यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां होंगी:योगी का ऐलान, लखनऊ में 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में ऐलान किया कि इस साल यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा- होमगार्ड, पुलिस और दरोगा पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही सीएम ने 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे। उनके साथ फोटो खिंचवाई। सीएम ने कहा- पिछले 9 सालों में 2 लाख 20 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती निष्पक्ष तरीके से की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल में शामिल किया गया। इसके चलते प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा- 2017 से पहले एक बार में सिर्फ करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता थी, लेकिन हालात अब बदल चुके हैं। साल 2025 में 60,244 सिपाहियों की भर्ती हुई। इन सभी को यूपी में ही एक साथ ट्रेनिंग दी गई। इससे साबित हुआ कि अगर नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो बड़े नतीजे हासिल किए जा सकते हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…