यूपी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को फिर घना कोहरा छाया रहा। सुबह लखनऊ समेत 21 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। कोहरा बारिश की तरह गिर रहा है। सड़कें गीली हो गई हैं। बफीर्ली हवाएं चल रहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। कल से पहाड़ी राज्यों में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होगा। कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं। इसका असर मैदानी इलाकों, खासकर यूपी में पड़ेगा। पूरे प्रदेश में बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। इससे पहले बुधवार को कानपुर, झांसी समेत 21 जिलों में घना कोहरा छाया था। प्रयागराज में दिन भर बूंदाबांदी होती रही। ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाराबंकी सबसे ठंडा रहा। पारा 6.5°C दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पूर्वांचल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है। मौसम की तस्वीरें देखिए…
संभल में हुई सर्वाधिक बारिश
फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। इन इलाकों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में। यहां भी रहेगा कोहरा
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…