यूपी में आज दोपहर चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। एक ओर सड़क पर सन्नाटा दिख रहा तो दूसरी ओर छांव में ठंडे जूस की दुकानों पर भीड़। गन्ने, बेल, शिकंजी, पीकर राहगीर थाड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। यूपी के 20 जिलों में दोपहर 12 बजे पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी झांसी, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, वाराणसी, बलिया और गोरखपुर में पड़ रही है। यहां तो पारा 42 डिग्री या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में रेड सिग्नल के बाद धूप में न खड़े हों, इसके लिए सड़क पर छांव के लिए ग्रीन पर्दे ताने गए हैं। BHU के मौसम विज्ञानी डॉ. कृपा राम ने बताया- अभी अप्रैल-मई में गर्मी का तेवर बदला दिख रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़नी शुरू होती है, वैसे ही बादल छा जाते हैं तो कभी बूंदाबांदी हो जाती है। इससे अचानक तापमान 43 से 30 डिग्री तक आ जाता है। 2024 में मई महीने में वाराणसी का तापमान 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 से 20 मई के बीच तराई इलाकों के मौसम में बदलाव दिखेगा। यहां तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
मौसम से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…