यूपी में बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रयागराज और वाराणसी समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे। सुल्तानपुर में 60km/h की रफ्तार से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश से प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सुल्तानपुर में 7 मौतें हुईं, जबकि 21 लोग घायल हो गए। अयोध्या- अमेठी में 2-2, प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदला है। पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। हालांकि बुधवार को भी बांदा लगातार तीसरे और अप्रैल में सातवें दिन भी देश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा था। मौसम विभाग ने मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और आगरा समेत 35 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। जिलों का मौसम जानिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- कल कैसा रहेगा मौसम? अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…