यूपी में अगले 15 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क:48 घंटे में 50 जिलों में एक्टिव रहा पश्चिमी विक्षोभ, महाराजगंज रहा सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में अब एक सप्ताह बारिश नहीं होगी। हालांकि,बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के 50 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रमुख कारण रहा, जिसने पूरे प्रदेश में तापमान को सामान्य से काफी नीचे पहुंचा दिया। कई जिलों में जोरदार बारिश और ठंडक
बारिश और तेज हवाओं का असर बांदा, इटावा, बरेली और हरदोई जैसे जिलों में स्पष्ट रूप से देखा गया। दिन और रात दोनों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली। बांदा में रात का तापमान 9.4 डिग्री की गिरावट के साथ 12°C तक पहुंच गया। नजीबाबाद में 11.5°C के साथ सबसे ठंडी रात रही।मुजफ्फरनगर और अयोध्या में दिन का तापमान 28°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। मौसम की तस्वीरें देखिए- किसानों को बड़ा नुकसान
यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को तेज हवाओं और बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। अब जानिए कहां कितनी बारिश हुई?
प्रदेश के विभिन्न जिलों में लखीमपुर खीरी 15 मिमी (सर्वाधिक) बहराइच 6 मिमी कानपुर 5.4 मिमी,लखनऊ 4.5 मिमी। अब मौसम होगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही अगले 15 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। एक सप्ताह में तापमान लगभग 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। दिन में गर्मी और तेज धूप का असर फिर से महसूस होगा। योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को हर संभव मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए—