योगी सरकार ने बुधवार की शाम 44 PPS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें सीओ से एडिशनल एसपी बने 17 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 13 डिप्टी एसपी भी बदले गए हैं। संभल के चर्चित ASP अनुज कुमार चौधरी को फिरोजाबाद में एडिशनल एसपी ग्रामीण बनाया गया है। 2012 बैच के PPS अफसर अनुज स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए थे। एक महीने पहले उन्हें CO से ASP बनाया गया। स्पोर्ट्स कोटे से इस पद तक पहुंचने वाले वह यूपी पुलिस के पहले अफसर हैं। इससे पहले स्पोर्ट्स कोटे से कोई भी पुलिसकर्मी एडिशनल एसपी के पद तक नहीं पहुंचा था। अनुज चौधरी संभल हिंसा के बाद सुर्खियों में आए थे। हिंसा के दौरान उनके पैर में गोली लगी थी। अनुज चौधरी ने कहा था- साल में होली एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है। उनके इस बयान का समर्थन सीएम योगी ने भी किया था। कहा था- पहलवान है, पहलवान की तरह ही बोलेगा। हिंसा के बाद विवादों में रहे अनुज, आनन-फानन में खत्म हुई जांच
संभल हिंसा के बाद से अनुज चौधरी लगातार विवादों में रहे हैं। इसके बाद उनके खिलाफ भी जांच शुरू हो गई थी। हालांकि, जांच को चंद दिनों के अंदर खत्म कर दिया गया था। लेकिन, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आपत्ति के बाद दोबारा जांच शुरू हुई थी। इसमें भी अनुज चौधरी को क्लीनचिट देते हुए फाइल बंद कर दी गई थी। प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग मिली
तबादला सूची में ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहे हैं। ज्यादातर अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। जबकि प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। नोएडा में तैनात मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर नक्सल क्षेत्र का एडिशनल एसपी बनाया गया है। गोरखपुर में एडिशनल एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात अनुराग सिंह को रामपुर में एडिशनल एसपी बनाया गया है। पूरी लिस्ट देखिए… 13 डिप्टी एसपी की ट्रांसफर लिस्ट देखिए… ————- यह खबर भी पढ़िए:- ‘जिस संत की आंखें नहीं, उनके कितने पाप होंगे’:चंद्रशेखर बोले-लोग अपराधी से ज्ञान ले रहे; बिना नाम लिए रामभद्राचार्य पर की टिप्पणी बरेली में आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रामभद्राचार्य का नाम लिए बिना उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहा- मेरठ में एक संत की कथा चल रही थी। यहां एक व्यक्ति ने संत बनकर कथा की। वो खुद को संत बताता है। कहता है कि बचपन से मेरी आंखें नहीं हैं। सनातन के हिसाब से उन्होंने पूर्व जन्म में कितने पाप किए होंगे कि कुदरत ने उन्हें आंखें नहीं दीं। दुनिया को देखने का अधिकार छीन लिया। उस अपराधी से जनता ज्ञान ले रही है। वो कर्मयोगियों की धरती मेरठ को मिनी पाकिस्तान बता रहा हैं। पढ़ें पूरी खबर…