यूपी में आज, रविवार को NEET UG 2025 का एग्जाम है। इसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA करवा रहा है। MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS और BSMS जैसे अंडर ग्रेजुएशन मेडिकल और इससे जुड़े सिलेबस में एडमिशन के लिए NEET UG एंट्रेस एग्जाम होगा। बुधवार 30 अप्रैल को इसके एडमिट कार्ड जारी हुए हैं और करीब 23 लाख कैंडिडेट्स इस साल यह एग्जाम देने वाले हैं। एडमिट कार्ड के साथ NTA ने एग्जाम को लेकर कई गाइडलाइंस भी जारी की हैं। ये परीक्षा देश भर के 552 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। टाइमिंग से 2 घंटे पहले परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश में 60 सेंटर बनाए गए हैं। यूपी में कितने अभ्यर्थी बैठ रहे हैं, NTA ने इसका डेटा जारी नहीं किया है। 2024 में यूपी के 3,39,125 छात्रों ने एग्जाम दिया था। एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान जनरेट किए गए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे। कैंडिडेट्स को एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा
NTA नोटिस के मुताबिक, अब क्वेश्चन पेपर पैटर्न और एग्जाम टाइम कोविड-19 के पहले वाले फॉर्मेट में होगा। कोविड से पहले एग्जाम फॉर्मेट में सेक्शन B नहीं था। साथ ही, परीक्षा का टोटल टाइम 180 मिनट था। अब इसे फिर इसी फॉर्मेट में लिया जाएगा। पुराने पैटर्न के मुताबिक, कुल 180 कंपलसरी क्वेश्चन होंगे, जिनमें से फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। 90 सवाल बायोलॉजी सेक्शन से होंगे। कोविड-19 के बाद दिया जाने वाला समय हटाया जाएगा। पहले 3 घंटे 30 मिनट का समय कैंडिडेट्स को दिया जाता था। क्वेश्चन पेपर पैटर्न जानिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2025 एग्जाम पैटर्न के लिए एक नोटिस जारी किया था। नए नोटिस के मुताबिक एग्जाम फॉर्मेट में कोई सेक्शन ‘B’ नहीं होगा। अब उत्तर प्रदेश के एग्जाम सेंटर और उनके कोड जानिए… ……………….