यूपी के 13 जज पति-पत्नी की एक जिले में पोस्टिंग:हाईकोर्ट ने 266 ADJ के ट्रांसफर किए; कहा- 15 अप्रैल तक चार्ज संभाल लें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को 266 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जजों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें जज पति-पति को एक ही जिले में पोस्टिंग दी गई है। करीब 13 ऐसे जोड़े शामिल हैं,जो अब एक साथ रहेंगे। महानिबंधक मनजीत सिंह श्योराण ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों से कहा है कि 15 अप्रैल तक अपना चार्ज सौंपना होगा और नई तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। इन कपल को मिली नई तैनाती
266 जजों की सूची में कई ऐसे कपल हैं, जिनको साथ में पोस्टिंग दी गई है। आजमगढ़ से संतोष कुमार यादव और उनकी पत्नी संदीपा यादव को बरेली भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर से विकास नागर और उनकी पत्नी प्रतीक्षा नागर को गोरखपुर ट्रांसफर किया गया है। गोपाल जी और उनकी पत्नी मचाला अग्रवाल को बुलंदशहर से संभल भेजा गया है। गौरव शर्मा और उनकी पत्नी नीतू पाठक को गाजियाबाद से वाराणसी ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ में तैनात निशांत यादव और उनकी पत्नी अर्चना यादव को शाहजहांपुर ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह लखनऊ में ही तैनात ज्योत्ना सिवाच और उनके पति अनुराग पंवार को लखनऊ से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। मुजफरनगर में तैनात सीता राम और उनकी पत्नी अलका भारती को रामपुर में पोस्टिंग दी गई है। शाहजहांपुर में तैनात मनोज कुमार सिद्धू और उनकी पत्नी गरिमा सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। शाहजहांपुर में ही तैनात अभय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अनुराधा पुंडीर को प्रयागराज में तैनाती दी गई है। उन्नाव में तैनात मनीष निगम और उनकी पत्नी पूनम द्वितीय को गाजियाबाद भेजा गया है। प्रतापगढ़ में तैनात अजहय कुमार और उनकी पत्नी पारुल वर्मा को मेरठ में तैनाती दी गई है। इसी तरह गाजियाबाद से गौरव शर्मा और नीतू पाठक, मेरठ से सीता राम और अलका भारती सहित कई जोड़ों को साथ रखा गया है। विशेष पदों पर पोस्टिंग
कई जजों को हाईकोर्ट, ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (JTRI), लखनऊ बेंच, विभिन्न ट्रिब्यूनल्स और सरकारी विभागों में विशेष जिम्मेदारियों पर भेजा गया है। इनमें रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल), एडिशनल डायरेक्टर JTRI, स्पेशल सेक्रेटरी एवं एडिशनल लॉ ऑफिसर आदि शामिल हैं। लिस्ट देखिए… इन जिलों से सबसे ज्यादा ट्रांसफर हुए
आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तबादले हुए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने रविवार को कुल 711 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र क्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें 266 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के अलावा 169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 276 जून सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के नाम हैं। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… —————————— ये भी पढ़ें – लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; दावा- पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर