यूपी में घना कोहरा पड़ने लगा है। बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर और देवरिया समेत 20 जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा पड़ रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य रह गई है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन जारी है। सुबह के वक्त गलन का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 6.5°C रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही बरेली में तापमान 7.4°C और इटावा में 8.2°C रहा। माैसम विभाग का कहना है कि अरब सागर की ओर से नमी लेकर आ रही हवाओं की वजह दिन का पारा स्थिर है, जबकि रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ों में भी एक-दो दिन में बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आएंगी। तब प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाएगी। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक लुढ़केगा। मौसम की 5 तस्वीरें…. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…