यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट:अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार; किसानों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। बारिश की तस्वीरें देखिए- मेरठ में हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मेरठ के मवाना में सर्वाधिक 315 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे पहले बिजनौर के नजीबाबाद में 306 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। लगातार बारिश के कारण कई शहरों और कस्बों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। निचले इलाकों में जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि कई स्थानों पर यातायात भी बाधित हुआ। अत्याधिक बारिश किसानों के लिए नुकसान
बारिश का सबसे अधिक असर खेती-किसानी पर पड़ने की आशंका है। प्रदेश में इस समय धान, मक्का, बाजरा, उड़द, मूंग, तिल और गन्ने जैसी खरीफ फसलें खेतों में हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर और संतुलित वर्षा धान तथा गन्ने जैसी फसलों के लिए लाभदायक होती है। लेकिन लगातार कई दिनों तक होने वाली मूसलाधार बारिश खेतों में जलभराव की स्थिति पैदा कर सकती है। इससे पौधों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे उनकी वृद्धि प्रभावित होती है और फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक 17% कम बरसात 24 घंटे में मेरठ के मवाना में सबसे ज्यादा बारिश यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 315 मिमी बारिश मेरठ के मवाना में रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले, गुरुवार को बिजनौर के नजीबाबाद में रिकॉर्ड 306 मिमी. बारिश हुई। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…