यूपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। पश्चिम में बरेली, आगरा, मेरठ समेत 15 जिलों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में ओले भी गिरे। ओले से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। लोगों ने फावड़े से बर्फ को हटाया। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं। इधर, पूर्वांचल में भीषण कोहरा छाया रहा। लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज समेत 25 जिले बारिश जैसे कोहरे की चपेट में रहे। सड़क किनारे लोग अलाव तापते नजर आए। बर्फीली हवाओं से ठंड लौट आई है। कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित हुए। लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 30 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर दम्माम से आया विमान आधे घंटे चक्कर लगाकर लौट गया। वहीं, रायबरेली समेत 4 जिलों में 8 गाड़ियां टकराईं। होमगार्ड समेत 2 की मौत हो गई। वन दरोगा समेत 10 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने 2 फरवरी के लिए ताजा अपडेट जारी किया है। मुरादाबाद-आगरा समेत 27 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं 46 जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 22 जिलों में घना कोहरा रहेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी ठंड और बढ़ेगी। मुजफ्फरनगर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम की तस्वीरें- अचनाक क्यों बदला मौसम? लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे हिमालय क्षेत्र में तेज बारिश और बर्फबारी होगी। गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। तापमान में कमी और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। कल कैसा रहेगा मौसम? फसलों को भारी नुकसान आपके शहर में मौसम कैसा है, कोहरे और बारिश को लेकर क्या अलर्ट है? जानने के लिए स्क्रोल करिए…