यूपी के 53 जिलों में भयंकर कोहरा:22 जनवरी को होगी बारिश; आजमगढ़ रहा सबसे ठंडा

यूपी के 53 जिलों में सुबह से ही भयंकर कोहरा छाया हुआ है। आज प्रदेश के 18 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है जिस कारण अब पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगा। 22 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं आजमगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा – पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात में जारी शीतलहर में थोड़ा सुधार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर, बाराबंकी और अयोध्या में बीती रात आंशिक शीतलहर की स्थितियां देखी गई। अगले 3 दिन बारिश की संभावना, ठंड बढ़ेगी
उत्तराखंड में आज से 21 जनवरी तक हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इससे यूपी में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आने वाले 3 दिन बारिश की भी संभावना है। सुबह के समय में कोहरा बना रहेगा। अब मौसम की तस्वीरें- मौसम ने क्यों पलटी मारी, जानिए अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए यूपी में कोहरे की मार; जानिए कैसे बनता है कोहरा मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए