यूपी के 30 जिलों में घना कोहरा छाया:पूर्वांचल के जिलों में 7 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है जिसकी वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य को छूने लगी है। बहराइच में 50 मीटर, कानपुर में 70 मीटर और श्रावस्ती, अयोध्या व अमेठी में 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- सामान्य तौर पर पूरे प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी होने तथा कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आने की संभावना है। तदुपरांत तापमान में फिर से गिरावट आने तथा कोहरे के घनत्व में बढ़ोत्तरी आनी आरम्भ हो जाएगी। ऐसा वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रहा है जो सक्रिय रूप से पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों व परोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत मौसम की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी। साथ ही कोहरा भी कम हो सकता है। लेकिन, रात की ठंड बढ़ेगी। फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया-