यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 149 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। यहां 6 घंटे की बारिश में कॉलोनियों और हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। उधर, प्रदेश में अब लू का असर खत्म हो रहा है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कल की बारिश की 3 तस्वीरें- अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-