यूपी में जोरदार बारिश, चित्रकूट में सड़क बही:मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब बनीं; अब तक 11% ज्यादा बरसात

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। 24 घंटे में 18 जिलों में 5.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक 50.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 45.6 मिमी से 11 प्रतिशत अधिक है। मुजफ्फरनगर में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। लखनऊ, ललितपुर-सहारनपुर सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चित्रकूट में बरदहा नदी के पानी में कच्ची सड़क बह गई, जिससे कई गांवों का तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया। मिर्जापुर में अदवा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इसके चलते आवागमन रोक दिया गया है। हरदोई में बारिश के पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 39 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक दानिश ने बताया- मानसून ने 4 दिनों में 56 जिलों को कवर कर लिया है। अब सिर्फ 19 जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का सक्रिय होना बाकी है। पूर्वानुमान के अनुसार, आज रात तक मानसून पूरे यूपी को कवर कर लेगा। तस्वीरें देखिए- मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-