उन्नाव के 10वीं फेल करोड़पति यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। उसकी लैंड रोवर डिफेंडर और BMW Z4 कार को जब्त कर लिया है। ED की कोलकाता जोनल ऑफिस ने सोमवार को कार्रवाई का ब्योरा सार्वजनिक किया है। बताया- छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ऐसे दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिली हैं, जिनसे अवैध लेनदेन की पुष्टि हुई है। अनुराग ने अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को बढ़ावा दिया। हवाला और फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से अकूत संपत्ति बनाई और दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी। अनुराग द्विवेदी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी है। ED ने 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी 2026 को लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, सूरत और वाराणसी में स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इससे पहले 17 दिसंबर, 2025 को भी लखनऊ, उन्नाव और दिल्ली में छापेमारी की गई थी, जिसमें अनुराग की लेंबोरगिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार जैसी महंगी गाड़ियां जब्त हुई थीं। 20 लाख रुपए कैश और कई डिजिटल सबूत मिले थे। करीब 3 करोड़ रुपए की चल संपत्ति को फ्रीज किया गया था। इनमें बीमा पॉलिसी, FD और बैंक बैलेंस शामिल थे। पहले पढ़िए कैसे सामने आया नेटवर्क…. ED ने अब तक 23.7 करोड़ की संपत्ति अटैच
ईडी इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले एजेंसी ने करीब 23.7 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज/अटैच की थी। 1 अगस्त 2025 को विशेष PMLA कोर्ट, कोलकाता में अभियोजन शिकायत भी दाखिल की जा चुकी है। ईडी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कैसे ED के रडार पर आया, कहां से की अकूत कमाई उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की उम्र महज 25 साल है। 6 फरवरी, 2021 को उसने बीएमडब्ल्यू कार खरीदी। 14 अक्टूबर, 2022 को बीएमडब्ल्यू की ही जेड-4 कार खरीदी। बीएमडब्ल्यू की इन दो गाड़ियों के बीच उसने 3 और गाड़ियां खरीद लीं। मतलब 20 महीने के भीतर ही 5 गाड़ियां अनुराग ने ले लीं। अब अनुराग काफिले में चलता। रील बनाता। वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करता। पिछले 6 साल में अनुराग ने बेटिंग ऐप, यूट्यूब और फैंटेसी क्रिकेट ऐप का प्रमोशन करके करोड़ों रुपए कमाए। उसने इन पैसों से अपने शौक पूरे किए। उसका सबसे बड़ा शौक गाड़ियां थीं। इसलिए जब भी मन किया, गाड़ी खरीद ली। वह भी ऐसी लग्जरी गाड़ियां जिसे खरीदने के लिए आम आदमी पूरा जीवन कमाने में लगा दे। आज अनुराग की गाड़ियों की बात करते हैं। घर में एक कार, सभी उससे चलते हैं
यू-ट्यूबर अनुराग द्विवेदी का घर उन्नाव जिले के खजूर गांव में है। यहीं से 3 किलोमीटर दूर नवाबगंज कस्बे में अनुराग के पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। कस्बे में ही चाचा का घर और दुकान है। नवाबगंज कस्बा लखनऊ और कानपुर से 40-40 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। अनुराग ने 8वीं तक की पढ़ाई लखनऊ के सीएमएस स्कूल से की। 9वीं में दूसरे स्कूल में एडमिशन करवाया, लेकिन 9वीं के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। उस वक्त अनुराग के घर में वैगन-आर कार थी। जब कभी कहीं रिलेशन में दावत होती, तो सभी इसी से जाते थे। अनुराग का इंट्रेस्ट क्रिकेट में था। उसे क्रिकेट की अच्छी जानकारी थी। 2017-18 में उसने फैंटेसी क्रिकेट ऐप्स पर टीम बनाना शुरू किया। फिर यूट्यूब चैनल बना लिया। लोगों को टीम बनाना बताता, खुद ऐप बताता और उस पर लोगों को टीम बनाने की सलाह देता। इन सब कामों से उसके पास पैसा आना शुरू हो गया। पैसा भी कुछ ऐसा कि उसे समझ नहीं आया कि आखिर इन पैसों का क्या किया जाए। लखनऊ में घर देखने गया, BMW खरीद ली
2021 की शुरुआत में अनुराग ने तय किया कि अब लखनऊ में ही स्थायी ठिकाना बनाया जाए। इसलिए वह फ्लैट देखने अंसल सिटी पहुंचा। यहां उसे फ्लैट तो पसंद नहीं आया, लेकिन गाड़ी जरूर पसंद आ गई। 6 फरवरी, 2021 को अनुराग ने BMW 7 सीरीज की कार खरीद ली। इसकी ऑन रोड कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है। इस गाड़ी को खरीदने के बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘दूसरों की चीज पे फोटो तक न खिंचवाता, ये रूल रहा है मेरी लाइफ का। सपने देखता हूं और अचीव करता हूं।’ अनुराग ने इस गाड़ी को खूब दौड़ाया। कुछ दिन बाद ही मन में आया कि अब दूसरी गाड़ी भी लेनी है। इस बार तय किया कि फोर्ड की एंडेवर गाड़ी ली जाए। बीएमडब्ल्यू कार खरीदने के 3 महीने बाद ही अनुराग ने 25 जून, 2021 को करीब 50 लाख रुपए कीमत की एंडेवर खरीद ली। अनुराग ने गाड़ी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘15 दिन पहले खरीदने का मन बनाया था, माता रानी की कृपा से खरीद भी ली।’ 2022 में फिर से दो गाड़ियां खरीद लीं
अनुराग को गाड़ियों का बहुत ज्यादा शौक था। वह दिन में एक बार जरूर गाड़ी चलाता था। 2022 में आईपीएल 26 मार्च से शुरू होना था। अनुराग अपने वीडियो में कहता रहता था कि जब भी आईपीएल शुरू हो जाता है, मुझे वक्त नहीं मिलता। आईपीएल से ठीक पहले 1 मार्च, 2022 को वह लखनऊ पहुंचा और इस बार मर्सिडीज E क्लास खरीद ली। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास है। अनुराग जब गाड़ियां खरीदता तो उसके साथ फोटो खिंचवाता था, साथ में तनिष्का भी रहती थी। पिछले महीने 22 नवंबर को दुबई के क्वीन एलिजाबेथ-2 क्रूज पर दोनों ने शादी की थी। एक के बाद एक गाड़ियों को खरीदने के सवाल पर अनुराग कहता कि उसे गाड़ियों का शौक है। उसे गाड़ियों को दौड़ाने के बाद उसके टायर से आने वाली खुशबू को महसूस करने का शौक है। वह कहता है कि मैं हर ब्रांड की कार खरीदना चाहता हूं। अनुराग ने 14 अक्टूबर, 2022 को बीएमडब्ल्यू की Z4 कार खरीद ली। इस कार की कीमत भी 1 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके साथ फोटो पोस्ट करते हुए अनुराग ने लिखा था कि मुझे यह गाड़ी रेड कलर में ही चाहिए थी। हमने हर जगह खोजा और ये दिल्ली में जाकर मिली। इस तरह से अनुराग ने 2021 और 2022 में दो-दो कार खरीद लीं। अब उसके पास 5 कारें हो गई थीं। 2023 में दो गाड़ियां लीं, एक मंगेतर को गिफ्ट की
अनुराग के सितारे बुलंदी पर थे। उसके पास खूब पैसा आ रहा था। 16 मार्च, 2023 को उसने महिंद्रा थार खरीद ली। इस बार उसने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बहुत दिनों से थार लेने का मन कर रहा था, इसलिए ले लिया। परिवार में यह 10वीं फोर व्हीलर गाड़ी है।’ अक्टूबर, 2022 में जब अनुराग ने गाड़ी खरीदी थी तब 5वीं लिखा था। लेकिन छठी लेने के बाद 10वीं लिखा। इस बार उसने परिवार की 4 और गाड़ियों को जोड़ दिया। हालांकि पिता के पास आज भी वैगन-आर गाड़ी ही है। अनुराग ने थार तो खरीद ली, लेकिन बहुत वक्त तक इससे वह चला नहीं। लोग बताते हैं कि उसने यह गाड़ी अपनी मंगेतर तनिष्का कांत को गिफ्ट कर दी। तनिष्का के अकाउंट को जब हमने देखा तो उसकी दर्जनों तस्वीरें इसी थार के साथ थीं। एक वीडियो में तनिष्का के पापा और मम्मी भी उस गाड़ी में दिखे। थार चलाते हुए तनिष्का के पिता डांस कर रहे थे। अनुराग ने थार लेने के महज ढाई महीने बाद 3 जून को लैंड रोवर की डिफेंडर 130 खरीद ली। उस वक्त इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए थी। अनुराग ने उस वक्त दावा किया था कि उसने यूपी में पहली डिफेंडर खरीदी है, अब तक किसी ने भी नहीं खरीदी है। इस तरह से अनुराग ने 2021, 2022, 2023 में 2-2 गाड़ियां खरीद लीं। ये गाड़ियां लखनऊ में सेलिब्रिटी गार्डेन के उसके फ्लैट के पार्किंग में खड़ी नजर आती थीं। 2024 में अनुराग ने सबसे महंगी कार ली
अनुराग ने इंडिया 24 साल की उम्र में प्रमुख ब्रांड्स की कारें खरीद ली थीं। 2024 में उसने तय किया कि अब और भी महंगी और शानदार कार खरीदनी है। 14 जून, 2024 को अनुराग ने लेंबोरगिनी उरुस खरीद ली। जिस वक्त अनुराग ने इसे खरीदा था, उस वक्त इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। अनुराग ने एक बार फिर से दावा किया कि यूपी में उसने पहली लेंबोरगिनी उरुस खरीदी है। एक और लाइन उसने लिखी- पीली स्कूटी से शुरुआत की थी, आज पीली लेंबोरगिनी तक का सफर हो गया। इस तरह से अनुराग ने 2021 से 2024 के बीच 7 लग्जरी कारें खरीद लीं। यूपी में इतने कम समय में इतनी महंगी गाड़ियां किसी व्यक्ति ने नहीं खरीदीं। इस गाड़ी को खरीदने के बाद अनुराग ने तनिष्का से सगाई की थी। उसके बाद उसने कोई गाड़ी नहीं खरीदी। इसकी तीन वजहें समझ आती हैं। पहली तो यह कि उसने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए गाड़ी पर पैसा खर्च नहीं किया। दूसरा यह कि 2025 के आईपीएल फाइनल वाले दिन अनुराग के खिलाफ छापेमारी हुई थी। अनुराग अब दिखावे से बचने लगा था। तीसरी वजह यह कि अनुराग के पास अब तक सभी प्रमुख कंपनियों की टॉप मॉडल कार हो चुकी थीं। ईडी 4 गाड़ियों को अपने साथ ले गई
ईडी ने 19 दिसंबर की सुबह अनुराग के उन्नाव वाले घर, दुकान, लखनऊ के फ्लैट समेत 10 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में ईडी ने अनुराग की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और थार को जब्त किया और उसे लखनऊ के अपने ऑफिस में भेज दिया। इसके अलावा अनुराग से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। इनमें करीब 3 करोड़ रुपए थे। घर से 20 लाख रुपए नकद मिले, उसे भी ईडी ने अपने कब्जे में कर लिया। हवाला के जरिए पैसा विदेश भेजने और दुबई में रियल स्टेट में निवेश करने के भी सबूत मिले हैं। ईडी इन सब मामलों की जांच कर रही है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… जेल अफसर न्यू ईयर पार्टी में नाचते रहे,2 कैदी भागे:यूपी के कन्नौज में कंबलों की रस्सी बनाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदी, 6 सस्पेंड यूपी के कन्नौज जेल की करीब 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर 2 कैदी फरार हो गए। रविवार रात जेल में न्यू ईयर की पार्टी रखी गई थी। अफसर-कर्मचारी और उनके परिवारीजन पार्टी में नाच-गा रहे थे। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद गाना गा रहे थे। सिपाही डांस कर रहे थे। पार्टी का फायदा उठाकर कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधा और दीवार को फांदकर भाग निकले। रात में जेल के सभी कैदियों को बैरक भेजा गया, लेकिन गिनती नहीं हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…