी। डाक्टरों की सलाह पर एसपी गोयल मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों का कहना है कि उनकी हार्ट सर्जरी सफल रही है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल जाएगी। मंगलवार को एसपी गोयल के अचानक लंबी छुट्‌टी पर जाने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। इसे अलग अलग वजहों से जोड़ कर देखा जा रहा था। देर शाम सरकार ने भी उनका कार्यभार IAS दीपक कुमार को सौंप दिया था। कोरोनरी ऑर्टरी डिजीज क्या है?
कोरोनरी ऑर्टरी डिजीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनियां (Coronary Arteries) सिकुड़ जाती हैं। यह एथेरोस्क्लेरोसिस की वजह से होता है। जिसमें धमनियों की दीवारों पर प्लाक जमा हो जाता है, जिससे ब्लड का प्रवाह बाधित होता है। एथेरोस्क्लेरोसिस को साधारण शब्दों में कहें तो धमनियों की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल, वसा, और अन्य पदार्थों का जमाव होता है, जिससे प्लाक बनता है। यह प्लाक धमनियों को संकरा कर देता है, जिससे हार्ट को पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। 31 जुलाई को एसपी गोयल ने संभाली मुख्य सचिव की कुर्सी
IAS एसपी गोयल ने 31 जुलाई को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला है। वे बीते आठ सालों से मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। यूपी से लेकर भारत सरकार तक एसपी गोयल की छवि निडर और बेबाक अफसर की है। गोयल के साथ काम कर चुके आईएएस अफसर बताते हैं कि वह कभी भी दबाव में नहीं आते। इसका एक उदाहरण है कि 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग के साढ़े सात सौ सहायक इंजीनियर्स के ट्रांसफर की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी। गोयल को इतनी बड़ी संख्या में एई के तबादले तार्किक नहीं लगे। उन्होंने ट्रांसफर की फाइल को कई बार लौटा दिया। वहीं, सैमसंग इंडिया को निर्धारित से ज्यादा सब्सिडी देने की फाइल पर भी गोयल ने सहमति नहीं दी थी। —————- यह खबर भी पढ़ें:- मुख्तार के बेटे अब्बास की विधायकी बहाल होगी:हाईकोर्ट ने 2 साल की सजा पर रोक लगाई; कहा था- अफसरों से हिसाब-किताब होगा मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास को हेट स्पीच केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने मऊ की MP/MLA कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें अब्बास को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट के फैसले पर लीगल एक्सपर्ट का कहना है कि अब अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल होगी। पढ़ें पूरी खबर…