यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले भी गिर सकते हैं; प्रयागराज सबसे गर्म, पारा 39.6°C

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला एक हफ्ते से थमा हुआ है। सोमवार सुबह से पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बाकी जिलों में मौसम सामान्य है। आज कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, कल यानी मंगलवार को मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे आंधी-बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। इस बीच, तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बांदा में 39.2 डिग्री, वाराणसी और आगरा में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी का असर जानवरों पर भी दिख रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत देने के लिए गैंडे को पानी की फुहार दी गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 से 15 मई के बीच मौसम बिगड़ रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन इसके बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यानी ज्यादातर शहरों का पारा 45 डिग्री के पार जाएगा। मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों? मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। वहीं, किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका सीधा असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल मानसून में कम बारिश का अनुमान
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस साल के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, मानसून में बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिमी. है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से गिरावट शुरू होकर अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ेगा। खासकर अगस्त-सितंबर में बारिश की कमी ज्यादा रहने के संकेत हैं। यूपी में भी मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए
जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए ———————— मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। रविवार को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में तापमान 46°C के पार पहुंच गया है। बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.7°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर