यूपी के सबसे उम्रदराज सपा विधायक का निधन:90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, आजमगढ़ से 5 बार विधायकी जीते

यूपी के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार देर रात उन्होंने आजमगढ़ में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे। आज शाम 4 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अपनी गांधीवादी छवि के लिए मशहूर आलमबदी को मुलायम और अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था। उनकी पहचान ईमानदार नेताओं में होती थी। आलमबदी की-पैड वाला मोबाइल ही चलाते थे। 6 महीने पहले वह स्कूटी से विधानसभा पहुंचे थे, तब सुर्खियों में आए थे। 4 महीने से खराब चल रही थी तबीयत 13 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर आलमबदी आजमी को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मई, जून और जुलाई में भी उनका इलाज लगातार मेदांता अस्पताल में चलता रहा। कुछ दिन पहले ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। 30 रुपए मीटर से बना कपड़ा पहनते थे जब मुलायम सिंह को 5 लाख रुपए लौटा दिए थे बात 1996 की है। मुलायम सिंह यादव ने आलमबदी आजमी को चुनाव लड़ने के लिए 5 लाख रुपए भेजे थे, लेकिन उन्होंने पैसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पैसे लेकर खुद लखनऊ पहुंचे और मुलायम सिंह को लौटा दिए। उन्होंने कहा था- मुझे इसकी जरूरत नहीं है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…