यूपी के 19 जिलों में आज लू का अलर्ट:वाराणसी के अस्पताल में 30% बढ़ी मरीजों की संख्या; गाजियाबाद में सुबह छाई धुंध

यूपी में अब गर्मी और हीटवेव सताएगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले 2 दिनों में कई जिलों में 2 से 4°C तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं गाजियाबाद- NCR में सुबह से धुंध छाया रहा। वहीं बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का असर रहा। वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ, बहराइच समेत लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों के मौसम में बदलाव दिखेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।