उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने शुक्रवार को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने सभी श्रेणियों के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ अंक भी घोषित किए हैं। अनारक्षित वर्ग में सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 258.03 और महिलाओं के लिए 255.84 रहा। OBC में सामान्य कट‑ऑफ 251.63 और महिला कट‑ऑफ 249.27 रहा। EWS का सामान्य कट‑ऑफ 247.93 और महिला कट‑ऑफ 247.35 रहा। SC में कट‑ऑफ 239.34 और महिला कट‑ऑफ 236.31 रहा। ऐसे ही ST के लिए कट‑ऑफ 220.10 और महिला कट‑ऑफ 211.47 रहा। बोर्ड का कहना है कि अभ्यर्थियों का अगला चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा। यह 17 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को सत्यापन के स्थान, तिथि और समय के बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित हो सकती है। खबर अपडेट की जा रही है।