उत्तर प्रदेश में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों के तबादले और कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इनमें इनमें 11 महिला आईएएस अधिकारी हैं। लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब को हटा दिया गया है। लखनऊ के साथ प्रयागराज और बरेली के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण और परिवहन विभागों में भी नई तैनाती की गई है। मुख्य सचिव एसपी गोयल अपने हार्ट का इलाज कराकर दिल्ली से लौट आए हैं। इसके बाद IAS अफसरों का यह पहला तबादला है। गोयल ने 31 जुलाई को कार्यभार संभाला था। इसके बाद वह बीमारी के कारण लंबी छुट्टी पर भी चले गए थे। विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के नए मंडलायुक्त
लखनऊ मंडल की कमान विजय विश्वास पंत को दी गई है। अब तक वे प्रयागराज के मंडलायुक्त थे। राजधानी में विकास प्रोजेक्ट्स की तेज मॉनिटरिंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर उनका फोकस रहेगा। IAS अधिकारी डॉ. रोशन जैकब, जो पहले लखनऊ की मंडलायुक्त थीं, अब सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। महाकुंभ में विजय विश्वास पंत ने क्या किया था?
महाकुंभ भगदड़ में 37 लोगों की मौत का दावा सरकार ने किया था। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या थी। 28 जनवरी की देर रात संगम नोज पर करीब 10 लाख लोग इकट्ठा हो गए थे। फोर्स कम थी और कुछ ही घंटों में साधुओं का अमृत स्नान भी होना था। भगदड़ के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कमिश्नर विजय विश्वास पंत उन लोगों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं जो कि संगम नोज पर सो रहे थे। विजय विश्वास पंत कहते हैं, ’सभी श्रद्धालु सुन लें, यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोएगा, वो खोएगा। उठिए-उठिए स्नान करिए। ये आपके सुरक्षित रहने के लिए है। बहुत लोग और आएंगे और भगदड़ मचने की संभावना है। आपसे निवेदन है कि उठें, उठें, उठें सोएं न।’ सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई
सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। उनका मुख्य फोकस संगम नगरी में आगामी बड़े आयोजनों और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग पर रहेगा। वन एवं पर्यावरण सचिव रही अनामिका सिंह को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सुहास एलवाई को मिला अतिरिक्त प्रभार
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई को अतिरिक्त प्रभार मिला है। उन्हें युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक का चार्ज भी मिल गया है। 2007 बैच के IAS अफसर सुहास एलवाई मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक सुहास पैरा ओलिंपिक में देश के नाम कई मेडल जीते हैं। ब्यूरोक्रेट के तौर पर भी पाई ख्याति बैडमिंटन में तमाम पदक जीते मंत्री गुलाब देबी से IAS कंचन की नहीं बन रही थी
2005 बैच की आईएएस कंचन वर्मा दिसंबर 2023 से स्कूल शिक्षा महानिदेशक के पद पर तैनात थी। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनकी पटरी मेल नहीं खा रही थी। बीएसए के ट्रांसफर और स्कूलों के मर्जर सहित अन्य मुद्दों पर भी तालमेल का अभाव देखने को मिला। लिहाजा सरकार ने उनका तबादला राजस्व परिषद में आयुक्त पद पर कर दिया है। अब देखें पूरी लिस्ट… —————–